फॉक्सवैगन टाइगन: प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में इसे कौनसी चीज बनाती है खास?
कागजों में लंबी फीचर अच्छी लगती है। लेकिन टाइगन असल में ऐसी क्वालिटी देती है जिसे आप गाड़ी चलाते समय महसूस करते हैं।
- Write a कमेंट

आजकल किसी भी एसयूवी की तुलना करना आसान लगता है। स्पेसिफिकेशन शीट खोलिए, फीचर्स की लिस्ट देखिए और जिस कार में ज्यादा टिक मार्क हों, उसे बेहतर मान लीजिए। लेकिन क्या कार की असली कीमत सिर्फ गिने-चुने फीचर्स से तय होती है? समझदार खरीदार जानते हैं कि असली वैल्यू इस बात में छिपी है कि कार के फंडामेंटल्स कितने मजबूत हैं और उसकी इंजीनियरिंग कितनी बेहतरीन है। यह वो क्वालिटी है जिसे आप हर बार कार में बैठने पर महसूस करते हैं। यहीं पर फोक्सवैगन टाइगन प्रीमियम एसयूवी स्पेस में अपनी एक अलग और मजबूत जगह बनाती है, जो "दिखने वाली वैल्यू" से ज्यादा "असली वैल्यू" पर फोकस करती है।
बेहतर सुरक्षा
ग्राहक अब सिर्फ सेफ्टी फीचर्स नहीं मांग रहे, बल्कि वे एक ऐसी कार चाहते हैं जिसका मूल ढांचा ही सुरक्षित हो। फोक्सवैगन टाइगन इसी फिलॉसफी पर बनी है। इसे 2022 में ग्लोबल एनकैप से वयस्क पैसेंजर और बच्चों की सुरक्षा के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली थी, और यह अपनी इस शानदार सेफ्टी क्रेडेंशियल को बरकरार रखती है। यह रेटिंग सिर्फ कुछ एयरबैग के कारण नहीं, बल्कि एक बेहद स्थिर बॉडीशेल और मजबूत फुटवेल एरिया की वजह से मिली थी, जो टक्कर के दौरान पैसेंजर्स को सुरक्षित रखता है।

इसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रैक्शन कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा, बच्चों की सुरक्षा के लिए हर वेरिएंट में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स भी दिए गए हैं। यह एक ऐसी कार है जहां सेफ्टी को प्राथमिकता दी गई है, न कि सिर्फ कीमत को सही ठहराने के लिए इसे एक मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल किया गया है।
टर्बोचार्ज्ड पावरट्रेन जो प्रीमियम फील देता है
ड्राइविंग के शौकीनों के लिए, फोक्सवैगन टाइगन की परफॉर्मेंस लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। यह 30 लाख रुपये से कम कीमत में कुछ बेहतरीन टर्बो-पेट्रोल इंजन वाली कार के ऑप्शन में से एक है, जिसमें पावर और रिफाइनमेंट का शानदार कॉम्बिनेशन हैं।

इसका 1.0-लीटर टीएसआई इंजन 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 2026 के लिए, इस इंजन को अब एक नए 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो पुराने 6-स्पीड यूनिट की जगह लेता है। इस नए गियरबॉक्स के साथ, गियर शिफ्ट्स पहले से कहीं ज्यादा स्मूद हो गए हैं और एक्सेलरेशन भी तेज है, जो शहर के ट्रैफिक और हाईवे, दोनों के लिए परफेक्ट है।

अगर आपको और भी ज्यादा पावर और रोमांच चाहिए, तो 1.5-लीटर टीएसआई ईवो इंजन आपके लिए है। यह इंजन 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। इसे 7-स्पीड डीएसजी डुअल-क्लच गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो पैडल शिफ्टर्स के साथ आता है। यह पावरट्रेन कॉम्बो कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के सबसे आकर्षक और स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस में से एक माना जाता है। इसमें एक्टिव सिलेंडर टेक्नोलॉजी भी है, जो कम लोड पर दो सिलेंडरों को बंद कर देती है, जिससे परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना माइलेज बेहतर होता है।
प्रीमियम फीचर

जर्मन बिल्ड क्वालिटी सिर्फ एक मार्केटिंग शब्द नहीं है, यह एक एहसास है जो आपको टाइगन के केबिन में बैठते ही होता है। ड्यूल-टोन इंटीरियर, अच्छी क्वालिटी के मैटेरियल्स और अच्छी तरह से डैम्प्ड स्विचगियर आपको एक प्रीमियम कार में होने का अनुभव कराते हैं। दरवाजे बंद होने पर आने वाली "थड" की आवाज इसकी सॉलिड बिल्ड क्वालिटी का सबूत देती है। टाइट और एक समान पैनल गैप्स बताते हैं कि कार को कितनी सटीकता से बनाया गया है।

यह वो छोटी-छोटी चीजें हैं जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में बड़ा फर्क डालती हैं। खराब सड़कों पर भी, टाइगन का स्ट्रक्चर फ्लेक्स या क्रीक नहीं करता, जैसा कि कुछ हल्के और सिर्फ फीचर पर फोकस करने वाले मॉडल में कभी-कभी महसूस हो सकता है। इसका 385-लीटर का बूट स्पेस काफी प्रैक्टिकल है, जिसे रूफ तक लोड करने पर 491 लीटर है। यह दिखाता है कि टाइगन ने सिर्फ चेकलिस्ट पर टिक करने के बजाय उन चीजों पर ध्यान दिया है जो वास्तव में मायने रखती हैं।
शानदार ड्राइव
यह टाइगन का शायद सबसे कम आंका जाने वाला, लेकिन सबसे मजबूत पहलू है। जहां कई कॉम्पैक्ट एसयूवी एक बेहद सॉफ्ट सस्पेंशन सेटअप के साथ आती हैं, जो आराम तो देता है लेकिन हैंडलिंग से समझौता करता है, वहीं टाइगन एक बेहतरीन बैलेंस बनाती है। इसका सस्पेंशन सेटअप थोड़ा फर्म महसूस हो सकता है, लेकिन यह कोनों में जबरदस्त कॉन्फिडेंस और शानदार बॉडी कंट्रोल देता है।

तेज स्पीड पर लेन बदलते समय या घुमावदार रास्तों पर गाड़ी चलाते समय, टाइगन पूरी तरह से स्थिर रहती है। खासतौर पर 1.5 टीएसआई ईवो इंजन और डीएसजी गियरबॉक्स वाला वेरिएंट, ड्राइविंग के शौकीनों के लिए बनाया गया है। यह रोज़मर्रा के आराम और असली ड्राइविंग एन्जॉयमेंट के बीच एक ऐसा संतुलन बनाता है जो इस प्राइस ब्रैकेट में बहुत कम गाड़ियां दे पाती हैं। यह एक ऐसी एसयूवी है जिसे आप सिर्फ चलाएंगे नहीं, बल्कि चलाने का आनंद लेंगे।
प्रतिद्वंद्वियों का दबाव: फीचर बनाम इंजीनियरिंग

कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में मुकाबला बहुत कड़ा है, और यहीं पर हुंडई क्रेटा और टाटा सिएरा जैसी गाड़ियों से टाइगन का फर्क साफ दिखता है। इसमें कोई शक नहीं कि ये दोनों एसयूवी फीचर्स से भरपूर हैं। 360-डिग्री कैमरा, बड़ी-बड़ी स्क्रीन, लेवल 2 एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और ब्रांडेड ऑडियो सिस्टम जैसी लंबी फीचर लिस्ट ग्राहकों को आकर्षित करती है।

कागगों में, ये प्रतिद्वंद्वी टाइगन से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी लग सकते हैं। लेकिन इंफोटेनमेंट और सुविधाजनक टेक्नोलॉजी फीचर की एक लंबी लिस्ट, कोर इंजीनियरिंग-लेड वैल्यू के बराबर नहीं हो सकती। मुकाबले में मौजूद कोई भी कार टाइगन के प्रमाणित 5-स्टार सेफ्टी पेडिग्री और तेज-शिफ्टिंग डीएसजी या स्मूद 8-स्पीड एटी पावरट्रेन के कॉम्बिनेशन को मैच नहीं करती है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि टाइगन में फीचर्स की कमी है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे सभी जरूरी और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। टाइगन का दृष्टिकोण स्पष्ट है - पहले बेहतरीन इंजीनियरिंग, फिर जरूरी फीचर्स।

कारदेखो का क्या कहना
भारत में प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में अक्सर उसी गाड़ी को ज़्यादा पसंद किया जाता है जो हर लाख रुपये के खर्च पर सबसे ज़्यादा फ़ीचर्स देती है। फोक्सवैगन टाइगन एक अलग और सोच-समझकर अपनाई गई रणनीति पर चलती है, इसकी खासियतें हैं - भरोसेमंद सुरक्षा, एक शानदार टर्बोचार्ज्ड पावरट्रेन और जर्मन बिल्ड क्वालिटी जिसे आप महसूस कर सकते हैं।

यह उन खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरती है जो इस बात की ज्यादा परवाह करते हैं कि कार सालों के इस्तेमाल में कैसा परफॉर्म करेगी, मुश्किल समय में कैसे सुरक्षा देगी और अपनी वैल्यू कैसे बनाए रखेगी। अगर आप एक ऐसे खरीदार हैं जो स्पेक शीट पर मौजूद आइटम की गिनती से ज्यादा कार की कोर इंजीनियरिंग को महत्व देते हैं, तो टाइगन का केस बहुत मजबूत है। यह साबित करती है कि इंजीनियरिंग-लेड वैल्यू हमेशा फीचर-लेड वैल्यू से बेहतर होती है।














