• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा ने किया केमरी को अलविदा, 2019 में लॉन्च होगा नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल

    इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। यह हाइब्रिड वर्ज़न में भी उपलब्ध होगी

    ध्रुव
    ध्रुव
    Published On दिसंबर 14, 2018 11:44 ist
    info icon
    published onDec 06, 2018 19:16 IST
    last updated onDec 14, 2018 11:44 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    जापानी कार निर्माता टोयोटा ने अपनी वेबसाइट से केमरी सेडान का नाम हटा दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार से रुख़सत कर चुकी है। यह केमरी का सांतवा जनरेशन वर्ज़न था। उम्मीद की जा रही है अब कंपनी केमरी के आंठवे जनरेशन को भारत में लॉन्च करेगी। नई दिल्ली और मुंबई के टोयोटा डीलरों के अनुसार इसे जनवरी 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। 

    ग्लोबल मार्केट में केमरी के आंठवे जनरेशन को 2017 में ही लॉन्च कर दिया गया था। इसे टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टी.एन.जी.ए.) प्लेटफार्म पर बनाया गया है। यह 2 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ आती है। यह इंजन 167 पीएस की पावर और 199 एमएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। आंठवी जनरेशन केमरी 2.8 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है।8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 209 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देता है। इसके अतिरिक्त, केमरी हाइब्रिड विकल्प में भी उपलब्ध है। जिसमे 2.5 लीटर का पेट्रोल इंजन इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलता है, जो सयुंक्त रूप से 211 पीएस की पावर देता है। 

    कार की कीमत से जुडी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। कयास लगाए जा रहे है कि नई केमरी की कीमत पुरानी केमरी के समान ही होगी।

    बंद होने से पहले भारत में उपलब्ध सातवीं-जनरेशन कैमरी केवल हाइब्रिड वेरिएंट में ही उपलब्ध थी, इसकी कीमत 37.22 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। उम्मीद है, अगले साल आने वाली नई केमरी भी हाइब्रिड वर्ज़न में उपलब्ध होगी। भारत में इसका मुकाबला होंडा एकॉर्ड हाइब्रिडस्कोडा सुपर्ब और फॉक्सवेगन पसाट से होगा। 

    यह भी पढें : टोयोटा लाई ईयर-एन्ड ऑफर, मिल रहे 1.10 लाख रुपए तक के लाभ

    was this article helpful ?

    ध्रुव
    <p><span id="docs-internal-guid-59faf384-7fff-ff37-baab-167266467af2"><span>He has been passionate about getting behind the wheel since a very early age. Prefers petrol over diesel any day and uses a 2003 Honda City for daily driving. Also owns a 2016 TVS Apache RTR 200 that he uses to hone his riding skills and doesn&rsquo;t like to pick between four-wheels and two-wheels. Holds a postgraduate degree in Journalism and ultimately aims to be a racecar driver someday.</span></span></p>और देखें

    टोयोटा कैमरी 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है