• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2016: फॉक्सवेगन ने दिखाई पसात-जीटीई

    जर्मन कंपनी फॉक्सवेगन ने पसात जीटीई सेडान को ग्रेटर नोयडा में चल रहे ऑटो एक्सपो-2016 में शो-केस किया है। इस सेडान में 1­.4 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। पसात-जीटीई को पहले पेरिस ऑटो शो-2014 में भी दिखाया जा चुका है। पसात में नया टच स्क्रीन इफोटेंमेंट सिस्टम के साथ यूएसबी और ब्लूटूथ कनेक्टिीविटी दी गई है। इसके अलावा ड्राइवर असिस्ट सिस्टम भी दिया गया है।

    सुमित
    सुमित
    Published On फरवरी 03, 2016 15:27 ist
    info icon
    published onFeb 03, 2016 15:27 IST
    last updated onFeb 03, 2016 15:27 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    पसात-जीटीई में 1.­4 लीटर का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 154बीएचपी पावर जनरेट करता है। वहीं इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह इंजन 215बीएचपी पावर जनरेट करता है। सिर्फ मोटर के बूते यह कार 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। इसका मुकाबला होंडा एकॉर्ड, टोयोटा कैमरी और बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज से होगा। हालांकि पसात-जीटीई के भारत आने में लंबा वक्त लग सकता है।

    नई पसात के अलावा फॉक्सवेगन टिग्वॉन और एमियो कॉम्पैक्ट सेडान को भी एक्सपो में लेकर आई है। टिग्वॉन एक क्रॉसओवर कार है जिसमें एसयूवी जैसे कैरेक्टर शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो-2016: मर्सिडीज़ ने एस-क्लास कैब्रियोलेट से उठाया पर्दा

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पसाट पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है