• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इनोवा क्रिस्टा में हुए इस बदलाव से ग्राहक हो सकते हैं मायूस

    क्रिस्टा के सभी वेरिएंट में मिलेंगे अब एक जैसे…

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जनवरी 23, 2017 15:06 ist
    info icon
    published onJan 23, 2017 15:06 IST
    last updated onJan 23, 2017 15:06 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    टोयाटा ने प्रीमियम एमपीवी इनोवा क्रिस्टा में अहम बदलाव किया है। कंपनी ने अब इस एमपीवी में दो अलग-अलग साइज़ के टायर देने के बजाए एक ही साइज़ के टायर देने का फैसला किया है। अब इनोवा के सभी वेरिएंट में अलॉय व्हील के साथ 205/65आर-16 साइज़ के टायर स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। यह फैसला इस साल से बनने वाले मॉडलों में लागू होगा।  

    इनोवा क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट जेडएक्स में अब तक 215/55 आर17 साइज के बड़े टायर स्टैंडर्ड आते थे लेकिन अब कंपनी ने कई कारणों से इन्हें न देने का फैसला किया है। हालांकि यह तय है कि यह फैसला कई ग्राहकों को मायूस भी कर देगा।  

    कंपनी द्वारा 16 इंच के टायर स्टैंडर्ड करने के पीछे तीन अहम कारण हैं… इनमें पहला कारण है, 16 इंच के टायर कई कंपनियां बनाती हैं, इसलिए इस में कई विकल्प आसानी से मिल जाते हैं। दूसरा, ये सस्ते पड़ते हैं। तीसरा और सबसे अहम, ये टायर साइज़ में तो छोटे होते हैं लेकिन इनकी साइड वॉल बड़ी और चौड़ी होती है।

    भारतीय कार बाजार में इनोवा क्रिस्टा को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। पुरानी इनोवा के मुकाबले महंगी होने के बावजूद बड़ी संख्या में ग्राहक इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। इनोवा क्रिस्टा पेट्रोल और डीज़ल दोनों वर्जन में उपलब्ध है। इसकी शुरूआती कीमत 13.99 लाख रूपए है, जो 21.91 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है