• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन ने दिखाई नई पोलो की झलक

    नई पोलो को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On जून 05, 2017 15:30 ist
    info icon
    published onJun 05, 2017 15:29 IST
    last updated onJun 05, 2017 15:30 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन पोलो अपने सेगमेंट की सबसे पुरानी कारों में से एक है, 1975 में आई इस कार की अब तक दुनियाभर में 1.40 करोड़ से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। फॉक्सवेगन इन दिनों छठवीं जनरेशन की पोलो हैचबैक पर काम रही है, संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में इससे पर्दा उठेगा। फिलहाल कंपनी ने टीज़र वीडियो जारी कर इसकी झलक दिखाई है।

    मार्च 2017 में नई पोलो को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था, इसके बाद मई में कंपनी ने कवर से ढकी नई पोलो का टीज़र वीडियो जारी किया था। नई पोलो कोे फॉक्सवेगन ग्रुप के मॉड्यूलर एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है।

    इसका डिजायन काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है, यही वजह है कि इस में पांचवी जनरेशन की पोलो और मौजूदा फॉक्सवेगन गोल्फ की झलक दिखाई देती है, फॉक्सवेगन गोल्फ फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। संभावना है कि इसका केबिन नई पोलो पर बनने वाली टी-क्रॉस ब्रीज़ एसयूवी जैसा होगा।

    बात करें भारतीय बाजार की तो यहां नई पोलो को साल 2018 में लॉन्च किया जा सकता है। नई पोलो हैचबैक अलावा कंपनी इस बनी नई वेंटो सेडान को भी तैयार कर रही है, इसे हाल ही में ब्राजील में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

    यह भी पढें : फॉक्सवेगन लाई पोलो जीटी स्पोर्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है