• English
• लॉगिन / रजिस्टर

अर्टिगा ड्रेजा की जानकारियां हुईं लीक, इंडोनेशिया में होनी है लॉन्च

इंडोनेशिया में इन दिनों सुज़ुकी काफी सुर्खियों में है। वजह है यहां जल्द ही लॉन्च होने वाला अर्टिगा का नया वेरिएंट ‘ड्रेजा’। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस वेरिएंट की जानकारियां लीक हो गई हैं। सुज़ुकी अर्टिगा को ‘ड्रेजा’ और ‘ड्रेजा-जीएस’ वेरिएंट में उतारेगी।

कोणार्क
कोणार्क
Published On दिसंबर 23, 2015 15:30 ist
info icon
published onDec 23, 2015 15:30 IST
last updated onDec 23, 2015 15:30 IST
30 Views
• Write a कमेंट

यह भी पढ़ें: मारूति सुजुकी के गुजरात प्लांट को मिली हरी झंडी, 18500 करोड़ का होगा निवेश

कार के एक्सटीरियर की बात करें तो इसके फ्रंट में क्रोम का काफी इस्तेमाल किया गया है। इसमें नई ग्रिल, नए बम्पर के अलावा नई डे टाइम रनिंग एलईडी लाइटें और फॉग लैंप्स दिए गए हैं।  नई अट्रिगा ड्रेजा पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ी सी लंबी है। इसकी लंबाई 4,3250एमएम रखी गई है, जबकि मौजूदा मॉडल की लंबाई 4,265एमएम है। साइड प्रोफाइल में नजर डालें तो यहां नए डिजायन के अलाॅय व्हील व साइड सिल गार्ड दिया गया है। पीछे की तरफ रूफ माउंटेड स्पॉइलर व हाई माउंटेड स्टॉप लाइटें दी गई हैं। यह पीछे से काफी अट्रेक्टिव लगती है। इसमें ब्लैक, ग्रे, व्हाईट व वायलेट (केवल जीएस वेरिएंट) कलर ऑप्शन मिलेगा।

इंटीरियर की बात करें तो केबिन को भी अट्रेक्टिव बनाया गया है। सीटों को ड्यूल-टोन कलर में दिया गया है। इंस्ट्रूमेंट कलस्टर पर वुडन पैनल दिए गए हैं। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड फोन सिंक व एपल कारप्ले के साथ आएगा।  संभावना जताई जा रही है सभी वेरिएंट में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और एयर बैग दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी : जापान जाएगी भारत में बनी मारूति बलेनो

पावर स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। ऐसा माना रहा है इसमें भी ‘के सीरीज़ इंजन’ का ही उपयोग होगा। हाल ही में अर्टिगा को भारतीय बाजार में एसएचवीएस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया था। उम्मीद है कि इस वेरिएंट को भी भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

सोर्स: ऑटोकारइंडोनेशिया

was this article helpful ?

कोणार्क

Konark has had an avid interest and passion for automobiles since he was a kid. A degree in philosophy has further helped him in critically analyzing and structuring his interest, which shows in his love for automobile journalism. He can analyze and construct sound arguments and pays great attention to each and every minute detail. His enthusiasm regarding automobiles prodded him to take up this job. Konark has been of part of many go-karting events and has also participated in a few car rallies. Beyond work, Konark is a state level cricketer, movie buff, and a fitness enthusiast.
और देखें

Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

3 कमेंट्स
1
b
bhumnsgmail.com
Dec 8, 2016, 5:31:35 PM

nice one

जवाब
Write a Reply
1
n
narendra verma
Dec 5, 2016, 3:30:11 PM

Maruti ertiga dreza coming date in raipur

जवाब
Write a Reply
1
m
mustafa
Dec 4, 2016, 1:10:32 PM

launch date in mumbai

जवाब
Write a Reply
2
b
bhumnsgmail.com
Dec 8, 2016, 5:32:08 PM

plz tell pri

जवाब
Write a Reply

कार न्यूज़

• ताजा खबरें

ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

• अपकमिंग
• पॉपुलर
*नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस

हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है