• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन वापस बुलाएगी 3,877 वेंटो कारें

    फॉक्सवेगन ने 3,877 वेंटो कारों को वापस मंगवाने (रिकॉल) की घोषणा की है। ये सभी वेंटो कारें 1.5 लीटर डीज़ल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स वाली हैं। वेंटो के इस मॉडल की बिक्री पर भी तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। कंपनी ने शुक्रवार को इस बारे में सूचना जारी की।

    नबील
    नबील
    Published On अप्रैल 01, 2016 20:07 ist
    info icon
    published onApr 01, 2016 20:07 IST
    last updated onApr 01, 2016 20:07 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    कंपनी के मुताबिक ये कारें तय मात्रा से ज्यादा कार्बन मोनोऑक्साइड छोड़ रही हैं। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोशिएसन ऑफ इंडिया (एआरएआई) के कन्फर्मिटी ऑफ प्रोडक्शन टेस्ट के दौरान यह उत्सर्जन कई बार मानक से अधिक पाया गया है। वहीं, वेंटो पेट्रोल और डीज़ल (ऑटोमैटिक) में इस तरह की समस्या नहीं है, लिहाजा इन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

    फॉक्सवेगन ने दावा किया है कि इस मामले का पिछले साल वैश्विक तौर पर उठे उत्सर्जन घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। कंपनी का कहना है यह समस्या केवल 1.5 लीटर डीज़ल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स वाली कारों में ही है। इस वेरिएंट के अलावा वेंटो के अन्य सभी मॉडलों की बिक्री भारत में जारी रहेगी।

    फॉक्सवेगन ने अपने बयान में कहा है कि ‘कंपनी इस समस्या का पता लगा रही है, जल्द ही इसका समाधान निकालकर एआरएआई के पास भेजा जाएगा। अथॉरिटी जैसे ही इसे स्वीकृति देगी वैसे ही फॉक्सवेगन इंडिया इस समाधान को अपनी कारों में लागू करेगी और कारों का प्रोडक्शन और बिक्री फिर से शुरू कर देगी। इस समस्या से प्रभावित बेची गईं सभी वेंटो कारों को भी सुधारा जाएगा।

    फॉक्सवेगन के लिए यह समस्या उस वक्त खड़ी हुई है जब कंपनी अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो को लाने की तैयारी कर रही है। एमियो जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है। यह पोलो हैचबैक पर बनी है। इसमें पोलो की तरह 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा। पेट्रोल इंजन 74 बीएचपी की ताकत और 110 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं डीज़ल इंजन 89 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क देगा।

    यह भी पढ़ें : जून में लॉन्च हो सकती है फॉक्सवेगन एमियो

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है