• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या नया है टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में, देखें तस्वीरों में…

    ऑटो एक्सपो-2016 में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को काफी फैंस मिले, यह मॉडल मौजूदा इनोवा का नेक्सट जनरेशन वर्जन है, जो कुछ ही महीनों में देश की सड़कों पर दौड़ती दिखाई देगी। कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। इनोवा का यह अपडेट वर्जन भारतीय एमपीवी सेगमेंट में लग्ज़री, स्पेस और परफॉर्मेंस के मामले में नए पैमाने स्थापित कर सकता है।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On फरवरी 11, 2016 12:53 ist
    info icon
    published onFeb 11, 2016 12:53 IST
    last updated onFeb 11, 2016 12:53 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    इनोवा क्रिस्टा पुराने मॉडल की तुलना में कहीं ज्यादा आकर्षक और बोल्ड लगती है। इसका मौजूदा मॉडल फ्लैट डिजायन की वजह से थोड़ा बोरिंग लगता था। एमपीवी सेगमेंट में क्रिस्टा का मुकाबला मारूति अर्टिगा, रेनो लॉजी और होंडा मोबिलियो से होगा।

    इंटीरियर की बात करें तो यहां भी टोयोटा की नई डिजायन थीम दिखने को मिलेगी। नई कोरोला एल्टिस के केबिन को भी इसी डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। डैशबोर्ड पर कम से कम बटन दिए गए हैं। इंफोटेंमेंट स्क्रीन को ऐसे सेट किया गया है कि ड्राइवर सीट और सेंटर कंसोल के बीच ज्यादा खाली जगह या खालीपन महसूस न हो।

    इनोवा क्रिस्टा में नया 2.4 लीटर डीज़ल इंजन देखने को मिल सकता है जो 149पीएस की ताकत के साथ 342एनएम टॉर्क पैदा करेगा। सेफ्टी फीचर्स में टॉप वेरिएंट में 7 एयरबैग के साथ एबीएस और ईबीडी मिल सकते हैं।

    यहां देखिए, ऑटो एक्सपो में शो-केस हुई इनोवा क्रिस्टा का वीडियो .....

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की फोटो गैलरी देखें

    यह भी पढ़ें :टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है