• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जी प्लस लॉन्च, कीमत 15.57 लाख रूपए

    यह नया डीज़ल बेस वेरिएंट है, इसे केवल ऑर्डर पर तैयार किया जाएगा

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मार्च 04, 2019 19:31 ist
    info icon
    published onMar 04, 2019 19:31 IST
    last updated onMar 04, 2019 19:31 IST
    229 Views
    • Write a कमेंट

    Toyota Innova Crysta

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा का नया डीज़ल बेस वेरिएंट लॉन्च किया है। इसे जी प्लस नाम से पेश किया गया है। यह 7-सीटर और 8-सीटर लेआउट में उपलब्ध है, इनकी कीमत क्रमशः 15.57 लाख रूपए और 15.62 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इसे केवल ऑर्डर पर तैयार किया जाएगा।

    Toyota Innova Crysta

    टोयोटा ने जी प्लस वेरिएंट की फीचर लिस्ट के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि इस में तीन एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, सीटबेल्ट रिमाइंडर, मैनुअल एसी, पावर विंडो और मल्टी-रिफ्लेक्टर हैडलैंप्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस में म्यूजिक सिस्टम, रियर डिफॉगर और अलॉय व्हील की कमी खल सकती है।

    Toyota Innova Crysta

    इनोवा क्रिस्टा जी प्लस में 2.4 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 150 पीएस की पावर और 343 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है।

    नया वेरिएंट लॉन्च करने के बाद इसकी कीमत मारुति अर्टिगा व महिन्द्रा मराज़ो के और करीब पहुंच गई है। मारूति अर्टिगा की कीमत 8.84 लाख रूपए से 10.90 लाख रूपए के बीच है। वहीं महिन्द्रा मराज़ो की कीमत 9.99 लाख रूपए से 14.38 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।

    यह भी पढें : महिन्द्रा एक्सयूवी300 और टाटा नेक्सन में से कौन सी कार रहेगी बेहतर, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    p
    pujari laxman
    Feb 28, 2020, 12:44:52 PM

    Wonderful innova crysta

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है