• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा नेक्सन का कौनसा वेरिएंट आपके लिए रहेगा बेहतर? देखिए इस वीडियो में

    ये 4 वेरिएंट्स: स्मार्ट,प्योर,क्रिएटिव और फीयरलेस में उपलब्ध है जिसकी कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 15.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 17, 2025 12:07 ist
    info icon
    published onMar 17, 2025 12:07 IST
    last updated onMar 17, 2025 12:07 IST
    291 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा नेक्सन एक काफी पॉपुलर और सबसे ज्यादा बिकने वाली सब कॉम्पैक्ट एसयूवी है। 2023 में टाटा ने नेक्सन को अपडेट दिया था जिसके लुक्स काफी फ्यूच​रस्टिक है और इसमें काफी टेक्नोलॉजी बेस्ड फीचर्स भी दिए गए हैं।  

    टाटा नेक्सन में तीन पावरट्रेन ऑप्शंस: टर्बो पेट्रोल,सीएनजी और डीजल में उपलब्ध है। इसमें टर्बो पेट्रोल और डीजल वर्जन में 5 स्पीड मैनुअल,6 स्पीड मैनुअल,6 स्पीड एएमटी और 7 स्पीड डीसीटी के ऑप्शंस दिए गए हैं। नेक्सन सीएनजी भारत की पहली ऐसी सीएनजी कार है जिसमें टर्बो सीएनजी पावरट्रेन दिया गया है और इस सेटअप के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इतने सारे इंजन और पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ सबसे अच्छा वेरिएंट चुनने में कंफ्यूजन हो सकता है। 

    कारदेखो के यूट्यूब चैनल पर इस लेटेस्ट वीडियो में आपकी जरूरत और बजट के अनुसार टाटा नेक्सन के वेरिएंट अनुसार पावरट्रेन और वेरिएंट ऑप्शंस के बारे में डीटेल के साथ बताया गया है। इस वीडियो की शुरूआत में आपको कलर ऑप्शंस के बारे में जानने को मिलेगा जिसके बाद आपको इस एसयूवी के इंजन स्पेसिफिकेशन के बारे में जानने को मिलेगा। आखिर में आप जानेंगे इसके कौनसे वेरिएंट में दिए गए हैं कौनसे फीचर्स। आगे देखिए ये वीडियो:

    टाटा नेक्सन: फीचर्स और सेफ्टी

    टाटा की इस सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में ड्युअल 10.25 इंच की स्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर, एक पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो एसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, एक 360 डिग्री कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट दिए गए हैं।

    टाटा नेक्सन: इंजन और ट्रांसमिशन

    नेक्सन का इंजन स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    इंजन

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (सीएनजी मोड)

    1.5-लीटर डीजल

    पावर

    120 पीएस

    100 पीएस

    118 पीएस

    टॉर्क

    170 एनएम

    170 एनएम

    260 एनएम

    गियरबॉक्स*

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी, 7-स्पीड डीसीटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एएमटी

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, एएमटी - ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन, डीसीटी - ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    नेक्सन कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ, निसान मैग्नाइट, और रेनो काइगर से है।

    यह भी पढ़ें: टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है