• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में स्टैंडर्ड कैरेंस क्लाविस वाले मिल सकते हैं ये 10 फीचर, देखिए पूरी लिस्ट

    किआ कैरेंस क्लाविस ईवी में इन फीचर के अलावा कई ईवी-स्पेसिफिक फीचर जैसे वी2एल चार्जिंग भी दिए जा सकते हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जुलाई 07, 2025 12:11 ist
    info icon
    published onJul 07, 2025 12:11 IST
    last updated onJul 07, 2025 12:11 IST
    138 Views
    • Write a कमेंट

    किआ कैरेंस क्लाविस को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी की कीमत 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है। हम इसकी डिजाइन का कंपेरिजन रेगुलर किआ कैरेंस क्लाविस से कर चुके हैं जो कि कई हल्के-फुल्के बदलावों को छोड़कर काफी हद तक इसके जैसी लगती है। अब हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि इस एमपीवी कार के इलेक्ट्रिक वर्जन में स्टैंडर्ड मॉडल वाले कौनसे 10 फीचर दिए जा सकते हैं तो चलिए डालते हैं इस पर एक नजर :- 

    डुअल 12.25-इंच डिस्प्ले 

    Kia Carens Clavis EV Dual 12.25-inch display

    कैरेंस क्लाविस ईवी में रेगुलर मॉडल वाला डुअल फ्लोटिंग स्क्रीन सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 12.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ 12.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। किआ सिरोस कार में सबसे पहले नजर आया यह लेआउट डैशबोर्ड को काफी मॉडर्न अपील देता है। 

    फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें 

    Kia Carens Clavis EV Front Ventilated Seats

    कैरेंस क्लाविस ईवी में स्टैंडर्ड मॉडल वाली फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें दी जा सकती हैं। इससे ड्राइवर और को-ड्राइवर को गर्मी और सर्दी के दिनों में अच्छा कंफर्ट मिल सकेगा। 

    पैनोरमिक सनरूफ 

    Kia Carens Clavis EV Panoramic Sunroof

    टीजर वीडियो के जरिए किआ कैरेंस क्लाविस गाड़ी में पैनोरमिक सनरूफ फीचर मिलना भी कंफर्म हो गया है। यह फीचर इस गाड़ी के टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है, जबकि इसके लोअर वेरिएंट में रेगुलर मॉडल की तरह सिंगल-पेन सनरूफ मिल सकता है। 

    8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम 

    Kia Carens Clavis EV 8-Speaker Bose Sound System

    कैरेंस क्लाविस ईवी में म्यूजिक के शौकीन लोगों के लिए प्रीमियम बोस साउंड सिस्टम दिया जा सकता है। अब देखना यह होगा कि इसमें पेट्रोल और डीजल मॉडल में दी गई 8-स्पीकर यूनिट के मुकाबले कोई अतिरिक्त स्पीकर दिए जा सकते हैं या नहीं। 

    64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग 

    Kia Carens Clavis EV 64-Colour Ambient Lighting

    टीजर वीडियो में कैरेंस क्लाविस ईवी में एम्बिएंट लाइटिंग भी नजर आई थी। अनुमान है कि इस अपकमिंग कार में स्टैंडर्ड मॉडल वाली 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी जा सकती है। 

    ऑटो एसी

    Kia Carens Clavis EV Auto AC

    कैरेंस क्लाविस ईवी में रेगुलर मॉडल की तरह रियर सीट पैसेंजर के लिए डेडिकेटेड वेंट्स के साथ ऑटोमेटिक एसी दिया जा सकता है। 

    एयर प्यूरीफायर 

    Kia Carens Clavis EV Air Purifier

    कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक में स्टैंडर्ड मॉडल की तरह इंटीग्रेटेड एयर प्यूरीफायर दिया जा सकता है। 

    पावर्ड ड्राइवर सीट 

    Kia Carens Clavis EV Powered Driver Seat

    किआ कैरेंस क्लाविस इलेक्ट्रिक में स्टैंडर्ड मॉडल की तरह 4-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट दी जा सकती है जिससे ड्राइवर को ड्राइविंग के दौरान कंफर्टेबल ड्राइविंग पोजिशन मिल सकेगी।  इस इलेक्ट्रिक कार में पावर एडजस्टेबल को-ड्राइवर सीट भी दी जा सकती है। 

    360-डिग्री कैमरा 

    Kia Carens Clavis EV 360-Degree Camera

    कैरेंस क्लाविस ईवी में रेगुलर मॉडल की तरह 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिससे गाड़ी को कम स्पेस में आसानी से पार्क किया जा सकेगा।  

    लेवल-2 एडीएएस 

    Kia Carens Clavis EV Level-2 ADAS

    कैरेंस क्लाविस गाड़ी में लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम टॉप वेरिएंट में दिया गया है। कैरेंस क्लाविस ईवी में भी एडीएएस टॉप वेरिएंट में दिया जा सकता है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    किया कैरेंस क्लाविस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है