• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन लाई वेंटो का स्पोर्टी वेरिएंट

    वेंटो स्पोर्ट को हाइलाइन प्लस पर तैयार किया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 05, 2018 18:41 ist
    info icon
    published onMar 05, 2018 18:41 IST
    last updated onMar 05, 2018 18:41 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Polo Sport

    फॉक्सवेगन अपनी लोकप्रिय सेडान वेंटो का स्पोर्टी वेरिएंट लेकर आई है। इसे वेंटो स्पोर्ट नाम दिया गया है। वेंटो स्पोर्ट को हाइलाइन प्लस वेरिएंट पर तैयार किया गया है। इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं। कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह वेंटो हाइलाइन प्लस से करीब 25,000 रूपए महंगी हो सकती है। वेंटो हाइलाइन प्लस पेट्रोल की कीमत 12.48 लाख रूपए और हाइलाइन प्लस डीज़ल की कीमत 13.87 लाख रूपए है।

    Carbon-fibre Finish On ORVMs

    वेंटो स्पोर्ट में कार्बन-फाइबर फिनिशिंग वाले बाहरी शीशे, फ्रंट फेंडर पर क्रोम वाली स्पोर्ट बैजिंग, ग्लोसी ब्लैक रूफ, नए साइड फोइल्स और ग्लोसी ब्लैक रियर स्पॉइलर दिया गया है। वेंटो स्पोर्ट में नए रेड कलर का विकल्प भी रखा गया है।

    Volkswagen Polo Sport

    इस में एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और 16 इंच के पोर्टेगो अलॉय व्हील दिए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हाइलाइन प्लस वेरिएंट पर बेस है। फीचर लिस्ट की बात करें तो इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल/फोल्डेबल बाहरी शीशे, रिवर्स पार्किंग कैमरा, इंफोटेंमेंट सिस्टम और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस में ड्यूल एयरबैग और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) दिया गया है।

    वेंटो स्पोर्ट में मौजूदा मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का टीएसआई इंजन दिया जा सकता है, जो 105 पीएस की पावर देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का टीडीआई इंजन दिया जा सकता है, जो 110 पीएस की पावर देता है।

    यह भी पढें : नई हुंडई एलीट आई20 की तुलना होंडा जैज़ और फॉक्सवेगन पोलो से

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है