• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लीक हुए टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के फीचर्स

    मौजूदा इनोवा का नया अवतार इनोवा क्रिस्टा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाना है। लेकिन इंजन के बाद अब इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी लीक हो गई हैं। यह जानकारियां क्रिस्टा के लीक हुए ब्रोशर से सामने आई हैं। इनोवा क्रिस्टा को 2 मई 2016 को लॉन्च किया जाना है।

    सुमित
    सुमित
    Published On अप्रैल 27, 2016 19:04 ist
    info icon
    published onApr 27, 2016 18:04 IST
    last updated onApr 27, 2016 19:04 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मौजूदा इनोवा का नया अवतार इनोवा क्रिस्टा इन दिनों काफी सुर्खियों में है। जल्द ही इसे लॉन्च किया जाना है। लेकिन इंजन के बाद अब इसके कुछ फीचर्स की जानकारी भी लीक हो गई हैं। यह जानकारियां क्रिस्टा के लीक हुए ब्रोशर से सामने आई हैं। इनोवा क्रिस्टा को 2 मई 2016 को लॉन्च किया जाना है।

    इनोवा क्रिस्टा में कुछ ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की दूसरी कार में मौजूद नहीं है। इनमें एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ रियर ऑटो एसी, आसानी से फोल्ड होने वाली बीच वाली सीटें जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा सात इंच का नेविगेशन सपोर्ट वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, आठ तरह से एडजस्ट होने वाली इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट और स्मार्ट एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इसमें ड्राइवर कंफर्ट के लिए पावर और ईको मोड भी मिलेंगे।

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में सेफ्टी के लिए सात एसआरएस एयरबैग के साथ व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा एशियन एनसीएपी क्रैश टेस्ट में भी इस कार ने 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। भारतीय कारों के हिसाब से यह अच्छी खबर है, क्योंकि सुरक्षा के मामले में भारतीय कारों को नकारात्मक प्रतिक्रिया ही मिली है।

    टोयोटा ने इनोवा क्रिस्टा को पहले के मुकाबले काफी अपडेट किया है। इनोवा क्रिस्टा का मुकाबला टाटा हैक्सा से होगा, जिसकी लॉन्चिंग में अभी वक्त है। माना जा रहा है कि फीचर्स से लैस हैक्सा कीमत के मोर्चे पर इनोवा क्रिस्टा को टक्कर दे सकती है।

    यह भी पढ़ें : इनोवा क्रिस्टा की जानकारियां लीक, जानिये इंजन-वेरिएंट के बारे में

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    टोयोटा इनोवा क्रिस्टा 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है