• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये हैं प्रीमियम हैचबैक कार में मिलने वाले टॉप 10 फीचर्स

    छोटी एसयूवी कारों की डिमांड इन दिनों भले ही बढ़ गई है, लेकिन हैचबैक सेगमेंट की कारें ग्राहकों की हमेशा से पहली पसंद रही है। इस सेगमेंट में हुंडई आई20, मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा जैज़ जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं। इन कारों की प्राइस सब-4 मीटर एसयूवी कारों जितनी ही है। इनका इंटीरियर और बिल्ड क्वॉलिटी काफी दमदार है, साथ ही इनमें पावरफुल इंजन भी दिया गया है। 

    स्तुति
    स्तुति
    published on मार्च 15, 2021 19:07 ist
    info icon
    published onMar 15, 2021 19:07 IST
    last updated onMar 15, 2021 19:07 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    छोटी एसयूवी कारों की डिमांड इन दिनों भले ही बढ़ गई है, लेकिन हैचबैक सेगमेंट की कारें ग्राहकों की हमेशा से पहली पसंद रही है। इस सेगमेंट में हुंडई आई20, मारुति सुजुकी बलेनो और होंडा जैज़ जैसी प्रीमियम कारें मौजूद हैं। इन कारों की प्राइस सब-4 मीटर एसयूवी कारों जितनी ही है। इनका इंटीरियर और बिल्ड क्वॉलिटी काफी दमदार है, साथ ही इनमें पावरफुल इंजन भी दिया गया है।  

    इन कारों में क्या-क्या दमदार फीचर्स दिए गए हैं, इसके बारे में जानेंगे यहां:- 

    10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    मॉडल : हुंडई आई20

    वेरिएंट व शुरूआती प्राइस : आई20 एस्टा 1.2 पेट्रोल एमटी, 8.70 लाख रुपये

    कार की स्क्रीन का साइज़ यूजर के लिए काफी महत्व रखता है। नई आई20 में सेगमेंट का सबसे बड़ा 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यही इंफोटेनमेंट सिस्टम हुंडई क्रेटा में भी मिलता है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एक साथ कई सारी जानकारियां देने में सक्षम है। 

    सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

    मॉडल : टाटा अल्ट्रोज़ 

    वेरिएंट व शुरूआती प्राइस : अल्ट्रोज़ एक्सज़ेड 1.2 पेट्रोल एमटी, 7.71 लाख रुपये

    कार में दिया गया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर केबिन को प्रीमियम अहसास दिलाता है। अल्ट्रोज़ में 7-इंच का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो कई सारी जानकारियां देने में सक्षम है। इस गाड़ी में टैकोमीटर को स्क्रीन के बाएं तरफ दिया गया है, वहीं गॉज क्लस्टर के दाएं तरफ एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है।

    हुंडई आई20 में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, लेकिन इसमें छोटा टीएफटी मल्टी-डिस्प्ले दिया गया है जिसके दोनों ओर डिजिटल रीडआउट मौजूद है। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इतना प्रीमियम नहीं है, लेकिन अल्ट्रोज़ की 7-इंच टीएफटी स्क्रीन के मुकाबले इतना दमदार भी नहीं है।   

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    मॉडल : हुंडई आई20 

    वेरिएंट व शुरूआती प्राइस : आई20 एस्टा 1.2 पेट्रोल एमटी, 8.70 लाख रुपये

    Hyundai Venue To Get 8-inch Infotainment System; Internet Features Revealed

    कार की एक्टिव लोकेशन को जानना, वॉइस कमांड देना और स्मार्टफोन के जरिए व्हीकल डायग्नोस्टिक चेक करना जैसे फीचर्स कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के तहत आते हैं। हुंडई ब्लू लिंक सबसे ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी है क्योंकि उसमें रिमोट इंजन स्टार्ट और केबिन प्री-कूल फीचर मिलते हैं।  

    टाटा अल्ट्रोज़, मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज़ और फोक्सवैगन पोलो जैसी हैचबैक्स में टेलीमेटिक्स सर्विस दी गई है जो हुंडई ब्लू लिंक के जितनी एडवांस नहीं है। वहीं, टाटा के आईआरए सिस्टम में डोर लॉक/अनलॉक और लाइट्स ऑन/ऑफ जैसे बेसिक रिमोट फंक्शन दिए गए हैं।

    क्रूज़ कंट्रोल

    मॉडल : हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज़, होंडा जैज़, फोक्सवैगन पोलो

    वेरिएंट व शुरूआती कीमत : अल्ट्रोज़ एक्सटी 1.2 पेट्रोल एमटी, 7.14 लाख रुपये

    क्रूज़ कंट्रोल फीचर लंबी दूरी के सफर के हिसाब से बेहद अच्छा होता है। इसे होंडा जैज़ में स्टैंडर्ड दिया गया है। टाटा अल्ट्रोज़ में भी यह फीचर मिलता है। इसे हुंडई आई20 के केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया गया है। 

    सनरूफ

    मॉडल : हुंडई आई20, होंडा जैज़ 

    वेरिएंट व शुरुआती प्राइस : जैज़ ज़ेडएक्स 1.2 पेट्रोल एमटी,  8.79 लाख रुपये

    सनरूफ फीचर केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाता है। इस सेगमेंट में उपलब्ध कारों में पैनोरमिक सनरूफ फीचर नहीं दिया गया है। वहीं, आई20 और जैज़ कार में सनरूफ फ्रंट सीटों के ऊपर की तरफ दिया गया है।   

    माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी

    मॉडल : मारुति सुजुकी बलेनो 

    वेरिएंट व शुरुआती प्राइस : बलेनो ज़ेटा स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल एमटी, 7.45 लाख रुपये

    मारुति भारत की एकमात्र मास-मार्केट कार कंपनी है जिसकी गाड़ियों में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी मिलती है। बलेनो में यह टेक्नोलॉजी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (90पीएस) के साथ मिलती है। आइडल मोड (जब कार हैवी ट्रैफिक में रुकी होती है) पर यह इंजन बंद हो जाता है और क्लच लगाने पर ही शुरू हो जाता है। यह सिस्टम सिटी ड्राइविंग के दौरान बेहतर माइलेज देता है।  

    टाटा अल्ट्रोज़ के पेट्रोल पावर्ड वेरिएंट में आइडल-स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन भी दिया गया है, लेकिन यह बलेनो जितना स्मूद नहीं है।  

    6 एयरबैग (ड्यूल फ्रंट, साइड और कर्टेन)

    मॉडल : हुंडई आई20

    वेरिएंट व शुरूआती प्राइस : आई20 एस्टा (ओ) 1.2 पेट्रोल एमटी - 9.20 लाख रुपये

    हुंडई आई20 के टॉप वेरिएंट में छह एयरबैग्स दिए गए हैं। वहीं, किसी भी प्रीमियम हैचबैक में पैसेंजर सेफ्टी के लिहाज से ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स के अलावा कोई दूसरे एयरबैग्स नहीं मिलते हैं। हालांकि हुंडई ने इस कार के लोअर वेरिएंट में आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल फीचर नहीं दिया है। यह फीचर इस सेगमेंट की दूसरी कारों में जरूर मिलता है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसमें कई सारे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।    

    इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (आईएमटी)

    मॉडल : हुंडई आई20 

    वेरिएंट व शुरूआती कीमत : आई20 स्पोर्टज़ 1.0 टर्बो पेट्रोल आईएमटी,  8.80 लाख रुपये

    हुंडई आई20 सेगमेंट की एकमात्र कार है जिसमें 6-स्पीड  इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलता है। इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ज्यादा अफोर्डेबल ट्रांसमिशन ऑप्शन दिया गया है। इस गाड़ी में 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है।  .

    एलईडी हेडलाइट्स

    मॉडल्स : मारुति सुजुकी बलेनो, हुंडई आई20, होंडा जैज़  

    वेरिएंट व शुरुआती प्राइस : बलेनो अल्फा पेट्रोल एमटी, 7.90 लाख रुपये

    हेडलैंप्स कार के प्रीमियम नेचर को दर्शाते हैं। अधिकतर मॉडल्स में हैलोजन यूनिट्स (महंगी कारों के बेस वेरिएंट में भी) मिलती है, वहीं महंगी हैचबैक कारों के टॉप वेरिएंट्स में एलईडी हेडलैंप्स मिलते हैं। यह एक महत्वपूर्ण फीचर है जो नाइट टाइम विज़िबिलिटी में सुधार लाता है।

    आई20 और बलेनो में ऑटो हेडलैंप फीचर भी दिए गए हैं जो अंधेरे में या फिर अंडरग्राउंड पार्किग में ड्राइव करने पर लाइट को ऑन कर देते हैं। टाटा अल्ट्रोज़ जैसी बिना एलईडी हेडलैंप्स के साथ आने वाली हैचबैक कारों में भी ऑटो हेडलैम्प फंक्शन दिए गए हैं। 

    एयर प्यूरीफायर

    मॉडल : हुंडई आई20

    वेरिएंट व शुरूआती प्राइस : आई20 एस्टा 1.2 पेट्रोल एमटी, 9.20 लाख रुपये

    इस सेगमेंट में हुंडई आई20 एकमात्र कार है जिसमें एयर प्यूरीफायर और एयर क्वॉलिटी इंडिकेटर दिया गया है। हालांकि, इसे एसी के अंदर की तरफ नहीं दिया गया है, बल्कि यह एक एसेसरीज की तरह लगता है जो हुंडई वेन्यू की तरह कप होल्डर में जाकर फिट होता है।  

    इस लिस्ट में हमने इन सभी कारों को चुना है। आप भी हमें अपनी पसंदीदा कार के बारे में कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है