• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ग्लैंजा के अब हर वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग्स,सीमित समय के लिए प्रेस्टीज एसेसरी पैकेज भी हुआ लॉन्च

    टोयोटा ने हाल ही में इसी तरह का पैकेज हाइराइडर में भी पेश किया था। 

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 11, 2025 18:50 ist
    info icon
    published onJul 11, 2025 18:50 IST
    last updated onJul 11, 2025 18:50 IST
    210 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक टोयोटा ग्लैंजा के चार वेरिएंट्स:ई,एस,जी और वी में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड देकर उसे अपडेट दे दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें  ‘प्रेस्टीज पैकज’ को भी पेश कर दिया है जो कि एक एसेसरीज किट है और 31 जुलाई तक ये बिल्कुल ​मुफ्त मिलेगा। टोयोटा ने हाल ही में इसी तरह का पैकेज हाइराइडर में भी पेश किया था। बता दें कि ग्लैंजा कार के ओवरऑल डिजाइन,फीचर्स या पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

    क्या कुछ खास दिया गया है इस एसेसरीज पैकेज में जानिए आगे:

    इस कॉम्पिलमेंट्री प्रेस्टीज पैकेज एसेसरी किट में 7 तरीके की एसेसरीज दी गई है जिनकी लिस्ट इस प्रकार से है:

    • डोर वाइज़र
    • क्रोम और ब्लैक कलर के एसेंट के साथ बॉडी साइड मोल्डिंग 
    • रियर लैंप गार्निश
    • ओआरवीएम और फेंडर के लिए क्रोम गार्निश
    • रियर स्किड प्लेट
    • इल्युमिनेटेड डोर सिल्स
    • लोअर ग्रिल गार्निश

    अन्य फीचर्स और सेफ्टी

    टोयोटा ग्लैंजा कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, रियर वेंट्स के साथ ऑटो एसी, 6-स्पीकर वाला आर्कमिस-ट्यून्ड साउंड सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    सेफ्टी के लिए ग्लैंजा के सभी वेरिएंट में अब 6 एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), 360-डिग्री कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

    टोयोटा ग्लैंजा इंजन और गियरबॉक्स

    टोयोटा ग्लैंजा पेट्रोल और सीएनजी दोनों ऑप्शन में उपलब्ध रहेगी जिनके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल+सीएनजी

    पावर

    90 पीएस

    77.5 पीएस

    टॉर्क

    113 एनएम

    98.5 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी

    5-स्पीड एमटी

    कीमत और मुकाबला

    टोयोटा ग्लैंजा कार की कीमत 6.90 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।  इस हैचबैक कार का मुकाबला मारुति बलेनो, हुंडई आई20, टाटा अल्ट्रोज, और यहां तक कि सिट्रोएन सी3 क्रॉस-हैचबैक से है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा ग्लैंजा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है