• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से ज्यादा फीचर लोडेड होगी टाटा टियागो और टिगॉर जेटीपी

    जानकारी मिली है कि 4 अगस्त तक दोनों कारों के फीचर अपडेट मॉडल टाटा की विभिन्न डीलरशिप पर पहुंच जाएंगे।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 02, 2019 17:19 ist
    info icon
    published onAug 02, 2019 16:27 IST
    last updated onAug 02, 2019 17:19 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Tiago, Tigor JTP

    टाटा अपनी दो लोकप्रिय कार टियागो और टिगॉर जेटीपी में को ज्यादा फीचर देकर अपडेट करने की तैयारी कर रही है। अपडेट के बाद दोनों कारों की कीमत में इजाफा होने की जानकारी भी सामने आई है। 

    Tata Tiago

    एक्सटीरियर में फीचर अपडेट की बात करें तो दोनों कारों में पावर फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर दिया जाएगा। वहीं कार के प्रोजेक्टर हैडलैंप और 15 इंच अलॉय व्हील के डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

    Tata Tiago JTP

    कार के केबिन को एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी फीचर वाला 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देकर अपडेट​ किया गया है। इससे पहले ये फीचर दोनों कारों के एक्स जेड प्लस वेरिएंट में हीजा रहे थे।टचस्क्रीन के साथ ही 8-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी दिया गया है। दोनों कारों में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर स्टैंडर्ड कर दिया गया है। 

    टियागो और टिगॉर जेटीपी में सेफ्टी के लिहाज़ से ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, सेंसर वाला रियर पार्किंग कैमरा, फ्रंट फॉगलैंप, फॉलो-मी-होम हैडलैंप और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

    Tata Tiago JTP

    टियागो और टिगॉर जेटीपी में 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड रिवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 114 पीएस की पावर और 150 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस गियरबॉक्स के साथ ये दोनों कारें महज़ 10 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती हैं। 

    वर्तमान में टियागो जेटीपी की कीमत 6.39 लाख रुपये है वहीं, टिगॉर जेटीपी 7.49 लाख रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। 

    यह भी पढ़ें: टेस्टिंग के दौरान दिखी टाटा नेक्सन बीएस6

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा टियागो जेटीपी पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है