• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी कॉमेट ईवी अप्रैल में हो सकती है लॉन्च, टाटा टियागो इलेक्ट्रिक को देगी टक्कर

    एमजी की यह सस्ती इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 300 किलोमीटर तक की रेंज तय कर सकती है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 13, 2023 18:29 ist
    info icon
    published onMar 13, 2023 18:29 IST
    last updated onMar 13, 2023 18:29 IST
    685 Views
    • Write a कमेंट

    MG Comet EV

    • एमजी मोटर्स 2-डोर कॉमेट ईवी की कीमत से अप्रैल के अंत में पर्दा उठा सकती है। 
    • इसमें कई बैटरी पैक ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस गाड़ी की रेंज 300 किलोमीटर तक की हो सकती है। 
    • इस इलेक्ट्रिक कार में ड्यूल 10.25-इंच डिस्प्ले, ऑटो एसी और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
    • भारत में एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक की कीमत 9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी की बिक्री भारत में अप्रैल से शुरू हो सकती है। यह एक मास मार्केट 2-डोर इलेक्ट्रिक कार होगी जिसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 और टाटा टियागो ईवी से होगा। 

    Air EV Indonesia

    एमजी कॉमेट ईवी इंडोनेशिया में बिकने वाली एयर ईवी ही है जिसे वहां पर एमजी के सहयोगी ब्रांड वुलिंग द्वारा बेचा जाता है। यह गाड़ी लंबाई के मामले में टाटा नैनो से छोटी है, लेकिन मारुति ऑल्टो के10 से ज्यादा चौड़ी और ऊंची है। इस एंट्री-लेवल एमजी ईवी के केबिन के अंदर चार पैसेंजर्स के बैठने की जगह मिलेगी।

    अनुमान है कि यह छोटी इलेक्ट्रिक कार फीचर लोडेड हो सकती है, जिसमें दो 10.25-इंच टचस्क्रीन (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा ड्राइवर इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए), कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक एसी, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियर-व्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

    Air EV Indonesia Long Range interior

    इंडोनेशियन मार्केट में एयर (कॉमेट) ईवी में दो बैटरी पैक्स 17.3 केडब्ल्यूएच और 26.7 केडब्ल्यूएच की चॉइस मिलती है जिनकी रेंज क्रमशः 200 किलोमीटर और 300 किलोमीटर है। इन दोनों बैटरी पैक्स के साथ इसमें 40 पीएस पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है। यह एक रियर-व्हील-ड्राइव कार है। अनुमान है कि यही बैटरी पैक्स की चॉइस कॉमेट ईवी के भारतीय वर्जन के साथ भी मिल सकती है।

    भारत में एमजी कॉमेट ईवी की कीमत लगभग 9 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह गाड़ी लॉन्च के बाद फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए उपलब्ध रह सकती है।

    यह भी पढ़ें: एमजी कॉमेट ईवी के बारे में जानिए 5 प्रमुख बातें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है