• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन का प्रोडक्शन हुआ शुरू, सितंबर में लॉन्च होगी ये एसयूवी कार

    फोक्सवैगन ने टाइगन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या फिर कंपनी के डीलरशिप पर 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। ग्राहकों इस अपकमिंग कार की डिलीवरी सितंबर से दी जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 18, 2021 18:23 ist
    info icon
    published onAug 18, 2021 18:23 IST
    last updated onAug 18, 2021 18:23 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    • फोक्सवैगन इस एसयूवी कार की बुकिंग शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं।
    • इसकी डिलीवरी सितंबर से शुरू की जाएगी।
    • इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और 10.1 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा।
    • फोक्सवैगन टाइगन की प्राइस 10.5 लाख से 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है।

    फोक्सवैगन ने टाइगन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की बुकिंग भी शुरू कर चुकी है। इच्छुक ग्राहक इसे ऑनलाइन या फिर कंपनी के डीलरशिप पर 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक करवा सकते हैं। ग्राहकों इस अपकमिंग कार की डिलीवरी सितंबर से दी जाएगी।

    फोक्सवैगन टाइगन को एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर स्कोडा कुशाक भी बनी है। इसमें कुशाक वाले ही फीचर्स और इंजन दिए जाएंगे, जबकि इसका डिजाइन इससे अलग होगा।

    टाइगन कार में दो पेट्रोल इंजनः 1.0 लीटर (115पीएस/178एनएम) और 1.5 लीटर (150पीएस/250एनएम) की चॉइस मिलेगी। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस भी मिलेगी।

    इस एसयूवी कार में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले (केवल टॉप मॉडल में) जैसे फीचर भी मिलेंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, रियर व्यू कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए जाएंगे।

    टाइगन एसयूवी जल्द ही चेन्नई, बैंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और चंडीगढ़ में डिस्प्ले के लिए उपलब्ध होगी।

    भारत में फोक्सवैगन टाइगन की प्राइस 10.5 लाख से 17.5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन स्कोडा कुशाक, किया सेल्टोस, रेनो डस्टर, हुंडई क्रेटा, निसान किक्स और अपकमिंग एमजी एस्टर से होगा।

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है