• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉकडाउन के बीच पिछले सप्ताह क्या कुछ रहा ऑटोमोबाइल सेक्टर में खास, जानिए यहां

    नई महिंद्रा थार, स्विफ्ट फेसलिफ्ट की फोटोज़ हुई लीक और कुछ कारों का मिला बीएस6 अपडेट

    भानु
    भानु
    Published On मई 18, 2020 11:34 ist
    info icon
    published onMay 18, 2020 11:34 IST
    last updated onMay 18, 2020 11:34 IST
    854 Views
    • Write a कमेंट

    नेक्स्ट जनरेशन महिंद्रा थार की फोटोज़ वायरल: इंटरनेट पर न्यू जनरेशन महिंद्रा थार की काफी फोटोज़ वायरल हो रही हैं। इसे काफी बार पूरे कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। रेड कलर मेंं नजर आई नई थार में स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए गए हैं और इसमें नया इंजन भी मिलेगा। नई थार (Mahindra Thar 2020) के बारे में पूरी जानकारी आप यहां क्लिक कर देख सकते हैं। 

    India-bound Suzuki Swift Facelift Leaked Online

    मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट की फोटोज वायरल: लॉन्च से पहले इंटरनेट पर मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट (Maruti Swift Facelift) के जापानी वर्जन की फोटोज़ लीक हुई है। इसके एक्सटीरियर में काफी बदलाव देखने को मिलेंगेे और साथ ही पावरफुल इंजन भी दिया जाएगा। अपकमिंग स्विफ्ट फेसलिफ्ट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

    Datsun GO, GO+ BS6 Launched At Starting Price Of Rs 3.99 Lakh, Rs 4.20 Lakh

    डैटसन गो और गो प्लस के बीएस6 वर्जन लॉन्च: डैटसन (Datsun) ने गो हैचबैक (Datsun Go) और गो प्लस एमपीवी (Datsun Go Plus) के बीएस6 वर्जन को लॉन्च कर दिया है। बीएस6 अपग्रेडेशन के बाद दोनों कारों में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव के साथ इनकी प्राइसिंग भी चेंज हुई है। हैरानी की बात ये है कि जहां इनके एंट्री लेवल वेरिएंट की प्राइस में इजाफा हुआ है तो वहीं टॉप वेरिएंट्स की कीमत पहले से कम हो गई है। मगर कंपनी ने ऐसा क्यों किया इस बारे में आप यहां क्लिक कर ज्यादा जान सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें: टाटा भी लाई डिस्काउंट ऑफर्स, जानिए कुल कितनी कर सकते हैं बचत

    Volkswagen Polo, Vento TSI Editions Launched

    फोक्सवैगन पोलो, वेंटो के टीएसआई एडिशन लॉन्च: फोक्सवैगन (Volkswagen) ने पोलो हैचबैक और वेंटो सेडान का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। इन्हें क्रमशः पोलो टीएसआई और वेंटो टीएसआई एडिशन नाम से पेश किया गया है। इन दोनों स्पेशल एडिशन वेरिएंट में 1.0 लीटर बीएस6 टीएसआई टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ इनमें केवल 6-स्पीड मैनुअल दिया गया है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    Toyota Urban Cruiser Sub-4m SUV To Launch By November 2020

    टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruizer): इस साल त्यौहारी सीजन के दौरान टोयोटा सब 4-मीटर एसयूवी सेगमेंट में कदम रखेगी। मारुति के सहयोग से तैयार हो रही इस अपकमिंग टोयोटा एसयूवी की एंट्री लेवल प्राइसिंग काफी ज्यादा होगी। इस कार के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां​ क्लिक करें

    यह भी पढ़ें: इस महीने स्विफ्ट समेत इन हैचबैक कारों पर मिल रही है भारी छूट, 48,000 रुपये तक हो सकता है फायदा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है