• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर किन्हीं कारणों के चलते आप पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 11, 2022 13:29 ist
    info icon
    published onApr 11, 2022 13:29 IST
    last updated onApr 11, 2022 13:29 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    2022 किआ सेल्टोस और सोनेट लॉन्च

    किया ने अपने पॉपुलर मॉडल्स सेल्टोस और सोनेट का अपडेट मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इनकी वेरिएंट और फीचर लिस्ट को भी अपडेट किया है। इन दोनों में पैसेंजर सेफ्टी भी अब पहले से ज्यादा पुख्ता हो गई है। इसके लिए इनमें फ्रंट साइड एयरबैग (कुल चार एयरबैग) शामिल किए गए हैं। सोनेट के टॉप मॉडल में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल किया गया है। वहीं सेल्टोस में डीजल इंजन के साथ आईएमटी ट्रांसमिशन शामिल किया गया है। इन दोनों में नए फीचर जुड़ने से इनकी प्राइस भी पहले से बढ़ गई है।

    Kia Seltos Gets MY22 Update, Feature Upgrades Includes Four Airbags As Standard

    फोक्सवैगन पोलो हुई बंद

    फोक्सवैगन ने पाचंवी जनरेशन की पोलो को बंद कर दिया है। पोलो को भारत में लॉन्च हुए 12 साल का समय हो चुका है। कंपनी ने पोलो के प्रोडक्शन पर रोक लगा दी है और कुछ समय पहले इसका एक स्पेशल लेजेंड एडिशन मॉडल भी लॉन्च किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कंपनी कुछ समय बाद इसका न्यू जनरेशन मॉडल यहां उतार सकती है।

    नई हुंडई क्रेटा आईएमटी और नाइट एडिशन लॉन्च

    हुंडई ने क्रेटा का 2022 मॉडल लॉन्च किया है। इसे अब कंपनी ने आईएमटी ट्रांसमिशन से लैस कर दिया है। यह गियरबॉक्स इसमें केवल 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसका एक कॉस्मेटिक अपडेट वाला नाइट एडिशन भी लॉन्च किया है जिसमें ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। कंपनी ने इसकी वेरिएंट लिस्ट को भी अपडेट किया है।

    टाटा कर्ववी कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा

    टाटा ने कर्ववी एसयूवी के कॉन्सेट से पर्दा उठाया है। इस गाड़ी को कंपनी की नई डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। यह इलेक्ट्रिक और आईसीई इंजन दोनों वर्जन में पेश की जाएगी। इसके प्रोडक्शन मॉडल को किसी दूसरे नाम से पेश किया जा सकता है। कर्ववी कॉन्सेप्ट को जेन2 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसके इलेक्ट्रिक वर्जन की रेंज 500 किलोमीटर तक हो सकती है। इसका इलेक्ट्रिक वर्जन 2024 तक आएगा जबकि आईसीई इंजन वर्जन को इसके बाद पेश किया जाएगा।

    Tata Curvv Electric SUV Coupe Concept Detailed In 15 Pictures

    फेसलिफ्ट मारुति अर्टिगा की बुकिंग शुरू

    मारुति ने फेसलिफ्ट अर्टिगा की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इस कार को अप्रैल में लॉन्च करेगी। हाल ही में मारुति सुजुकी ने इस एमपीवी कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां साझा की है। अर्टिगा में नया 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के सााथ दिया जाएगा। इंजन के साथ इसमें नए 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। 21 अप्रैल को कंपनी फेसलिफ्ट एक्सएल6 को भी लॉन्च करने वाली है, इसमें भी अर्टिगा वाले सभी अपडेट और नए फीचर दिए जाएंगे।

    किआ ईवी6 टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    किआ के पहली डेडिकेटेड बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल ईवी6 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस स्पोर्टी क्रॉसओवर कार से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 2021 में पर्दा उठा था। भारत में इसे 2022 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है और यहां इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है।

    Kia Enters The High-Performance EV Game With A Bang

    प्राइस में बढ़ोतरी

    अप्रैल में किआ मोटर, टोयोटा और होंडा ने अपनी कारों की प्राइस में इजाफा किया है। इनमें से किस कंपनी की कौनसी कार कितनी महंगी हुई ये आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है