• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग एमजी क्लाउड ईवी के बारे में जानिए ये 5 खास बातें

    ये क्रॉसओवर कार वुलिंग ब्रांड के बैनर तले पहले से ही इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 31, 2024 17:47 ist
    info icon
    published onJul 31, 2024 17:47 IST
    last updated onJul 31, 2024 17:47 IST
    515 Views
    • Write a कमेंट

    Top 5 Things To Know About MG Cloud EV

    एमजी के भारत में इलेक्ट्रिक कार लाइनअप मे एमजी क्लाउड ईवी एक नई कार के तौर पर शामिल होगी। हाल ही में एमजी ने क्लाउड ईवी का एक टीजर जारी किया है जिससे इसके फीचर्स और डिजाइन की एक हल्की झलक देखने को मिली है। क्लाउड ईवी के इंडियन मॉडल के बारे में आगे जानिए ये पांच खास बातें:

    ​डिजाइन 

    MG Cloud EV Front

    एमजी क्लाउड ईवी की डिजाइन फिलोसॉफी इसके इंटरनेशनल मॉडल जैसी ही है। इसके ग्लोबल मॉडल में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल के साथ स्मूद फ्ललोईंग डिजाइन और क्लोज्ड ऑफ ग्रिल नजर आ रही है जिससे इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक मिल रहा है। इसमें हेडलाइट्स के लिए डेटाइम रनिंग लैंप्स के नीचे ही अलग से हाउसिंग दी गई है। 

    MG Cloud EV Rear

    ओवरऑल इसका डिजाइन साइड और रियर से काफी सोबर नजर आता है जिसमें काफी कम क्रीज का इस्तेमाल हुआ है और साइड में 18 इंच के एयरोडायनैमिकली डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जिनके साथ फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स भी दिए गए हैं। इसमें फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर चार्जिंग पोर्ट भी नजर आ रहा है। इसके बैक साइड में रेक्ड विंडशील्ड और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है जिससे इससे एक सिंपल और क्लीन लुक मिल रहा है। 

    इंटीरियर

    MG Cloud EV Cabin

    क्लाउड ईवी के केबिन में डैशबोर्ड पर वुडन और ब्रॉन्ज इंसर्ट्स के साथ ऑल ब्लैक केबिन थीम दी गई है। इसमें कॉन्ट्रास्टिंग ब्रॉन्ज स्टिचिंग के साथ ऑल ब्लैक लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके ग्लोबल मॉडल में सोफा मोड दिया गया है जिससे पैसेंजर बैकसीट पर पैसेंजर्स रिक्लाइन करके आराम से बैठ सकते हैं। 

    फीचर्स 

    MG Cloud EV Touchscreen

    इसके इंटरनेशनल वर्जन में 15.6 इंच का फ्री फ्लोटिंग टाइप इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, रियर वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और एक वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

    बैटरी पैक और रेंज

    MG Cloud EV Battery Pack

    क्लाउड ईवी के इंडोनेशियन वर्जन में दिए गए बैटरी पैक का स्पेसिफिकेशन इस प्रकार से है:

    स्पेसिफिकेशन

    बैटरी कैपेसिटी 

    50.6 केडब्ल्यूएच

    मोटर्स की संख्या

    1

    पावर

    136 पीएस 

    टॉर्क

    200 एनएम

    क्लेम्ड रेंज (सीएलटीसी)

    460  किलोमीटर

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट व्हील ड्राइव

    सीएलटीसी:चाइना लाइट व्हीकल टेस्ट साइकिल

    हालांकि भारतीय वर्जन की रेंज एआरएआई स्टैंडर्ड के अनुसार अलग हो सकती है। यह डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे इसकी बैटरी करीब 30 मिनट में 30 से 100 प्रतिशत चार्ज हो सकती है। वहीं होम एसी चार्जर से इसकी बैटरी को 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में करीब 7 घंटे लगते हैं।

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    एमजी क्लाउड ईवी की कीमत करीब 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। इसे टाटा नेक्सन ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी से प्रीमियम जबकि एमजी जेडएस ईवी से अफोर्डेबल विकल्प के तौर पर चुना जा सकेगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है