• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या नई हुंडई आई20 के मैग्ना वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नई हुंडई आई20 को कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया है। इस कार में कई सारे इंजन ऑप्शंस व प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसका लुक भी पहले से एकदम नया है। इन सभी अपडेट्स के चलते नई हुंडई आई20 की प्राइस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा रखी गई है। इसकी प्राइस 6.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस कार के एंट्री लेवल मैग्ना वेरिएंट को चुनना सही होगा? इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    modified on नवंबर 13, 2020 13:37 ist
    info icon
    published onNov 13, 2020 13:34 IST
    last updated onNov 13, 2020 13:37 IST
    7.1K Views
    • Write a कमेंट

    प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में नई हुंडई आई20 को कुछ दिनों पहले ही लॉन्च किया गया है। इस कार में कई सारे इंजन ऑप्शंस व प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसका लुक भी पहले से एकदम नया है। इन सभी अपडेट्स के चलते नई हुंडई आई20 की प्राइस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले ज्यादा रखी गई है। इसकी प्राइस 6.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू है। अब सवाल ये उठता है कि क्या इस कार के एंट्री लेवल मैग्ना वेरिएंट को चुनना सही होगा? इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    यहां देखें नई हुंडई आई20 के बेस वेरिएंट मैग्ना में मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस:- 

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    अधिकतम पावर 

    83 पीएस 

    100  पीएस 

    अधिकतम टॉर्क 

    114 एनएम

    240 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी 

    6-स्पीड एमटी 

    प्राइस (एचटीई)

    6.80 लाख रुपए*

    8.20 लाख रुपए*

    * सभी कीमतें एक्स-शोरूम नई दिल्ली के अनुसार हैं।

    विवरण : यदि आप कम बजट में किसी प्रीमियम हैचबैक कार को चुनने का विचार कर रहे हैं जो सभी बेसिक फीचर्स से लैस हो तो ऐसे में 2020 आई20 का मैग्ना वेरिएंट आपके लिए  बेस्ट रहेगा।

     

    एक्सटीरियर 

    इंटीरियर 

    सेफ्टी 

    कम्फर्ट फीचर्स 

    हाईलाइट फीचर्स  

    हैलोजन हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप (फॉग लैंप के पास) , बॉडी कलर्ड बंपर, डोर हैंडल व मिरर, 15-इंच व्हील्स कैप्स के साथ 

    एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट, इंटीग्रेटेड रियर सीट हेडरेस्ट, फिक्सड फ्रंट आर्मरेस्ट  

    ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, डे/नाइट आईआरवीएम 

    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम, मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट्स, टिल्ट टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट, फ्रंट पावर आउटलेट, रियर यूएसबी चार्जर  

    ऑडियो : 2 डीन ऑडियो सिस्टम, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, यूएसबी व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो + कॉल कंट्रोल्स, आईब्लू एप (बीटी रिमोट)

    अन्य फीचर्स 

    बी-पिलर ब्लैक आउट टेप  

    मेटल फिनिश डोर हैंडल्स के अंदर, फ्रंट पैसेंजर सीट बैक पॉकेट, सनग्लास होल्डर 

    सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन  

    पैसेंजर वैनिटी मिरर, पावर विंडो

    खामियां (स्पोर्टज़ वेरिएंट के मुकाबले)

    ज़ेड-शेप एलईडी टेललैंप्स कनेक्टिंग क्रोम गार्निश के साथ, क्रोम बेल्टलाइन, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स, 16-इंच स्टाइल व्हील्स, शार्क फिन एंटीना 

    हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एमआईडी के साथ, मेटल पैडल्स (केवल टर्बो में), रियर पार्सल ट्रे  

    टायर प्रेशर मॉनिटर , रियर कैमरा, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, रियर डिफॉगर  

    इलेक्ट्रिक फोल्ड ओआरवीएम (ऑटो फोल्ड)

    ऑडियो : 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो + एप्पल कारप्ले, वॉइस रिकग्निशन

    निष्कर्ष : अगर आप कम बजट में किसी प्रीमियम हैचबैक को लेना चाहते हैं तो ऐसे में आई20 कार का मैग्ना वेरिएंट आपके लिए अच्छा रहेगा। इस वेरिएंट में ऑडियो सिस्टम 6-स्पीकर्स के साथ, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और टेलीफोनी कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और कीलैस एंट्री जैसे सभी बेसिक फीचर्स दिए गए हैं। आप नई आई20 के टॉप वेरिएंट में लगने वाले खर्चे की बचत करके इस वेरिएंट में अलॉय व्हील्स और आफ्टर मार्केट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी एसेसरीज़ भी लगवा सकते हैं। इस वेरिएंट में हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट की कमी काफी खलती है। 

    यदि आप मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस नई आई20 खरीदने का विचार कर रहे हैं तो मैग्ना वेरिएंट आपके लिए एक पैसा वसूल वेरिएंट साबित होगा।

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है