• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट साउथ अफ्रीका में हुआ लॉन्च

    टोयोटा ने फॉर्च्यूनर के माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने हाइलक्स माइल्ड हाइब्रिड पिकअप को भी उतारा है जिसे यूरोप में पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों मॉडल्स में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 204 पीएस की पावर  जनरेट करता है। अनुमान है कि कंपनी फॉर्च्यूनर को माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ भारत में कुछ दिनों बाद लॉन्च कर सकती है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अप्रैल 19, 2024 15:56 ist
    info icon
    published onApr 19, 2024 15:56 IST
    last updated onApr 19, 2024 15:56 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा ने फॉर्च्यूनर के माइल्ड हाइब्रिड वेरिएंट को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। इसके साथ कंपनी ने हाइलक्स माइल्ड हाइब्रिड पिकअप को भी उतारा है जिसे यूरोप में पिछले साल लॉन्च किया गया था। इन दोनों मॉडल्स में 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया गया है जो 204 पीएस की पावर  जनरेट करता है। अनुमान है कि कंपनी फॉर्च्यूनर को माइल्ड हाइब्रिड सेटअप के साथ भारत में कुछ दिनों बाद लॉन्च कर सकती है।

    साउथ अफ्रीका में माइल्ड-हाइब्रिड फॉर्च्यूनर में 48वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। टोयोटा के अनुसार, यह काफी पावरफुल है और फ्यूल की खपत कम करता है। इस सेटअप के साथ यह इंजन 16 पीएस की ज्यादा पावर और 65 एनएम का ज्यादा टॉर्क देता है। इसमें केवल 6-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह हाइब्रिड सिस्टम रेगुलर डीजल इंजन के मुकाबले 5 प्रतिशत ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है।  

    माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के अलावा साउथ अफ्रीकन फॉर्च्यूनर में कई अतिरिक्त फीचर्स भी दिए गए हैं जिनमें 360-डिग्री कैमरा, लेन डिपार्चर अलर्ट ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक फैंसी 11-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं। 

    टोयोटा ने फिलहाल यह कंफर्म नहीं किया है कि वह भारत में माइल्ड-हाइब्रिड फॉर्च्यूनर को उतारेगी या नहीं। वर्तमान में टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत 33.43 लाख रुपए से 42.32 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला एमजी ग्लॉस्टर से है।  

    यह भी पढ़ें : फोर्स गुरखा 5-डोर के इंटीरियर का टीजर हुआ जारी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलना हुआ कंफर्म

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टोयोटा फॉर्च्यूनर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है