इस दिवाली इन सात एसयूवी कारों पर मिल रहे हैं सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर, देखिए पूरी लिस्ट
यदि आप इस दिवाली नई एसयूवी कार को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन अलग-अलग साइज की एसयूवी कारों पर कई आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त कर सकते हैं। इस दिवाली कौनसी सात एसयूवी कारों पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं इसके बारे में हम जानेंगे आगे:
- Write a कमेंट

महिंद्रा एक्सयूवी400

-
महिंद्रा एक्सयूवी400 के सेफ्टी फीचर्स को अगस्त 2023 में अपडेट किया गया था जिसके चलते इस गाड़ी की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ गई थी। नवंबर में एक्सयूवी400 प्री-अपडेटेड मॉडल के बचे हुए स्टॉक पर अधिकतम 3.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स प्राप्त किए जा सकते हैं, जबकि इसकी अपडेटेड यूनिट पर 3 लाख रुपये के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
-
यह डिस्काउंट ऑफर्स इसके लॉन्ग-रेंज ईएल वेरिएंट्स पर ही दिए जा रहे हैं, जबकि इसके एंट्री लेवल वेरिएंट पर केवल 1.5 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स रखे गए हैं।
-
ऑफर्स के तहत महिंद्रा इस कार के साथ मुफ्त बीमा और 5 साल की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी प्रदान कर रही है।
-
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार की कीमत 15.99 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये के बीच है।
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक

-
इस दिवाली हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार पर 2 लाख रुपये तक का नकद डिस्काउंट दिया जा रहा है।
-
पिछले कुछ महीनों से हुंडई की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार पर एक लाख रुपये से ज्यादा के फायदे मिल रहे थे, लेकिन सितंबर महीने से इस कार पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
-
हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार की कीमत 23.84 लाख रुपये से 24.03 लाख रुपये के बीच है।
सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस

-
नवंबर में सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस कार पर 2 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
-
2023 के शुरुआत से लेकर पिछले कुछ महीनों तक यह एसयूवी कार एक लाख रुपये से ज्यादा के डिस्काउंट ऑफर्स के साथ उपलब्ध थी, लेकिन अब इस कार पर डिस्काउंट ऑफर्स बढ़कर 2 लाख रुपये तक पहुंच गए हैं।
-
आप अपने निकटतम सिट्रोएन डीलरशिप पर जाकर भी सी5 एयरक्रॉस एसयूवी पर कोई अतिरिक्त ऑफर या लाभ दिए जा रहे हैं या नहीं इसका पता लगा सकते हैं।
-
इस प्रीमियम एसयूवी कार की कीमत 36.91 लाख रुपये से 37.67 लाख रुपये के बीच है।
फोक्सवैगन टिग्वान

-
इस महीने फोक्सवैगन टिग्वान कार पर कुल 1.85 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
-
इस प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी की टेस्ट ड्राइविंग और बुकिंग पर भी आपको कई एडिशनल बेनिफिट्स मिल सकेंगे।
-
फोक्सवैगन की इस फ्लैगशिप एसयूवी कार की कीमत 35.17 लाख रुपये है।
एमजी ग्लॉस्टर

-
एमजी ग्लॉस्टर पर कुल 1.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
-
इस फुल-साइज एसयूवी कार में केवल डीजल इंजन का ऑप्शन ही दिया गया है। यह गाड़ी दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं जिसके तहत कई सब वेरिएंट मिलते हैं। इसमें ब्लैक स्टॉर्म एडिशन भी शामिल हैं।
-
एमजी ग्लॉस्टर की कीमत 38.80 लाख रुपये से 43.87 लाख रुपये के बीच है।
एमजी एस्टर

-
इस दिवाली एमजी एस्टर कार को खरीदने पर आपको कुल 1.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स मिल सकेंगे।
-
इस कॉम्पेक्ट एसयूवी में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। यह गाड़ी पांच वेरिएंट में उपलब्ध है जिसके तहत कई सब वेरिएंट मिलते हैं। इसमें ब्लक स्टॉर्म एडिशन भी शामिल हैं।
-
एस्टर एसयूवी की कीमत 10.82 लाख रुपये से 18.69 लाख रुपये के बीच है।
स्कोडा कुशाक

-
नवंबर में स्कोडा कुशाक एसयूवी पर कुल 1.5 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
-
अक्टूबर के शुरुआत में स्कोडा ने फेस्टिव ऑफर के तहत इस एसयूवी की शुरुआती कीमत में 70,000 रुपये की कटौती भी की थी।
-
स्कोडा इस कार के साथ 4-साल या 60,000 किलोमीटर का कॉम्प्लिमेंट्री स्टैंडर्ड मेंटेनेंस पैकेज भी दे रही है।
नोट : यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स लोकेशन और चुने गए वेरिएंट अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऑफर्स की सही जानकारी के लिए हम आपको नजदीकी डीलरशिप पर जाने की सलाह देंगे।
आप इस दिवाली कौनसी फैमिली एसयूवी घर ला रहे हैं? क्या वह ऊपर लिस्ट किए गए मॉडल्स में से एक है? हमें कमेंट सेक्शन में लिख कर बताएं।