• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सिएरा ऑटो एक्सपो 2025 में हुई शोकेस

    टाटा सिएरा आईसीई मॉडल इलेक्ट्रिक वर्जन से काफी मिलता जुलता है, हालांकि इसकी ग्रिल और बंपर डिजाइन में कई हल्के फुल्के बदलाव जरूर किए गए हैं

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 17, 2025 13:01 ist
    info icon
    published onJan 17, 2025 12:23 IST
    last updated onJan 17, 2025 13:01 IST
    91 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Sierra Revealed At Auto Expo 2025

    • सिएरा आईसीई में नई डिजाइन थीम दी गई है, लेकिन इसका लुक ओरिजिनल सिएरा जैसा है। 

    • एक्सटीरियर हाइलाइट में कनेक्टेड एलईडी डीआरएल, फ्लश-टाइप डोर हैंडल और कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स शामिल हैं। 

    • इसमें टाटा हैरियर और टाटा सफारी जैसा केबिन लेआउट दिया गया है। 

    • सिएरा कार में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    • इसमें 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • इस एसयूवी कार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं। 

    • टाटा सिएरा की कीमत 10.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।  

    टाटा सिएरा ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस हो गई है। नई सिएरा आईसीई की डिजाइन 1990 में बिक्री के लिए उपलब्ध सिएरा एसयूवी से थोड़ी इंस्पायर्ड लगती है, लेकिन टाटा ने इसे अपने मौजूदा लाइनअप की कारों के अनुरूप लाने के लिए इसमें नई डिजाइन थीम अपनाई है। सिएरा एसयूवी नए अवतार में कैसी नजर आती है और इसमें क्या कुछ मिलता है ख़ास डालेंगे इस पर एक नजर :- 

    नई डिजाइन थीम

    टाटा सिएरा आईसीई में नई डिजाइन थीम अपनाई गई है जो नई हैरियर और सफारी में भी देखने को मिली थी। हालांकि, इस गाड़ी का एक्सटीरियर लेआउट काफी हद तक पुरानी सिएरा जैसा ही नजर आता है। आगे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी डीआरएल्स दी गई है और इसमें हेडलाइट को बंपर में इंटीग्रेट किया हुआ है। साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें ओरिजिनल सिएरा जैसी बड़ी अल्पाइन विंडो दी गई है, साथ ही इसमें फ्लश टाइप डोर हैंडल्स भी मिलते हैं। पीछे की तरफ इसमें कनेक्टेड एलईडी टेललाइट दी गई हैं।   

    केबिन : टाटा की सिग्नेचर डिजाइन

    कॉन्सेप्ट मॉडल से हमें इस गाड़ी के केबिन से जुड़ी ज्यादा कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन हमारा मानना है कि इसमें नई हैरियर और सफारी से मिलती जुलती कई समानताएं मिलेंगी। इसमें ड्यूल डिजिटल डिस्प्ले और इल्युमिनेटेड 'टाटा' लोगो के साथ 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया जाएगा। अनुमान है कि सिएरा को 4-सीटर और 5-सीटर सीटिंग लेआउट में पेश किया जा सकता है।   

    संभावित फीचर  

    टाटा सिएरा में ड्यूल 12.3 इंच स्क्रीन, प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट जैसे फीचर दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे फीचर मिल सकते हैं। 

    इंजन ऑप्शन 

    सिएरा रेगुलर मॉडल में टर्बो पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं :-  

    इंजन 

    1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल 

    2-लीटर 4-सिलेंडर डीजल 

    पावर 

    170 पीएस 

    170 पीएस  

    टॉर्क 

    280 एनएम 

    350 एनएम 

    ट्रांसमिशन 

    6-स्पीड एमटी, 7-स्पीड डीसीटी (अनुमानित) 

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    डीसीटी  - डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    एटी- टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    अनुमान है कि 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को टाटा हैरियर और टाटा सफारी में भी दिया जा सकता है, जबकि डीजल इंजन का ऑप्शन इन कारों में पहले से मिलता है। 

    प्राइस व कंपेरिजन 

    टाटा सिएरा आईसीई की कीमत 10.50 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सिएरा पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है