• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर vs मारुति फ्रॉन्क्सः डिजाइन कंपेरिजन

    टोयोटा टाइजर का आगे का डिजाइन नया है और राइडिंग के लिए इसमें नए अलॉय व्हील दिए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On अप्रैल 04, 2024 14:12 ist
    info icon
    published onApr 04, 2024 14:12 IST
    last updated onApr 04, 2024 14:12 IST
    301 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Taisor and Maruti Fronx

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर भारत में टोयोटा और मारुति सुजुकी पार्टनरशिप का नया मॉडल है, जो मारुति फ्रॉन्क्स सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी पर बेस्ड है। टाइजर को फ्रॉन्क्स से अलग दिखाने के लिए इसकी डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। यहां हमनें टाइजर और फॉन्क्स का डिजाइन कंपेरिजन किया है और यह जानने की कोशिश की है कि इन दोनों के एक्सटीरियर और इंटीरियर में क्या कुछ अंतर हैः

    आगे का डिजाइन

    Toyota Taisor Front
    Maruti Fronx front

    टोयोटा टाइजर के आगे वाले डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं जिससे यह मारुति फ्रॉन्क्स से थोड़ी अलग नजर आती है। टाइजर में नई ग्रिल और नया बंपर दिया गया है। फ्रॉन्क्स में एलईडी डीआरएल पर क्यूब पेटर्न देखने को मिलता है, जबकि टाइजर में ड्यूल स्ट्रिप एलईडी डीआरएल दी गई है। हालांकि दोनों क्रॉसओवर की थ्री-पार्ट हेडलाइट यूनिट एक समान है।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा टाइजर के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    साइड

    Taisor side
    Fronx side

    साइड से देखें तो टाइजर और फ्रॉन्क्स के डिजाइन में शायद ही कोई बदलाव हुए हैं। यहां पर बदलाव के तौर पर टाइजर में केवल नई डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। टाइजर और फ्रॉन्क्स दोनों में साइड बॉडी क्लेडिंग और डोर सिल्स दी गई है।

    पीछे का डिजाइन

    Toyota Taisor Rear
    Fronx rear

    पीछे से देखने पर टाइजर और फ्रॉन्क्स अपनी बैजिंग को छोड़कर एक जैसी ही है। इन दोनों में एक जैसे रियर बंपर और सिल्वर स्किट प्लेट दी गई है। यहां तक कि इन दोनों मॉडल्स के टेल लाइट क्लस्टर भी एक जैसे ही हैं, और दोनों में कनेक्टेड एलईडी लाइटिंग दी गई है, लेकिन इनका पेटर्न अलग-अलग है।

    केबिन

    Toyota Taisor Dashboard

    टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स में स्टीयरिंग व्हील पर बैजिंग को छोड़कर सभी चीजें एक जैसी है, इनका डैशबोर्ड भी एक समान है। यहां तक की इन दोनों के केबिन में भी ब्लैक और मैरून इंटीरियर थीम दी गई है।

    दोनों कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, वायरलेस फोन चार्जिंग, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, और हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इन दोनों गाड़ियों में छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर में मिलते हैं ये 8 कलर ऑप्शन, देखिए पूरी लिस्ट

    इंजन और ट्रांसमिशन

    टोयोटा टाइजर और मारुति फ्रॉन्क्स दोनों में एक जैसे इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं, जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

    स्पेसिफिकेशन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल सीएनजी

    1-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    100 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    148 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    5-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    एटीः टॉर्क कनवर्टर

    प्राइस

    टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर

    मारुति फ्रॉन्क्स

    7.74 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये

    7.51 लाख रुपये से 13.04 लाख रुपये

    हमनें टाइजर और फ्रॉन्क्स का वेरिएंट वाइज प्राइस कंपेरिजन भी किया है, जिसके बारे में आप यहां देख सकते हैं। इन दोनों सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार का मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, रेनो काइगर, निसान मैग्नाइट, हुंडई वेन्यू और किया सोनेट से है।

    यह भी देखेंः टोयोटा टाइजर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टोयोटा टाइजर पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है