• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सेल्स चार्ट में इनोवा क्रिस्टा की चमक बरकरार, टाटा हैक्सा थोड़ी सी फिसली

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा की बिक्री 20 फीसदी बढ़ी है, जबकि हैक्सा की पहले के मुकाबले थोड़ी घटी है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मार्च 09, 2017 18:57 ist
    info icon
    published onMar 09, 2017 17:33 IST
    last updated onMar 09, 2017 18:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में पिछले महीने की बिक्री के नतीजें चौंकने वाले आए हैं। चर्चाएं और उम्मीद थी कि इस सेगमेंट में टाटा की हैक्सा बिक्री के अच्छे आंकड़े जुटाएगी, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी टोयोटा की इनोवा क्रिस्टा ही आगे रही और हैक्सा की बिक्री थोड़ी घट गई।

    टोयोटा की बिक्री में 20 फीसदी का इज़ाफा हुआ है, जबकि इसके मुकाबले में मौजूद टाटा हैक्सा की बिक्री 31 फीसदी तक घटी है। फरवरी महीने में टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा की 6054 यूनिट बेचीं, जबकि इसी दौरान में केवल 1026 हैक्सा ही बिकीं। यह ट्रेंड बताता है कि टोयोटा ब्रांड में ग्राहक काफी भरोसा करते हैं और इनोवा क्रिस्टा को महंगी होने के बावजूद अहमियत मिल रही है।

    टाटा ने हैक्सा को इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च किया है। इसका डिजायन काफी साफ-सुथरा है, फीचर भी लेटेस्ट हैं और दाम भी वाजिब हैं, उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो, अभी इसे लॉन्च हुए कम ही वक्त हुआ है ऐसे में आगे इसका प्रदर्शन कैसा रहेगा ये कहना जल्दबाज़ी होगी। अगले 2-3 महीने में तस्वीर साफ होगी कि हैक्सा एमपीवी सेगमेंट में लोगों को अपनी ओर खींच पा रही है या नहीं।  

    टोयोटा ने मई 2016 में इनोवा का अपडेट वर्जन क्रिस्टा लॉन्च किया था, यह पहले से ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित है, अब तक इसकी 67500 से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकीं हैं।

    हैक्सा और इनोवा क्रिस्टा के अलावा इस सेगमेंट में मारूति की अर्टिगा, शेवरले एंजॉय और होंडा मोबिलियो भी आती हैं। इन में मारूति की अर्टिगा के खाते में बिक्री के अच्छे आंकड़े जा रहे हैं, मारूति ने पिछले महीने 5500 अर्टिगा बेचीं थीं। वहीं, कम के मांग के चलते होंडा ने मोबिलियो का प्रोडक्शन बंद कर दिया है और एंजॉय को भी शेवरले बंद करने वाली है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है