• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च हो सकती हैं ये अपकमिंग कार, देखिए पूरी लिस्ट

    जुलाई 2025 में किआ अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठाएगी, वहीं एमजी अगले महीने दो नई इलेक्ट्रिक कारें पेश कर सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 30, 2025 15:28 ist
    info icon
    published onJun 30, 2025 15:21 IST
    last updated onJun 30, 2025 15:28 IST
    238 Views
    • Write a कमेंट

    Upcoming cars in July 2025

    जून 2025 के महीने में टाटा हैरियर ईवी और मर्सिडीज-एएमजी जी 63 कलेक्टर एडिशन जैसी पॉपुलर कारें पेश की गई। अब जुलाई में किआ अपनी पहली मास-मार्किट ईवी से पर्दा उठाने वाली है, जबकि एमजी अगले महीने अपनी दो नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर सकती है। यहां हमनें जुलाई 2025 में लॉन्च होने वाली कारों की लिस्ट तैयार की है जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार है :- 

    किआ कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक 

    शोकेस डेट : 15 जुलाई 2025

    संभावित कीमत : 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) 

    Kia Carens Clavis front

    किआ कैरेंस क्लाविस रेगुलर मॉडल को मई 2025 में लॉन्च किया गया था। अब इस प्रीमियम एमपीवी कार का इलेक्ट्रिक वर्जन 15 जुलाई 2025 को शोकेस किया जाएगा। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है, जिससे संकेत मिले हैं कि इसकी डिजाइन क्लाविस रेगुलर मॉडल के जैसी होगी। हालांकि, इसमें कई ईवी-स्पेसिफिक बदलाव जरूर किए जाएंगे जिनमें एरोडायनेमिक अलॉय व्हील्स और मॉडिफाइड बंपर शामिल होंगे। 

    Kia Carens Clavis interior

    इस गाड़ी की इंटीरियर डिजाइन कैरेंस क्लाविस रेगुलर मॉडल से मिलती जुलती हो सकती है, लेकिन स्टैंडर्ड मॉडल से अलग दिखाने के लिए इसमें नई केबिन थीम जरूर दी जा सकती है। अनुमान है कि इसमें रेगुलर क्लाविस के मुकाबले कई अतिरिक्त फीचर दिए जा सकते हैं जिसमें बॉस मोड के साथ पावर्ड को-ड्राइवर सीट और सेकंड रो पर वेंटिलेटेड सीटें शामिल हो सकती है। 

    इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक एमपीवी कार की पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है, उम्मीद है कि इसमें कई सारे बैटरी पैक ऑप्शन दिए जा सकते हैं जिसके जरिए यह 500 किलोमीटर तक की रेंज तय कर सकती है।  

    एमजी साइबरस्टर 

    संभावित लॉन्च की तारीख : सामने आनी बाकी  

    संभावित कीमत : 80 लाख रुपये  

    MG Cyberster front

    एमजी की सबसे पावरफुल इलेक्ट्रिक रोडस्टर कार साइबरस्टर को भारत में जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। 

    साइबरस्टर कार में दोनों साइड पर दो सीजर डोर दिए गए हैं। इस गाड़ी में पैटल शेप्ड एलईडी डीआरएल्स के साथ एलईडी हेडलाइट, 20-इंच अलॉय व्हील्स, एरो-शेप्ड एलईडी टेललाइट और पीछे की तरफ एलईडी लाइटबार दिया गया है।   

    MG Cyberster interior

    केबिन के अंदर इसमें एयरप्लेन स्टाइल कॉकपिट डिजाइन के साथ डैशबोर्ड पर चार स्क्रीन (दो 7-इंच स्क्रीन, 10.25-इंच टचस्क्रीन और एसी कंट्रोल्स के लिए डेडिकेटेड डिस्प्ले समेत) दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और लेवल-2 एडीएएस फीचर जैसे ड्राइवर ड्राउजीनेस डिटेक्शन और लेन कीप असिस्ट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    साइबरस्टर भारतीय मॉडल में सिंगल 77 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक ऑप्शन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी जिसका संयुक्त आउटपुट 510 पीएस और 725 एनएम होगा। इसकी सर्टिफाइड रेंज 443 किलोमीटर होगी। अनुमान है कि इसकी कीमत 80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार की प्री-बुकिंग फिलहाल जारी है।  

    यह भी पढ़ेंटाटा हैरियर ईवी vs महिंद्रा बीई 6: भारत एनकैप क्रैश टेस्ट रिजल्ट और स्कोर कंपेरिजन

    एमजी एम9 

    संभावित लॉन्च डेट : सामने आनी बाकी 

    संभावित कीमत : 70 लाख रुपये 

    MG M9 front

    एमजी एम9 एमपीवी को भारत में जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इस गाड़ी को साइबरस्टर के साथ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में शोकेस किया गया था। 

    इस गाड़ी का एक्सटीरियर लेआउट बॉक्सी है और इसमें क्लीन डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं जिसमें प्रोजेक्टर एलईडी हेडलाइट, आइब्रो शेप्ड एलईडी डीआरएल्स, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, एरोडायनामिक डिजाइन वाले 19-इंच अलॉय व्हील्स, और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट शामिल हैं। 

    MG M9 interior

    केबिन के अंदर इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन दी गई है जिस पर डुअल-टोन ब्लैक और टैन कलर थीम मिलती है। इस गाड़ी में डुअल डिजिटल डिस्प्ले, आगे वाले पैसेंजर के लिए सिंगल-पेन सनरूफ और पीछे वाले पैसेंजर के लिए पैनोरमिक सनरूफ, 3-जोन ऑटो एसी, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, फ्रंट और मिडल रो पर मसाज फंक्शन के साथ पावर्ड और वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और लेवल-2 एडीएएस फीचर दिए गए हैं। 

    एमजी एम9 भारतीय वर्जन की पावरट्रेन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने आनी बाकी है। इस गाड़ी के अंतरराष्ट्रीय वर्जन में 90 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर (244 पीएस) दी गई है। इस सेटअप के जरिए यह गाड़ी 430 किलोमीटर की डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज देती है। 

    बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज ग्रां कूपे 

    संभावित लॉन्च की तारीख : सामने आनी बाकी  

    संभावित कीमत : 46 लाख रुपये 

    BMW 2 Series Gran Coupe front

    बीएमडब्ल्यू ने न्यू जनरेशन 2 सीरीज से अंतरराष्ट्रीय बाजार में अक्टूबर 2024 में पर्दा उठाया था। अनुमान है कि इसे कंपनी की एंट्री-लेवल कार के तौर पर जुलाई 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नई डिजाइन की किडनी ग्रिल, नए 18-इंच अलॉय व्हील्स (अंतरराष्ट्रीय बाजार में 19-इंच ऑप्शन में उपलब्ध) और पतली एलईडी टेललाइट दी गई हैं। नई बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज का साइज पहले से थोड़ा बढ़ा है, यह गाड़ी अब 20 मिलीमीटर ज्यादा लंबी और 25 मिलीमीटर ज्यादा ऊंची हो गई है। 

    BMW 2 Series Gran Coupe interior

    केबिन के अंदर इसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग के साथ कई सारे कलर ऑप्शन और इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें जैसे फीचर मिलेंगे। बीएमडब्ल्यू 2 सीरीज अंतरराष्ट्रीय वर्जन में कई सारे इंजन ऑप्शन दिए गए हैं, अनुमान है कि इसके भारतीय वर्जन में जाना पहचाना 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (178 पीएस) और 2-लीटर डीजल इंजन (190पीएस) दिया जा सकता है। 

    आप इनमें से कौनसी गाड़ी की लॉन्चिंग के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं।  

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी एम9 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है