• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा सफारी और नेक्सन फेसलिफ्ट टेस्टिंग के दौरान आई नज़र

    टाटा सफारी और नेक्सन फेसलिफ्ट को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह दोनों कारें कवर से ढकी नज़र आई हैं। सफारी कार के अपडेट वर्जन की बिक्री दिसंबर तक शुरू हो सकती है, जबकि नई नेक्सन को सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 10, 2023 19:36 ist
    info icon
    published onAug 10, 2023 19:36 IST
    last updated onAug 10, 2023 19:36 IST
    4.4K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Safari 2023

    टाटा सफारी और नेक्सन फेसलिफ्ट को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह दोनों कारें कवर से ढकी नज़र आई हैं। सफारी कार के अपडेट वर्जन की बिक्री दिसंबर तक शुरू हो सकती है, जबकि नई नेक्सन को सितंबर तक लॉन्च किया जा सकता है।

    टाटा सफारी फेसलिफ्ट

    Tata Safari 2023

    सामने आई तस्वीरों में सफारी फेसलिफ्ट की नई रियर प्रोफाइल नज़र आई है। पीछे की तरफ इसमें नए डिज़ाइन का बंपर और कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसकी साइड प्रोफाइल मौजूदा सफारी जैसी नज़र आती है। अनुमान है कि इसमें नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। इससे पहले भी इस गाड़ी की तस्वीरें सामने आई थी जिसमें इसकी नई फ्रंट प्रोफाइल देखने को मिली थी।

    फेसलिफ्ट सफारी के केबिन की डिज़ाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अनुमान है कि इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट व सेकंड रो सीटें (कैप्टेन सीट वेरिएंट में सेकंड रो सीटें), इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    2024 Tata Safari spied

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग, ईएससी, हिल होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे सेफ्टी फीचर दिए जाएंगे।

    यह भी पढ़ें: टाटा 2024 की शुरुआत तक लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी कार

    टाटा की इस फ्लैगशिप थ्री-रो एसयूवी कार में 2-लीटर डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलने जारी रहेंगे। इस अपकमिंग कार में टाटा का नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जाएगा जो 170 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट

    Tata Nexon 2023

    टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इन स्पाय शॉट्स में नई तरह से डिजाइन किया गया रियर प्रोफाइल, अलॉय व्हील्स और अपडेटेड फ्रंट लुक नजर आ रहे हैं।

    इसमें नई बैकलिट डिस्प्ले के साथ अविन्या स्टाइल्ड स्टीयरिंग व्हील दिखाई दे रहा है। इसके अलावा नई टाटा नेक्सन में नए डिजाइन की अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड सेंट्रल कंसोल दिया जा सकता है। साथ ही इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट, एक रियर पार्किंग कैमरा, ईएससी और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    ये भी पढ़ें: टाटा सिएरा में मिलेगा 4-सीटर और 5-सीटर का ऑप्शन, जानिए इस कार की अन्य खूबियां

    Tata Nexon 2023

    फेसलिफ्ट टाटा नेक्सन में नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (125पीएस/225एनएम) दिया जा सकता है, वहीं मौजूदा मॉडल वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन (115पीएस/160एनएम) मिलना जारी रह सकता है। नए टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीसीटी (ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स) और डीजल इंजन के साथ एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल सकता है। दोनों इंजन के साथ इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड दिया जा सकता है।

    दोनों कारों के नए मॉडल्स की कीमत पहले से ज्यादा हो सकती है। बता दें कि वर्तमान में टाटा सफारी कार की कीमत 15.85 लाख रुपये से लेकर 25.21 लाख रुपये के बीच है। नेक्सन कार की कीमत 8 लाख रुपये से लेकर 14.60 लाख रुपये के बीच है।

    यह भी देखेंः टाटा नेक्सन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है