• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा कर्व और कर्व ईवी से 7 अगस्त के दिन उठेगा पर्दा,जानिए क्या मिलेगा खास

    टाटा कर्व भारत की पहली मास मार्केट एसयूवी कूपे होगी जिसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा से होगा।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 15, 2024 12:29 ist
    info icon
    published onJul 15, 2024 12:29 IST
    last updated onJul 15, 2024 12:29 IST
    228 Views
    • Write a कमेंट

    • कूपे स्टाइल्ड रूफलाइन और कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और टेललाइट्स जैसे एलिमेंट्स ​दिए गए हैं इसमें 
    • टाटा नेक्सन जैसा डैशबोर्ड  दिया गया है इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हवादार फ्रंट सीटृस और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं इसमें 
    • 6 एयरबैग्स,360 डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे इसमें 
    • एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी टाटा पंच ईवी
    • 1.2 लीटर टी जीडीआई और 1.5 लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलेंगे इसके आईसीई वर्जन में 
    • 11 लाख रुपये से शुरू हो सकती है इसके आईसीई वर्जन की कीमत जबकि 20 लाख रुपये तक रखी जा सकती है इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 

    काफी सारे स्पाय शॉट्स और टीजर्स के जरिए इस बात का कंफर्मेशन मिल गया है कि 7 अगस्त 2024 के दिन टाटा कर्व से पर्दा उठाया जाएगा। टाटा इसका पेट्रोल/डीजल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्जन उतारेगी जिनसे एक ही दिन पर्दा उठाया जाएगा। 

    डिजाइन 

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व का डिजाइन काफी हद तक टाटा की नेक्सन,हैरियर और सफारी के फेसलिफ्ट मॉडल जैसा होगा। इसके फ्रंट में कनेक्टेड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ फ्रंट बंपर पर पोजिशन किया गया हेडलाइट सेटअप दिया गया है। इसके इलेक्ट्रिक मॉडल में क्लोज्ड ऑफ ग्रिल दी जाएगी। साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां से कूपे स्टाइल्ड रूफलाइन नजर आ रही है और टीजर को देखें तो यहां फ्लश टाइप डोर हैंडल्स नजर आएंगे। इसके अलावा बैक पोर्शन में कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई हैं जिनमें वेलकम और गुडबाय की फंक्शनैलिटी दी गई है। 

    केबिन और फीचर्स 

    Tata Curvv cabin

    टाटा ने कर्व एसयूवी के इंटीरियर से पूरी तरह से पर्दा नहीं उठाया है मगर स्पाय शॉट्स और टीजर्स को देखें तो इसमें काफी सारे एलिमेंट्स नेक्सन और हैरियर से लिए गए है। 

    कर्व में 12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 9-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और एक पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग के साथ 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग और एडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 

    संभावित पावरट्रेन

    टाटा कर्व में नया 1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल) और नेक्सन वाला डीजल इंजन दिया जा सकता है, जिसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार होंगेः

    इंजन

    1.2-लीटर टी-जीडीआई (टर्बो-पेट्रोल)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    125 पीएस

    115 पीएस

    टॉर्क

    225 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी* (संभावित)

    6-स्पीड एमटी

    *ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    टाटा कर्व के इलेक्ट्रिक मॉडल में दिए जाने वाले बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर की डीटेल्स अभी सामने आनी बाकी है। माना जा रहा है कि इसमें दो बैटरी पैक की चॉइस मिल सकती है और इसकी फुल चार्ज में सर्टिफाइड रेंज करीब 500 किलोमीटर होगी। यह टाटा के एक्टि.ईवी प्लेटफार्म पर तैयार की जाएगी जिसपर टाटा पंच ईवी भी बनी है। ये कार डीसी फास्ट चार्जर से भी चार्ज हो सकेगी जिसमें व्हीकल टू लोड कैपेबिलिटी के साथ साथ कई तरह के ड्राइव मोड्स और एडजस्टेबल एनर्जी रीजनरेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। 

    कीमत एवं मुकाबला

    टाटा कर्व के आईसीई वर्जन की शुरूआती कीमत 11 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। इसका सीधा मुकाबला सिट्रोएन बेसाल्ट से रहेगा। इसके अलावा इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से रहेगा।टाटा कर्व ईवी की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसका मुकाबला एमजी जेडएस ईवी, और अपकमिंग हुंडई क्रेटा ईवीमारुति सुजुकी ईवीएक्स से रहेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा कर्व पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है