• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मई के आखिर तक लॉन्च होगी इनोवा क्रिस्टा

    नई टोयोटा इनोवा का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इनोवा क्रिस्टा मई के आखिर तक शो-रूम में पहुंच जाएगी। एक इंटरव्यू में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस. किर्लोस्कर ने इस बात की पुष्टि की है।

    मनीष
    मनीष
    Published On अप्रैल 02, 2016 16:38 ist
    info icon
    published onApr 02, 2016 16:38 IST
    last updated onApr 02, 2016 16:38 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    शुरू में इनोवा क्रिस्टा को केवल डीज़ल वेरिएंट में उतारा जाएगा। इसमें 2.4लीटर का 2जीडी एफटीवी 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन स्टैंडर्ड रहेगा। इसकी ताकत 149 पीएस की और टॉर्क 342 एनएम का होगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ ही 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियर बॉक्स का विकल्प मिलेगा। ऑटोमैटिक वेरिएंट 360 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

    ऑटोमैटिक वेरिएंट उन लोगों के लिए अच्छा रहेगा जिनको शहर और हाईवे पर आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव देने वाली एमपीवी चाहिये। वहीं, मैनुअल वर्जन उन लोगों के लिए सही रहेगा जो बड़ी गाड़ी के साथ बेहतर माइलेज़ की चाहत भी रखते हैं। मैनुअल गियरबॉक्स ऑटोमैटिक की तुलना में कम वजनी है, जिससे इसका माइलेज़ बढ़ जाता है। ऑटो एक्सपो में पेश हुई इनोवा क्रिस्टा को 2.8 लीटर के इंजन के साथ उतारा गया था। यह वेरिएंट 177 पीएस की ताकत  देगा। यह मॉडल उन लोगों के लिए मुफीद रहेगा जो एक एमपीवी के साथ-साथ पावरफुल परफॉर्मेंस की चाहत रखते हैं। हालांकि इस वेरिएंट को तुरंत लॉन्च किया जाएगा या नहीं यह अभी तय नहीं है। इसके अलावा कंपनी भविष्य में इनोवा क्रिस्टा के पेट्रोल वेरिएंट भी ला सकती है।

    इनोवा क्रिस्टा को उसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिस पर नई जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर बनी है। क्रिस्टा में आने वाले फीचर्स को देखते हुए कहा जा सकता है कि नई जनरेशन की यह इनोवा देश की पहली प्रीमियम एमपीवी (मल्टी परपर्ज़ व्हीकल) होगी।

    यह भी पढ़ेंः टोयोटा इनोवा क्रिस्टा: जानिए, इससे जुड़ी हर बात

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है