• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फाॅक्सवैगन ने लाॅन्च किए पोलो और वेन्टो के लिमिटेड एडिशन

    फाॅक्सवैगन इण्डिया ने आज अपनी हाॅट कार पोलो और सेडान वेन्टो के लिमिटेड एडिशन लाॅन्च किए हैं। कम्पनी ने उक्त एडिशनों को पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उतारा है। पोलो एक्सक्यूजिट के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.50 लाख रूपए व डीज़ल माॅडल की कीमत 8.73 लाख रूपए (एक्सशोरूम मुम्बई) रखी गई हैं। इसी प्रकार वेंटो हाईलाइन एलई पेट्रोल माॅडल की कीमत 9.70 लाख रूपए व डीजल वेरिएंट की कीमत 10.98 लाख रूपए (एक्सशोरूम मुम्बई) रखी है।

    मनीष
    मनीष
    Published On अक्टूबर 12, 2015 17:11 ist
    info icon
    published onOct 12, 2015 17:11 IST
    last updated onOct 12, 2015 17:11 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Vento Highline Plus edition carbon fiber wallpaper pics

    पोलो एक्सक्यूजिट की बता करें तो इसे ब्लैक रूफ रैप के साथ पेश किया गया है, वहीं फाइबर रैप्ड व ओरवीएम (ORVMs), ब्लैक साइड बाॅडी मोल्डिंग, ट्रंक गार्निश व स्कूप प्लेट्स से इसे एक रिफ्रेश लुक दिया गया है। इंटीरियर अपडेट पर नज़र डालें तो सेंटर कंसोल पर कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है, नए साथ सीट कवर व फ्लोर मैट लुभावने हैं। सेफ्टी फीचर्स में फ्रंट ड्यूल एयरबैग के साथ एंटी लाॅक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) को शामिल किया गया है। वहीं, त्योंहारी सीजन को देखते हुए कम्पनी ने पोलो पर 10,000 रूपए का स्पेशल एक्सचेंज व 10,000 रूपए का लाॅयल्टी बोनस आॅफर दिया है।

    Volkswagen Polo Exquisite edition carbon fiber wallpaper pics

    अधिक पढ़ें : फाॅक्सवेगन वेन्टो फेसलिफ्ट लाॅन्च, कीमत 7.70 लाख रूपए

    दूसरी ओर, वेन्टो हाईलाइन एलई को भी ब्लैक रूफ रैप्ड के साथ उतारा गया है, वहीं ब्लैक फाइबर ओरवीएम (ORVMs) व ब्लैक मोल्डिंग कार के साइड प्रोफाइल को पूरा करते हैं। इंटीरियर की बात करें तो सेंटर कंसोल पर कार्बन फाइबर की फीनिशिंग की गई है। इसमें विंडो शेड्स व जीपीएस नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन ब्लाॅपंकट इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पोलो एक्सक्यूजिट के पेट्रोल ऑप्शन में 1.2-लीटर एमपीआई (MPI) व डीजल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीडीआई (TDI) इंजन लगा है। दूसरी ओर, वेन्टो हाईलाइन एलई लिमिटेड एडिशन के पेट्रोल माॅडल में 1.6-लीटर एमपीआई व डीज़ल वेरिएंट में 1.5-लीटर टीडीआई इंजन का इस्तेमाल किया गया है।

    अधिक पढ़ें : कम्पेरिज़न - फिएट अबर्थ पुन्टो ईवो vs फाॅक्सवेगन पोलो vs फोर्ड फीगो
     

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    फॉक्सवेगन वेंटो 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है