• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन पोलो जीटी में जल्द मिलेगा नए मैट कलर का ऑप्शन

    फॉक्सवैगन अपनी पोलो जीटी कार को समय-समय पर नए अपडेट देती रहती है, जिसके चलते इसका लुक एकदम फ्रेश लगता है। अब जल्द ही कंपनी इसे नए मैट पेंट कलर ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 24, 2021 16:15 ist
    info icon
    published onMar 24, 2021 16:15 IST
    last updated onMar 24, 2021 16:15 IST
    1.8K Views
    • Write a कमेंट

    • पोलो जीटी कार में नया मैट पेंट ऑप्शन दिया जाएगा।
    • इसके इंटीरियर का लुक पहले जैसा ही है।
    • इसको आने वाले कुछ हफ्तों में पेश किया जा सकता है। इसकी प्राइस 20,000 रुपये से ज्यादा रखी जा सकती है।

    फॉक्सवैगन अपनी पोलो जीटी कार को समय-समय पर नए अपडेट देती रहती है, जिसके चलते इसका लुक एकदम फ्रेश लगता है। अब जल्द ही कंपनी इसे नए मैट पेंट कलर ऑप्शन के साथ पेश करने वाली है।

    तस्वीर में नज़र आ रही इस कार में ग्रे शेड मैट फिनिश के साथ दिया गया है। फोटो में कार का लुक बेहद आकर्षक दिखाई पड़ रहा है। फोक्सवैगन पेंट स्कीम के मामले में हमेशा से आगे रहती है। बता दें कि पोलो के ओनर्स पहले यह कलर बाहर से कार पर पेंट करवाते थे, लेकिन अब कंपनी ने डिमांड को देखते हुए खुद ही यह कलर पेश कर दिया है। यह कलर ऑप्शन ग्राहकों को अब सीधा फैक्ट्री पेंटेड मिल सकेगा। 

    कंपनी ने इस गाड़ी में कई सारे छोटे-छोटे हाईलाइट भी दिए हैं जो अकसर अनदेखे हो जाते हैं। इसमें डोर हैंडल्स पर कॉन्ट्रास्ट ग्लॉस ब्लैक फिनिश दी गई है। एसी ही फिनिश टाटा सफारी के एडवेंचर परसोना वेरिएंट में भी मिलती है। हालांकि, पोलो में पूरे हैंडल पर ब्लैक फिनिश देखने को मिलती है। इस गाड़ी के सी-पिलर पर दी गई जीटी टीएसआई बैजिंग पर भी मैट पेंट फिनिश मिलती है जो बेहद क्लासी लगती है। हालांकि, हमारे अनुसार कंपनी इसमें फ्रंट पर फोक्सवैगन बैजिंग पर कई सारे मैट एलिमेंट्स भी दे सकती थी। साथ ही इसमें बूट पर मॉडल नेम की ब्रांडिंग दी जा सकती थी। इसका इंटीरियर पहले जैसा ही है।

    इस हैचबैक कार की पावरट्रेन में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें पहले की तरह ही 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलना जारी रहेगा। यह इंजन 110 पीएस की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।

    भारत में पोलो मैट एडिशन शोरूम पर जल्द पहुंच सकता है।  इसकी प्राइस पहले से 20,000 रुपये ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में पोलो जीटी की कीमत 9.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। स्कोडा ने ऐसी ही फिनिशिंग वाली रैपिड कार को 2020 ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था। हालांकि, उस कार में कई सारे रेड हाइलाइट और नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए थे।

    यह भी देखें: फॉक्सवैगन पोलो ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन पोलो पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    akks ahmad
    Apr 1, 2021, 8:33:12 PM

    What on earth made Volkswagen to go for matte grey paint for a special edition Polo, will somebody tell them Polo means red and special edition Polo definitely means red for polo fans.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on फॉक्सवेगन पोलो

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है