• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या नई हुंडई आई20 के स्पोर्टज़ वेरिएंट को खरीदना होगा सही, डालिए इसकी खूबियों और खामियों पर एक नजर

    नई हुंडई आई20 (new hyundai i20) को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस कार में पुराने मॉडल के मुकाबले कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह नए इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। भारत में इसकी प्राइस 6.80 लाख रुपए से 11.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। अब यह सेगमेंट की सबसे महंगी प्रीमियम हैचबैक कार बन गई है। इसमें मिड वेरिएंट स्पोर्टज़ से टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सेगमेंट फर्स्ट क्लचलैस मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। लेकिन, क्या इसे एंट्री लेवल मैग्ना वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा प्राइस पर खरीदना सही होगा? इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    स्तुति
    स्तुति
    published on नवंबर 13, 2020 15:39 ist
    info icon
    published onNov 13, 2020 15:39 IST
    last updated onNov 13, 2020 15:39 IST
    7.5K Views
    • Write a कमेंट

    नई हुंडई आई20 (new hyundai i20) को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया है। इस कार में पुराने मॉडल के मुकाबले कई सारे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह नए इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। भारत में इसकी प्राइस 6.80 लाख रुपए से 11.18 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी गई है। अब यह सेगमेंट की सबसे महंगी प्रीमियम हैचबैक कार बन गई है। इसमें मिड वेरिएंट स्पोर्टज़ से टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलना शुरू होता है। इस वेरिएंट में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सेगमेंट फर्स्ट क्लचलैस मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। लेकिन, क्या इसे एंट्री लेवल मैग्ना वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा प्राइस पर खरीदना सही होगा? इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    यहां देखें नई हुंडई आई20 के मिड वेरिएंट स्पोर्टज़ में मिलने वाले पावरट्रेन ऑप्शंस:-

    इंजन 

    1.2-लीटर पेट्रोल 

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    1.5-लीटर डीजल 

    अधिकतम पावर 

    83 पीएस /88  पीएस

    120  पीएस

    100  पीएस

    अधिकतम टॉर्क 

    114 एनएम 

    172 एनएम 

    240 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    5-स्पीड एमटी/ सीवीटी 

    6-स्पीड आईएमट*

    6-स्पीड एमटी 

    प्राइस (स्पोर्टज़)

    7.60 लाख रुपए/ 8.60 लाख रुपए *

    8.80 लाख रुपए*

    9 लाख रुपए*

    मैग्ना वेरिएंट से कितना ज्यादा महंगा 

    80,000 रुपए 

    -

    80,000 रुपए 

    *सभी एक्स-शोरूम कीमतें दिल्ली के अनुसार हैं।  

    यह भी पढ़ें : क्या फर्क है नई और पुरानी हुंडई आई20 में, जानिए यहां

    फीचर्स और कम्फर्ट के मामले में नई आई20 के स्पोर्टज़ वेरिएंट में क्या कुछ मिलता है खास, इसके बारे में हम जानेंगे यहां:-

    विवरण : यदि आप ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस आई20 कार खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में इस वेरिएंट को चुनना एक परफेक्ट ऑप्शन है।

     हाईलाइट फीचर्स   


    हैलोजन हेडलैंप्स, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप, 

    16-इंच स्टाइल्ड व्हील्स, ज़ेड-शेप्ड एलईडी टेललैंप्स कनेक्टिंग क्रोम गार्निश के साथ, ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर्स 


    डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एमआईडी के साथ, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एडजस्टेबल फ्रंट हेडरेस्ट, रियर पार्सल ट्रे 

     


    रियर कैमरा, ड्राइवर रियर व्यू मॉनिटर, ऑटोमेटिक हेडलैंप्स, रियर डिफॉगर, टायर प्रेशर मॉनिटर 

     


    इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल, पावर फोल्डिंग ओआरवीएम,  मैनुअल एसी, रियर एसी वेंट्स 

    ऑडियो :

    8-इंच टचस्क्रीन, वायरलैस एंड्रॉइड ऑडियो + एप्पल कारप्ले , वॉइस रिकग्निशन, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम 

    अन्य फीचर्स 


    बॉडी-कलर्ड बंपर, डोर हैंडल्स व मिरर, क्रोम बेल्टलाइन, शार्क फिन एंटीना 


    मेटल फिनिश डोर हैंडल्स के अंदर, फिक्सड फ्रंट आर्मरेस्ट, सनग्लास होल्डर, मेटल पैडल्स (केवल टर्बो में)


    ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग 

    सेंसर्स, प्रोजेक्टर फॉग लैंप्स, 

    डे/नाइट आईआरवीएम, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक 

     


    टिल्ट-टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्ट, फ्रंट पावर आउटलेट, रियर यूएसबी चार्जर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो + कॉल कंट्रोल्स 

    खामियां (अगले एस्टा वेरिएंट के मुकाबले)


    एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स इंटीग्रेटेड डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ, कॉर्नरिंग लैंप्स, 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हीस 


    ब्लू एम्बिएंट लाइटिंग, लैदर रैप्ड गियर नॉब ,

    लैदर रैप्ड  स्टीयरिंग व्हील, स्लाइडिंग आर्मरेस्ट


    पडल लैंप्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (केवल डीसीटी के साथ), हिल असिस्ट कंट्रोल (केवल डीसीटी के साथ), ब्लूलिंक कनेक्टिविटी 


    कीलैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, एयर प्यूरीफायर (सीवीटी /केवल टर्बो) 

    ऑडियो :

    10.25-इंच टचस्क्रीन, बोस 7-स्पीकर साउंड सिस्टम 

    निष्कर्ष : नई आई20 के मैग्ना वेरिएंट के मुकाबले स्पोर्टज़ वेरिएंट की कीमत एक लाख रुपए ज्यादा है। लेकिन, इस प्राइस पॉइंट पर यह वेरिएंट बड़े व्हील्स और इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ज्यादा प्रीमियम लगता है। यदि आपका बजट काफी कम है तो ऐसे में हम आपको आई20 के मैग्ना वेरिएंट को चुनने की सलाह देंगे। इस वेरिएंट में कुछ अतिरिक्त राशि का भुगतान करके आप अपने हिसाब से एसेसरीज़ भी लगवा सकते हैं। वहीं, अगर आप नई आई20 का ऑटोमैटिक वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में स्पोर्टज़ वेरिएंट एक एंट्री लेवल ऑप्शन है जिसे चुनना अच्छा विकल्प है।

    1.2-लीटर पेट्रोल सीवीटी और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल आईएमटी में से हम आपको 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल ऑप्शन को चुनने की सलाह देंगे। इस कार का सीवीटी गियरबॉक्स सिटी में चलाने के हिसाब से अच्छा है। वहीं, पावरफुल टर्बो वेरिएंट हाइवे पर अच्छी परफॉर्मेंस देता है।

    यह भी पढ़ें : तस्वीरों के जरिए डालिए नई हुंडई आई20 के एक्सटीरियर पर एक नजर

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई आई20 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है