• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    डाउन पेमेंट किए बिना घर ले आएं टोयोटा इनोवा क्रिस्टा !

    इस स्कीम का फायदा केवल सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On मार्च 16, 2018 14:29 ist
    info icon
    published onMar 16, 2018 14:29 IST
    last updated onMar 16, 2018 14:29 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Crysta: Variants Explained

    अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं और टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। ड्राइव द नेशन प्रोग्राम के तहत सरकारी कर्मचारियों को इनोवा क्रिस्टा पर 100 फीसदी ऑन-रोड फायनेंस, इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और अतिरिक्त वारंटी जैसे फायदे दिए जा रहे हैं।

    टोयोटा ने साल 2016 में ड्राइव द नेशन कैंपेन शुरू किया था। इस कैंपेन में इटियॉस और कोरोला एल्टिस शामिल थी, अब इस में इनोवा क्रिस्टा का नाम भी जुड़ गया है।

    Toyota Innova Crysta: Variants Explained

    इस स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों को आठ साल के लिए 100 फीसदी ऑन-रोड फायनेंस मुहैया कराया जाएगा। यानी आप बिना डाउन पेमेंट के टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को घर ला सकते हैं। आमतौर पर कारों को सात साल के लिए फायनेंस किया जाता है, इस में एक्स-शोरूम कीमत का 85 फीसदी फायनेंस होता है। लेकिन ड्राइव द नेशन प्रोग्राम के तहत इनोवा क्रिस्टा को आठ साल के लिए फायनेंस किया जा रहा है।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा एक पेट्रोल और दो डीज़ल इंजन में उपलब्ध है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.7 लीटर का इंजन लगा है, जबकि डीज़ल वेरिएंट में 2.4 लीटर और 2.8 लीटर इंजन दिया गया है। सभी इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं 2.7 लीटर और 2.8 लीटर इंजन के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है