• English
    • लॉगिन / रजिस्टर
    बंद कर दिया गया
    • महिंद्रा थार 2020-2025 आगे बाईं ओर image
    • Mahindra Thar 2020-2025 Front Left Side
    1/2
    बंद कर दिया गया on oct, 2025

    महिंद्रा थार 2020-2025

    4.51.4K रिव्यूजरेटिंग दें और 1000 रुपये जीतें
    Rs. 9.80 लाख - 17.60 लाख*
    अंतिम दर्ज कीमत in 2025
    पुरानी महिंद्रा थार कारें खरीदें
    लेटेस्ट generation लेटेस्ट लॉन्च in अक्टूबर 2025
    महिंद्रा थार
    10.32 - 17.80 लाख*
    View More Details

    समान कारों का विकल्प देखें

    नई दिल्ली में पुरानी महिंद्रा थार 2020-2025 कार

    • महिंद्रा थार एलएक्सटी रियर व्हील ड्राइव एटी
      महिंद्रा थार एलएक्सटी रियर व्हील ड्राइव एटी
      Rs14.25 लाख
      20258,053किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एएक्सटी रियर व्हील ड्राइव डीजल
      महिंद्रा थार एएक्सटी रियर व्हील ड्राइव डीजल
      Rs10.32 लाख
      2026100किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      Rs12.30 लाख
      202542,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप एटी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप एटी
      Rs14.50 लाख
      20256,800किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      Rs12.90 लाख
      202532,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप डीजल एटी बीएस6
      महिंद्रा थार एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप डीजल एटी बीएस6
      Rs12.75 लाख
      202239,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप एटी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप एटी
      Rs14.70 लाख
      202520,000किमीपेट्रोल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल
      Rs12.95 लाख
      202511,000किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      Rs12.95 लाख
      202518,300किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें
    • महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      महिंद्रा थार एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी
      Rs13.45 लाख
      202527,500किमीडीजल
      विक्रेता की जानकारी देखें


    महिंद्रा थार 2020-2025 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन

    इंजन1497 सीसी - 2184 सीसी
    ग्राउंड क्लीयरेंस219mm
    पावर116.93 - 150.19 बीएचपी
    टॉर्क300 एनएम - 320 एनएम
    सीटिंग कैपेसिटी4
    ड्राइव टाइप4x4 और 4डब्ल्यूडी और रियर व्हील ड्राइव

    महिंद्रा थार 2020-2025 प्राइस लिस्ट (वेरिएंट)

    आखिरी बार दर्ज की गई निम्नलिखित जानकारियां, और कीमतें कार की कंडीशन के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।

    थार 2020-2025 एएक्स एसटीडी 6-सीटर सॉफ्ट टॉप(बेस मॉडल)1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.2 किमी/लीटर9.80 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल हार्ड टॉप डीजल(बेस मॉडल)1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर10.32 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल 4-सीटर हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी बीएस61497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर10.54 लाख* 
    थार 2020-2025 एएक्स 6-सीटर सॉफ्ट टॉप1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल10.65 लाख* 
    एएक्स 6-सीटर सॉफ्ट टॉप डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर10.85 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी1497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर11.81 लाख* 
    एलएक्स 4-सीटर हार्ड टॉप डीजल आरडब्ल्यूडी बीएस61497 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर12.04 लाख* 
    एलएक्स 4-सीटर हार्ड टॉप एटी आरडब्ल्यूडी बीएस61997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर13.49 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप एटी आरडब्ल्यूडी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर13.61 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल 4डब्ल्यूडी कन्वर्ट टॉप बीएस61997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर13.87 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर14.33 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल 4डब्ल्यूडी कन्वर्ट टॉप डीजल बीएस62184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर14.44 लाख* 
    थार 2020-2025 एएक्स ऑप्शनल कन्वर्ट टॉप1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर14.49 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप डीजल बीएस62184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर14.49 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप बीएस61997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 15.2 किमी/लीटर14.56 लाख* 
    एएक्स ऑप्शनल कन्वर्ट टॉप डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर14.99 लाख* 
    थार 2020-2025 एएक्स ऑप्शनल हार्ड टॉप डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर15.15 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर15.20 लाख* 
    एलएक्स 4डब्ल्यूडी कन्वर्ट टॉप डीजल बीएस62184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर15.26 लाख* 
    एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप डीजल बीएस62184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 15.2 किमी/लीटर15.35 लाख* 
    थार 2020-2025 अर्थ एडिशन1997 सीसी, मैनुअल, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर15.40 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप एमएलडी डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर15.70 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर15.84 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स कन्वर्ट टॉप डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर15.90 लाख* 
    एलएक्स 4डब्ल्यूडी कन्वर्ट टॉप एटी बीएस61997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 15.2 किमी/लीटर16.02 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप एटी बीएस61997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर16.10 लाख* 
    थार 2020-2025 अर्थ एडिशन डीजल2184 सीसी, मैनुअल, डीजल, 9 किमी/लीटर16.15 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स हार्ड टॉप डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर16.61 लाख* 
    थार 2020-2025 एलएक्स कन्वर्ट टॉप एटी1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर16.65 लाख* 
    एलएक्स 4डब्ल्यूडी कन्वर्ट टॉप डीजल एटी बीएस62184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर16.68 लाख* 
    एलएक्स 4डब्ल्यूडी हार्ड टॉप डीजल एटी बीएस62184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर16.78 लाख* 
    थार 2020-2025 अर्थ एडिशन एटी(टॉप मॉडल)1997 सीसी, ऑटोमेटिक, पेट्रोल, 8 किमी/लीटर17 लाख* 
    एलएक्स हार्ड टॉप एमएलडी डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर17.15 लाख* 
    एलएक्स कन्वर्ट टॉप डीजल एटी2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर17.29 लाख* 
    थार 2020-2025 अर्थ एडिशन डीजल एटी(टॉप मॉडल)2184 सीसी, ऑटोमेटिक, डीजल, 9 किमी/लीटर17.60 लाख* 
    सभी वेरिएंट देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 रिव्यू

    कारदेखो एक्सपर्ट
    “थार अब महज एक ऑफरोडर ना रहकर ज्यादा सक्षम एसयूवी बन गई है। हालांकि ये एक सेकंडरी कार के तौर पर ही देखी जा सकती है मगर आप कुछ समझौते कर सकते हैं तो ये आपकी पहली कार भी बन सकती है। ”

    मेजर से लेकर अरमाडा जैसी कार बनाने वाली महिंद्रा का इतिहास काफी शानदार रहा है जहां इस कंपनी ने ऐसी व्हीकल्स तैयार किए जो कहीं भी जाने में सक्षम है। मगर कंपनी के किसी भी व्हीकल को वैसा प्यार नहीं मिला जैसा थार को मिला है। 2010 में लॉन्च हुई थार एकबार फिर से 2020 में पेश की गई। थार को इसकी 'ऑफ रोड एसयूवी' वाली पहचान के लिए जाना जाता है। इसका डिजाइन आइकॉनिक है और इसमें पावरफुल इंजन, रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले फीचर्स और 4 लोगों के बैठने जितना स्पेस मिलता है। 

    Mahindra Thar 3-door front design

    मगर, अब ये ऑफ रोडिंग सेगमेंट में अकेली कार नहीं रह गई है क्योंकि इसके मुकाबले में मारुति जिम्नी और फोर्स गुरखा भी मौजूद है जिनकी क्षमता भी इसी के जैसी है। इसके अलावा अब कॉम्पिटशन काफी तगड़ा हो गया हीै और आधे दशक से थार को कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। क्या 2025 में थार एक रोजाना इस्तेमाल किए जाने वाले व्हीकल के तौर पर देखी जा सकती है या फिर ये अब पुरानी हो चुकी है? जानिए इस रिव्यू में:

    इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि थार एक खूबसूरत कार है। इसे बाजार में आए करीब 5 वर्ष हो गए हैं, लेकिन अगर ये आपके पास से गुजरे तो आप इसे जरूर देखेंगे। इसका साइज और दमदार लुक हमेशा ध्यान खींचता है और यह उन चुनिंदा कार में से एक है जिसे ग्राहक कस्टमाइज करवाना पसंद करते हैं। हालांकि इसमें जीप रैंगलर वाली काफी समानताएं हैं और यह चीज जल्दी से बदलने वाली नहीं है।

    Mahindra Thar front view

    आगे से यह सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है और यहीं से यह काफी हद तक रैंगलर जैसी दिखती है। इसमें आपको गोल हेलोजन हेडलैंप, 6-स्लेट ग्रिल, इंटीग्रेटेड इंडिकेटर के साथ चौड़े व्हील आर्क और बड़ा बंपर मिलता है।

    Mahindra Thar grille

    साइड से यह एसयूवी कारों जितनी ही बॉक्सी है। 3 डोर वर्जन होने के बावजूद थार इस एंगल से बड़ी दिखती है। इसमें 18-इंच अलॉय व्हील (शुरूआती वेरिएंट में 16-इंच स्टील व्हील) दिए गए हैं, और ये ऑल-टेरेन टायर के साथ आती है ताकि आप आराम से ऑफ रोडिंग कर सकें। यहां, आपको दरवाजों के नीचे कोई क्लेडिंग नहीं मिलती है, लेकिन साइड स्टेप और 226 मिलीमीटर का बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।

    Mahindra Thar side profile

    पीछे से यह काफी साधारण दिखती है। यहां आपको फ्लैट डिजाइन, ड्यूल-टोन शेड, छोटा बंपर, और टेल-गेट माउंटेड स्पेयर व्हील मिलता है। पहले, महिंद्रा एक फुल साइज स्पेयर अलॉय व्हील देती थी, लेकिन कीमत करने के लिए कंपनी ने रियर-व्हील-ड्राइव वेरिएंट्स में इसकी जगह एक स्टील व्हील और कवर लगा दिया है।

    Mahindra Thar rear view

    पसंद और नापसंद की बात करें तो इसमें नापसंद करने लायक कुछ खास नहीं है। महिंद्रा ने एक ऐसी कार बनाने की सोची जो कार मालिकों को पावरफुल महसूस कराए और उसे लेकर ऑफ रोडिंग पर भी जा सके, और इसमें कंपनी कामयाब भी रही। लॉन्च के 5 साल बाद भी थार शानदार दिखती है, और मैं केवल इसके लाइटिंग सेटअप में बदलाव करना चाहूंगा। दिलचस्प बात ये है कि थार फेसलिफ्ट में बड़ी थार रॉक्स वाले एलिमेंट्स मिलने की संभावना है।

    डिजाइन और क्वालिटी

    थार का केबिन इसके रफ-टफ नेचर से मेल खाता है, लेकिन अंदर से यह पुरानी लगने लगी है। थार रॉक्स और यहां तक कि जिम्नी जैसी कार में भी रफ-टफ केबिन दिया गया है, लेकिन इनमें कार की प्रीमियमनेस को बढ़ाने के लिए कई आधुनिक एलिमेंट्स भी दिए गए हैं। थार के मामले में ऐसा नहीं है, लेकिन जल्द ही इसका फेसलिफ्ट वर्जन आने वाला है, जिसमें निश्चित तौर पर ज्यादा प्रीमियम केबिन मिल सकता है।

    Mahindra Thar dashboard

    इसमें ब्लैक केबिन थीम के साथ अधिकांश ऑफ रोडिंग कार की तरह फ्लैट और छोटा डैशबोर्ड और को-ड्राइवर के लिए ग्रैब हैंडल दिया गया है। इसका पूरा डैशबोर्ड सख्त प्लास्टिक से बना है जिसमें बहुत कम या बिलकुल भी कॉन्ट्रास्टिंग एलिमेंट्स नहीं है, जिससे यह थोड़ी डल लगती है।

    Mahindra Thar chassis number on the dashboard

    महिंद्रा ने डैशबोर्ड और दरवाजों पर काफी सख्त प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है, लेकिन यह थार के रफ-टफ नेचर के अनुकुल है। साथ ही, प्लास्टिक स्क्रैची फील भी नहीं देता है, और कीमत के हिसाब से ठीक-ठाक है। लेकिन थार रॉक्स में रग्ड स्टाइल के साथ प्रीमियम सॉफ्ट टच मैटेरियल दिए गए हैं, जिन्हें स्टैंडर्ड थार में जल्द मिलने वाले अपडेट के साथ दिया जा सकता है।

    Mahindra Thar touchscreen

    सीटों की बात करें तो आपको काले रंग की फैब्रिक अपहोल्स्ट्री मिलती है, जिसके किनारों पर विनायल रैप किया गया है। ये सेमी-लेदरेट जैसी दिखती है, लेकिन विनायल सस्ता लगता है और इसे अपग्रेड की जरूरत है। इसके अलावा, क्वालिटी के मामले में कोई बड़ी शिकायत नहीं है। हालांकि, बेहतर मैटेरियल का इस्तेमाल ज्यादा अच्छा लगता, लेकिन यह कार 5 साल पुरानी है, और अपडेट के साथ इसका केबिन ज्यादा प्रीमियम हो सकता है।

    आगे वाली सीटें

    आगे की सीटों के बारे में बात करने से पहले, हमें केबिन में प्रवेश करने और बाहर निकलने की प्रोसेस के बारे में जान लेना चाहिए। एक ऊंची ऑफ रोडर होने के कारण, थार के केबिन में प्रवेश करना आसान नहीं है। लगभग सभी मामलों में अंदर जाने और बाहर निकलने के लिए साइड स्टेप और ग्रैब हैंडल का इस्तेमाल करना होता है। इससे आपको एक बड़ी और पावरफुल कार में बैठने का अहसास होता है, लेकिन परिवार के बुजुर्ग लोगों के लिए थार के केबिन में प्रवेश करना और बाहर निकलना एक बड़ा टास्क हो सकता है, और इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

    Mahindra Thar front seats

    एक बार केबिन में प्रवेश करते ही, आपको एहसास होगा कि इसमें काफी जगह है। कार की ऊंचाई और बॉक्सी डिजाइन की वजह से आपको इसमें अच्छा हेडरूम और अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। ऑफ रोडिंग के दौरान मोटे ब्लॉस्टर आपको अपनी जगह पर बनाए रखते हैं। हालांकि खासकर बड़े पैरों वालों के लिए फुटवेल थोड़ा तंग लगता है।

    Mahindra Thar front seats

    सीटों की कुशनिंग संतुलित है, ये ना ज्यादा सख्त है और ना ही ज्यादा सॉफ्ट, जिसका मतलब ये है कि आप लंबे और छोटे दोनों सफर में आराम से बैठ सकते हैं। आपको आगे एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी मिलते हैं, जो हाईवे पर लंबे सफर में अच्छा सपोर्ट देते हैं।

    Mahindra Thar height adjustable driver's seat

    एडजस्टेबिलिटी की बात करें तो, आपको बेस वेरिएंट से ही ड्राइवर सीट के लिए हाइट एडजस्टमेंट मिलता है और स्टीयरिंग व्हील ऊपर-नीचे की तरफ एडजस्ट होता है। अगर महिंद्रा स्टीयरिंग में आगे-पीछे एडजस्ट करने का विकल्प देती, तो आपको अपनी हाइट के हिसाब से सही ड्राइविंग पोजिशन सेट करना आसान हो जाता।

    ड्राइवर सीट पर बैठने पर आपको ऊंची सीटिंग पोजिशन के कारण ‘सड़क का बादशाह’ वाला अहसास होता है। साथ ही, यह एक बड़ी कार है, ऐसे में आपको बड़ी विंडो, फ्लैट विंडशिल्ड और बड़े ओआरवीएम के कारण बाहर का साफ दिखाई देता है।

    पीछे वाली सीटें

    Mahindra Thar rear seats

    थार की पीछे वाली सीटों का अनुभव आगे वाली सीटों से एकदम अलग है। सबसे पहले, पीछे दरवाजे नहीं होने के कारण आपको केबिन में प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। पिछली सीट पर पहुंचने के लिए आपको आगे वाली पैसेंजर सीट को खिसकाना और उसे पीछे की तरफ झुकाना होता है, और फिर थोड़ी सी जगह से आपको पीछे वाली सीट पर जाना होता है। अगर ऐसा रोजाना करना पड़े तो यह न केवल बुजुर्गों, बल्कि युवाओं के लिए भी मुश्किल है। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि थार एक लाइफस्टाइल व्हीकल है, ना कि रोजमर्रा वाली गाड़ी।

    Mahindra Thar rear seats

    केबिन में स्पेस की बात करें तो इसमें जगह सीमित है। इसमें केवल दो लोगों के लिए सही जगह है, हालांकि कंपनी इसे पांच नहीं बल्कि 4 सीटर कार के रूप में बेच रही है। इसमें हेडरूम स्पेस अच्छा है, लेकिन लेगरूम और नी रूम स्पेस सीमित है, साथ ही अंडरथाई और बैक सपोर्ट भी कम है। वहीं जिम्नी इससे छोटी है, लेकिन पीछे वाली सीट पर 2 लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।

    इसमें सेंट्रल आर्मरेस्ट नहीं दिया गया है। हालांकि पैसेंजर विंडो के नीचे अलग-अलग आर्मरेस्ट मिलते हैं। बेहतर कंफर्ट के लिए पीछे के यात्रियों को एडजस्टेबल हेडरेस्ट भी मिलते हैं। पीछे वाली सीट से बाहर का साफ व्यू मिलता है। इसके लिए इसमें बड़ी खिड़की दी गई है, लेकिन इन्हें खोला नहीं जा सकता है। आगे बड़े हेडरेस्ट और केबिन की डार्क थीम के चलते आगे का व्यू देखने में थोड़ी समस्या आती है।

    स्टोरेज ऑप्शन

    ऑफ रोडिंग कार आमतौर पर स्टोरेज स्पेस के मामले में ज्यादा अच्छी नहीं होती है और थार भी इस मामले में अलग नहीं है। इसमें एक छोटा ग्लवबॉक्स, दोनों दरवाजों पर छोटा बॉटल होल्डर, सेंटर कंसोल में एक ट्रे, आगे दो कपहोल्डर और सेंटर आर्मरेस्ट में स्टोरेज दिया गया है।

    Mahindra Thar glovebox

    पीछे बैठे यात्रियों को दोनों आउटबोर्ड आर्मरेस्ट में दो कपहोल्डर मिलते हैं।

    Mahindra Thar cupholders for rear seat passengers

    चार्जिंग ऑप्शन

    स्टोरेज ऑप्शन की तरह चार्जिंग विकल्प भी सीमित है। आगे वाली सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए एक 12वॉट सॉकेट और 2 यूएसबी पार्ट दिए गए हैं, लेकिन ये टाइप-सी पोर्ट नहीं है, और पीछे बैठे पैसेंजर के लिए कोई चार्जिंग पोर्ट नहीं दिया गया है।

    Mahindra Thar manual AC

    कुल मिलाकर कहें तो थार का केबिन ऑफ रोडिंग वाइब देता है, लेकिन स्पेस और प्रैक्टिकैलिटी के मामले में इसमें समझौता किया गया है, जो हर किसी के लिए एक बुनियादी जरूरत है और अब यह इस मामले में पुरानी लगने लगी है।

    फीचर

    इंफोटेनमेंट पैकेज के बारे में जानने से पहले, थार के रोजाना इस्तेमाल होने वाले फंक्शन पर एक नजर डालते हैं।

    फंक्शनल फीचर
    पावर विंडो मैनुअल एसी
    स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल क्रूज कंट्रोल
    इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ओआरवीएम कलर एमआईडी

    Mahindra Thar 7-inch touchscreen

    इन बेसिक फीचर के अलावा, थार में एक 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया गया है। हालांकि यूजर इंटरफेस और बेसिक ग्राफिक्स पुराना सा अनुभव देते हैं। यह स्क्रीन वायर्ड एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है, लेकिन यह थोड़ी धीमी है और इसमें बेहतर इंफाटेनमेंट सिस्टम दिया जाना चाहिए था।

    ये फीचर आपके रोजाना इस्तेमाल के लिए काफी हैं, लेकिन मुकाबले में मौजूद कारों में बेहतर इंफोटेनमेंट पैकेज और कुछ अतिरिक्त फीचर भी मिलते हैं।

    सेफ्टी की बात करें तो थार एसयूवी में डुअल-फ्रंट एयरबैग,एबीएस के साथ ईबीडी, हिल होल्ड और डिसेंट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 6 एयरबैग और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।

    Mahindra Thar Global NCAP crash test

    इस महिंद्रा एसयूवी को ग्लोबल एनकैप से 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 

    सेकंड रो की सीटों का यदि इस्तेमाल हो रहा हो तो फिर थार में केवल दो केबिन साइज सूटकेस रखे जा सकते हैं। यदि आपको इसमें ज्यादा लगेज रखना हो तो आपको सीटें नीचे करनी होगी जिसके बाद आपको 600 लीटर की बूट ​​कैपेसिटी मिलेगी जिसमें आप कुछ भी चीज रख सकते हैं। 

    Mahindra Thar boot

    चूंकि इसकी बूट लिप उंची है इसलिए इसलिए इसमें सामान रखना आसान नहीं है। हालांकि, एक बार जब आपने सामान रख दिया तो फिर इसके फ्लैट फ्लोर के रहते आप सामान जमा सकते हैं। 

    Mahindra Thar boot

    स्पेसिफिकेशन

    इंजन 1.5-लीटर डीजल 2-लीटर टर्बो पेट्रोल 2.2-लीटर डीजल
    पावर 118 पीएस 152 पीएस 132 पीएस
    टॉर्क 300 एनएम 300 एनएम (एमटी) / 320 एनएम (एटी) 300 एनएम
    गियरबॉक्स 6-स्पीड एमटी 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी 6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी
    ड्राइवट्रेन रियर-व्हील-ड्राइव रियर-व्हील-ड्राइव/ 4-व्हील-ड्राइव 4-व्हील-ड्राइव

    सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले थार एकमात्र ऐसी एसयूवी है जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ रियर व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइवट्रेन दोनों के विकल्प दिए गए हैं। इससे ये काफी ज्यादा ग्राहको को पसंद आती है। 

    1.5-लीटर डीजल

    ये थार में दिया गया सबसे छोटा इंजन है और ये उन लोगों के लिए है जो थार को केवल उसके लुक्स के लिए ले रहे हैं ना कि उसकी क्षमता के लिए। महिंद्रा ने इसमें रियर व्हील ड्राइव सेटअप के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया है और ये इंजन एक आरामदायक ड्राइविंग का अनुभव दतेता है। यदि इसके साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी दिया जाता तो बेहतर होता। 

    Mahindra Thar engine

    शहर में परफॉर्मेंस 

    ये इंजन काफी रिफाइंड डीजल इंजन है। थार रियर व्हील ड्राइव डीजल मॉडल को चलाते वक्त जो चीज मुझे ज्यादा पसंद आई वो है इसका हल्का क्लच जिससे शहर में इस को ड्राइव करना आसान हो जाता है। शहर में ओवरटेकिंग के लिए आपको पर्याप्त पावर मिल जाती है और  लो एंड टॉर्क से भी सिटी में दूसरे या तीसरे गियर में कार आराम से चलाई जा सकती है। 

    Mahindra Thar RWD

    एक डीजल इंजन होने के ​कारण ये अच्छा माइलेज तो देता ही है। ​शहर में आप इससे 10-12 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। 

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    हाईवे पर आपको कोई स्पेशल ड्राइविंग का अनुभव नहीं मिलने वाला है। इस इंजन के साथ आप इसे 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर आराम से ड्राइव कर सकते हैं मगर इसके बाद इसे संघर्ष करना पड़ता है। इससे स्मूद ड्राइव मिलती है और इंजन किसी भी पॉइन्ट पर थका हुआ सा महसूस नहीं होता है मगर आपको ओवरटेकिंग के लिए पहले से प्लानिंग करनी पडती है और 100 की स्पीड हासिल करने में भी आपको यही तरीका अपनाना पड़ता है। अच्छी बात ये है कि हाईवे पर ये इंजन काफी 15 से 16 ​किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है और सही तरीके से चलाए तो इससे ज्यादा की भी उम्मीद की जा सकती है। 

    Mahindra Thar driving

    2.2-लीटर डीजल

    ये थार में दिए गए पावरट्रेन विकल्प में ऑल राउंंडर है जिससे अच्छी परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज दोनों ही मिल जाते ​हैं और इसके साथ 4x4 सेटअप दिया गया है। ये थोड़ा शोर भी करता है और आपको स्टीयरिंग व्हील पर वाइब्रेशन भी महसूस होगा। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    शहर में इस्तेमाल करने के लिहाज से इस इंजन से पर्याप्त से ज्यादा पावर मिल जाती है। इसके साथ आसानी से ओवरटेकिंग की जा सकती है और आपको लोअर आरपीएम आप आसानी से दूसरे गियर पर गाड़ी चला सकते हैं। मैनुअल के साथ इसका क्लच हल्का लगता है मगर जब आप ज्यादातर शहर में ड्राइव करते हैं तो हम आपको ऑटोमैटिक वेरिएंट लेने की सलाह देंगे। इसमे गियर स्मूद तरीके से बदलते हैं और जरूरत पड़ने पर डाउन भी हो जाते हैं। मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ शहर में इस इंजन से 11 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज की उम्मीद कर सकते हैं। इसका ऑटोमैटिक वर्जन 8 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। 

    Mahindra Thar

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    यहां बड़े और छोटे इंजन के बीच का फर्क समझ में आता है। इस इंजन के साथ हाईवे पर फुर्तिला एक्सलरेशन मिलता है जिससे आप कम समय में ज्यादा रफ्तार पकड़ लेता है,आपको ओवरटेकिंग के लिए कोई प्लानिंग नहीं करनी पड़ती है और गियर एक्सलरेशन भी दमदार महसूस होता है। इस इंजन से पावर की कोई कमी महसूस नहीं होती है और आपको एक रोमांचक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। 

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    Mahindra Thar automatic gearbox

    ये थार का सबसे रिफाइंड इंजन है और पावरफुल भी है। इस इंजन के साथ रियर व्हील ड्राइव और 4x4 सेटअप के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं। 

    शहर में परफॉर्मेंस

    शहर में इसकी परफॉर्मेंस ज्यादा कैपेसिटी वाले डीजल इंजन जैसी है जहां आपको ओवरटेकिंग के लिण् पर्याप्त से ज्यादा पावर मिल जाती है। इसका क्लच हल्का है जिससे ट्रैफिक में इस कार को ड्राइव करना आसान हो जाता है और आपके पैरों को भी तकलीफ नही होती है। इस इंजन के साथ भी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है और ज्यादा सुविधाजनक अनुभव के लिए हम आपको इसे लेने की सलाह देंगे। 

    Mahindra Thar

    हालांकि, डीजल इंजन से अलग पेट्रोल इंजन ​श​हर में बार बार गियर बदलने की मांग करेगा और ये चीज आपकी जेब पर भी भारी पड़ती है और शहर में आपको केवल 7 से 8 किलोमीटर प्रति लीटर का ही माइलेज मिलेगा। 

    हाईवे पर परफॉर्मेंस

    इस इंजन के साथ आपको हाईवे पर थार चलाने में मजा आएगा। ये आपको काफी पावरफुल इंजन भी महसूस होगा। ओवरटेकिंग के लिए आपको कोई परेशानी नहीं होगी और आप तुरंत से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकते हैं। हाईवे के लिए भी हम आपको ऑटोमैटिक ही लेने की सलाह देंगे क्योकि इसके गियर शिफ्ट  स्मूद है और अटकते नहीं है। यहां आपको इस इंजन से 10 से 12 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जाएगा। 

    ऑफ रोड परफॉर्मेंस

    Mahindra Thar off-roading

    थार पहले एक ऑफ रोडर है बाद में इसे अर्बन एसयूवी कहा जा सकता है। इसके 4x4 वेरिएंट्स मिट्टी,चट्टान और किसी भी चुनौ​तीपूर्ण रास्तों पर चल सकते हैं। महाराष्ट्र में मानसून के दौरान मिट्टी में फिसलन भरे रास्तें हो श्स फिर लद्दाख के बर्फीले रास्ते हो थार 4x4 बिना रूके इन सभी को आराम से पार कर सकती है। 

    कुल मिलाकर, पावरट्रेन और केपेबिलिटी के मोर्चे पर आपको थार से कोई शिकायत नहीं रहेगी और आपको केवल कम कैपेसिटी वाले डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प की कमी महसूस होगी। 

    राइड क्वालिटी

    यहां थार संघर्ष करती नजर आती है। खराब सड़कों और ऑफ रोड वाले रास्तों पर थार की राइड क्वालिटी ठीक है। हालांकि, शहर में आने वाले छोटे गड्ढे और रफ पैच पर थार के अंदर बैठने पर उछाल महसूस होता है। 

    Mahindra Thar off-road

    इसमें ठीक ठाक साइड टू साइड मूवमेंट भी होता है जो पैसेंजर्स को झेलना पड़ता है और स्मूद हाईवे पर छोटे से उतार चढ़ाव वाली जगह आने पर भी उछाल मिलता है। 

    हैंडलिंग

    ये वो कार नहीं है जिसे आप कॉर्नर पर ले जाना चाहेंगे। मिट्टी,कीचड़ और पथरीले रास्तों पर ये अपने आप को संभाल लेती है और आपको शिकायत का कोई मौका नहीं देती है। 

    Mahindra Thar on roads

    मगर,हाईवे पर जैसे ही लेन बदलती है आपको काफी मूवमेंट महसूस होगा और ​यदि आप तेज स्पीड में कॉर्नर पर है थार आपको बिल्कुल स्थिर महसूस नहीं होगी। शहर में इसका स्टीयरिंग व्हील थोड़ा हार्ड लगता है जिससे नॉर्मल ड्राइविंग भी मुश्किल लगती है और हाईवे पर आत्मविश्वास देने लायक वजन महसूस नहीं होता है।

    महिंद्रा थार एसयूवी केवल दो वेरिएंट्स:एएक्स ऑप्शनल और एलएक्स में उपलब्ध है। 

    एएक्स ऑप्शनल

    • इसमें 16-इंच के स्टील व्हील, बॉडी कलर बंपर और एलईडी टेल लैंप हैं।
    • केबिन में ऑल-ब्लैक थीम, विनाइल अपहोल्स्ट्री, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट है।
    • इसमें मैनुअल एसी, मैनुअल ओआरवीएम और फ्रंट पावर विंडो दिए गए हैं।
    • सुरक्षा के लिए इसमें रियर पार्किंग सेंसर, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल स्टार्ट और डिसेंट कंट्रोल (केवल 1.5 डीज़ल), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी) दिए गए हैं।

    एलएक्स

    • एक्सटीरियर अपग्रेड में 18-इंच के अलॉय व्हील और ब्लैक बंपर शामिल हैं।
    • केबिन में फ़ैब्रिक सीटें एकमात्र बड़ा अपग्रेड हैं।
    • अतिरिक्त फीचर्स में क्रूज़ कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएमस, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल और कलर्ड एमआईडी शामिल हैं।
    • इसमें 7-इंच टचस्क्रीन और 6-स्पीकर साउंड सिस्टम वाला इंफोटेनमेंट पैकेज भी दिया गया है।
    • सुरक्षा के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं।

    कारदेखो का सुझाव

    • यदि आप अपनी थार को कस्टमाइज कराना चाहते हैं तो बेस वेरिएंअ खरीदे क्योंकि इसमे सारे बेसिफ फीचर्स मिल जाएंगे और फिर बचे हुए पैसों से इंफोटेनमेंट पैकेज और एक्सटीरियर अपग्रेड्स जैसी आफ्टरमार्केट एसेसरीज खरीदें। 
    • अन्यथा बेहतर अनुभव के लिए एलएक्स वेरिएंट खरीदें।

    महिंद्रा थार 2020-2025 न्यूज़

    • Must Read Articles
    • रोड टेस्ट
    • नई महिंद्रा थार को इस तरह बनाएं और भी खास!

      महिंद्रा (Mahindra) ने नई थार (New Thar) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी प्राइस 9.80 लाख रुपए से शुरू होती है। यह कार तीन वेरिएंट्स एएक्स, एएक्स (ओ) और एलएक्स वेरिएंट में उपलब्ध है। सीट्स, रूफ और पॉवरट्रेन अनुसार यह एसयूवी दस से ज्यादा कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है।

      स्तुतिon अक्टूबर 05, 2020
    • महिंद्रा थार Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 : कंपेरिजन रिव्यू
      महिंद्रा थार Vs महिंद्रा एक्सयूवी300 : कंपेरिजन रिव्यू

      यहां हमारा मकसद दोनों कारों में से कोई बेस्ट चुनना नहीं है। हालांकि हमने ये पता लगाने की कोशिश जरूर की है कि नई महिंद्रा थार रेगुलर कार के तौर पर इस्तेमाल करने के हिसाब से किस हद तक एक्सयूवी300 को कड़ी टक्कर देती है। 

      भानुon मार्च 17, 2021
    • महिंद्रा थार: फर्स्ट लुक रिव्यू
      महिंद्रा थार: फर्स्ट लुक रिव्यू

       नई थार ना केवल पहले से कई ज्यादा मॉडर्न लुक वाली एसयूवी बन गई है बल्कि इसका रोड प्रजेंस भी पहले से काफी बेहतर हो गया है।

      भानुon अगस्त 21, 2020

    महिंद्रा थार 2020-2025 यूज़र रिव्यू

    4.5/5
    पर बेस्ड1.4K यूजर रिव्यू
    लोकप्रिय उल्लेख
    • सभी (1384)
    • स्टाइलिंग से जुड़े (384)
    • कंफर्ट (488)
    • माइलेज (211)
    • इंजन (234)
    • इंटीरियर (162)
    • स्पेस (85)
    • कीमत (154)
    • और...
    • नई
    • उपयोगी
    • critical
    • अभिनव on अप्रैल 09, 2026
      4.7
      Mahindra Thar : Power, Presence & Pure Adventure
      The Mahindra Thar is not just a car it's an experience. If you want attention, off-road capability, and a strong road presence, it delivers. But it's not for everyone, especially if comfort and practicality are your priority. It's for people who want fun, freedom, and presence not just a daily commute.
      और देखें
    • g
      gaurav giri on अक्टूबर 02, 2025
      4.7
      It Is A Gem Buy Without Thinking For 2 Person
      Very nice and fun to drive car. Thar is an emotion one's after driving no one likes to drive other cars. This car give 13kmpl in city while 15 kmpl in highway at 100 speed. This car is very bold and good road presence. It's look is fearing the others in car and getting respect on road. I love thar after driving.
      और देखें
      3 1
    • c
      charan teja on सितंबर 22, 2025
      5
      Mahindra's Thar Car Is Very
      Mahindra's Thar car is very good in performance. Its 4x4 variant is the best for off road. It is fun to drive only when it is in manual transmission. Its looks are also very good. When it moves on the road it looks like a lion is walking. It has a different kind of aura. But its mileage is very low. And it is not that comfortable for long journeys
      और देखें
      4 2
    • p
      paras kaushik on सितंबर 02, 2025
      3.2
      Mahindra Thar Car That Looks Like A Lion
      Mahindra's Thar car is very good in performance. Its 4×4 variant is the best for off road. It is fun to drive only when it is in manual transmission. Its looks are also very good. When it moves on the road it looks like a lion is walking. It has a different kind of aura. But its mileage is very low. And it is not that comfortable for long journeys.
      और देखें
      2 3
    • r
      raj on सितंबर 02, 2025
      5
      Best In Segment
      Best in segment specially for youth every one will notice best off-road capability in this segment looks is just fabulous unbeatable best for city drive also because of its compact size if you find a car which u love every day then there is no other option except that That gangster look is just Fabulous at the end if you car lover and u young then go for it
      और देखें
      1
    • सभी थार 2020-2025 रिव्यूज देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 वीडियो

    • शॉर्ट्स
    • Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Vidhayak Ji Approved!11:29
      Maruti Jimny Vs Mahindra Thar: Vidhayak Ji Approved!
      2 साल पहले154K व्यूज
    • Do you like the name Thar Roxx?
      Do you like the name Thar Roxx?
      2 साल पहले10 व्यूज
    • Starting a Thar in Spiti Valley
      Starting a Thar in Spiti Valley
      2 साल पहले10 व्यूज

    सवाल और जवाब

    Suman asked on 1 Jul 2022
    Q ) What is the seating capacity?
    By CarDekho Experts on 1 Jul 2022

    A ) The seating capacity of Mahindra Thar is 4 people.

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (3)
    Rishanthreddy asked on 19 Jun 2022
    Q ) Diesel automatic mileage?
    By CarDekho Experts on 19 Jun 2022

    A ) The mileage of Mahindra Thar diesel is around 15.2kmpl. However, the actual mile...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Vikas asked on 8 Jun 2022
    Q ) Can we convert Soft top to hard top by company side?
    By CarDekho Experts on 8 Jun 2022

    A ) For this, we would suggest you visit the nearest authorized service centre of Ma...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answer
    Alok asked on 14 May 2022
    Q ) How can I take a test drive of Mahindra Thar?
    By CarDekho Experts on 14 May 2022

    A ) For the test drive, we would suggest you to get in touch with the nearest author...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    Swapnil asked on 31 Jan 2022
    Q ) What is the waiting period?
    By CarDekho Experts on 31 Jan 2022

    A ) For the availability and waitng period, we would suggest you walk into the neare...और देखें

    Reply on th आईएस answerसभी देखें Answers (2)
    प्रशन

    ट्रेंडिंग महिंद्रा कारें

    सितंबर ऑफर देखें

    महिंद्रा थार 2020-2025 लेटेस्ट अपडेट

    • 14 मई 2025: अप्रैल 2025 में महिंद्रा थार एसयूवी की सेल्स में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसमें 5-डोर थार के सेल्स आंकड़े भी शामिल है।

    • 28 अप्रैल 2025: महिंद्रा ने थार के लाइनअप में से कन्वर्टिबल सॉफ्ट टॉप वेरिएंट को हटा दिया है। अब 3-डोर थार एसयूवी के सभी वेरिएंट के साथ फिक्सड हार्ड टॉप स्टैंडर्ड मिलेगा।

    • 08 अप्रैल 2025: मार्च 2025 में महिंद्रा ने थार एसयूवी (थार रॉक्स समेत) की 8,500 से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। इस एसयूवी कार की मंथली सेल्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

    • 24 मार्च 2025: महिंद्रा ने अप्रैल 2025 से थार एसयूवी की प्राइस में 3 प्रतिशत तक का इजाफा करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि नई कीमत मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगी।

    • 06 जनवरी 2025: महिंद्रा थार 3-डोर एसयूवी ने 2020 लॉन्चिंग से लेकर अब तक 2 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

    और देखें
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है