• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2026 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट Vs टाटा सफारी : कौनसी गाड़ी खरीदें?

    कौनसी भारतीय फ्लैगशिप एसयूवी देती है ज्यादा वैल्यू? जानिए यहां

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 08, 2026 10:56 ist
    info icon
    published onAug 08, 2026 10:56 IST
    last updated onAug 08, 2026 10:56 IST
    3.7K Views
    • Write a कमेंट

    स्कॉर्पियो एन vs सफारी

    महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका सीधा मुकाबला टाटा सफारी से है। इन दोनों एसयूवी कार में कीमत से लेकर फीचर्स तक, काफी कुछ अलग है। फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो एन गाड़ी में वो सभी फीचर्स दिए गए हैं जिसकी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल में कमी थी। नए अपडेट के साथ महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन को एक कम्प्लीट पैकेज बना दिया है, जिससे यह अब अपने प्रतिद्व्न्दियों को कड़ी टक्कर के लिए तैयार है। वहीं, टाटा सफारी कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी कार है, जो अपनी बोल्ड डिजाइन, शानदार रोड प्रेजेंस, बेहतरीन इंटीरियर और एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। क्या आप इसे लेकर कंफ्यूज है कि इन दोनों में से किस कार को चुना जाए? तो आप यहां हमारा विस्तृत कंपेरिजन देख सकते हैं :- 

    कीमत 

    मॉडल 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    टाटा सफारी 

    कीमत (एक्स-शोरूम) 

    13.69 लाख रुपये से 25.49 लाख रुपये

    13.40 लाख रुपये से 26.76 लाख रुपये

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम के अनुसार हैं।

    कीमत के मोर्चे पर टाटा सफारी का बेस वेरिएंट स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से थोड़ा सस्ता है। सफारी की कीमत 13.40 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि स्कॉर्पियो एन की शुरुआती प्राइस 13.69 लाख रुपये है। वहीं, टॉप वेरिएंट की बात करें तो टाटा सफारी 26.76 लाख रुपये की कीमत के साथ स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट से थोड़ी महंगी पड़ती है, जबकि स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट टॉप मॉडल की प्राइस 25.49 लाख रुपये है। इन दोनों गाड़ियों के टॉप मॉडल के बीच अंतर 1.27 लाख रुपये का है। 

    डाइमेंशन 

    पैरामीटर 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट 

    टाटा सफारी 

    अंतर 

    लंबाई 

    4662 मिलीमीटर

    4668 मिलीमीटर

    (-6 मिलीमीटर)

    चौड़ाई 

    1917 मिलीमीटर

    1922 मिलीमीटर

    (-5 मिलीमीटर

    ऊंचाई 

    1857 मिलीमीटर

    1795 मिलीमीटर

    (+62 मिलीमीटर

    व्हीलबेस 

    2750 मिलीमीटर

    2741 मिलीमीटर

    (+9 मिलीमीटर

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    अगर आप साइज को प्राथमिकता देते हैं, तो दोनों एसयूवी के अपने-अपने फायदे हैं। स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के मुकाबले टाटा सफारी थोड़ी लंबी और चौड़ी कार है, जिससे सड़क पर इसकी मौजूदगी दमदार लगती है। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट की ऊंचाई ज्यादा है और इसके व्हीलबेस का साइज भी सफारी से बड़ा है। लंबे व्हीलबेस का मतलब है कि इसमें केबिन के अंदर बेहतर लेगरूम स्पेस ( खासकर पीछे वाली सीटों पर) और हाई-स्पीड पर बेहतर स्टेबिलिटी मिलती है। 

    कलर ऑप्शन 

    एवरेस्ट व्हाइट

    प्योर ग्रे*

    स्टील्थ ब्लैक

    फ्रॉस्ट व्हाइट*

    डीप फॉरेस्ट

    डेटोना ग्रे*

    गैलेक्सी ग्रे (नया)

    रॉयल ब्लू*

    ओशियनिक (नया)

    सुपरनोवा कॉपर*

    -

    कॉस्मिक गोल्ड*

    -

    डार्क (ग्लॉस ब्लैक)

    -

    स्टील्थ (मैट ब्लैक)

     

    रेड डार्क

    *डुअल-टोन ऑप्शन में ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध 

    • कलर ऑप्शन की बात करें तो महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट एसयूवी में पांच कलर मिलते हैं, जिसमें दो बिलकुल नए शेड हैं। इनमें गैलेक्सी ग्रे और ओशियनिक शामिल है। वहीं, टाटा सफारी कुल 9 अलग-अलग कलर में उपलब्ध है, साथ ही इसमें ब्लैक-रूफ डुअल-टोन का विकल्प भी मिलता है जो इसे एक स्पोर्टी लुक देता है।

    • जो लोग अपनी टाटा सफारी को ब्लैक शेड में लेना चाहते हैं, उनके लिए तीन वेरिएंट : स्टील्थ (मैट ब्लैक एडिशन), डार्क (ग्लॉस ब्लैक एडिशन) और रेड डार्क (जिसमें रेड एलिमेंट्स, रेड अपहोल्स्ट्री और पूरी तरह से ब्लैक थीम मिलती है) उपलब्ध हैं। जबकि, पुरानी स्कॉर्पियो एन कार कार्बन एडिशन में भी उपलब्ध थी जिसमें स्टील्थ ब्लैक एक्सटीरियर और ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई थी। हम उम्मीद करते हैं कि महिंद्रा भविष्य में अपनी स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार में कार्बन एडिशन शामिल कर सकती है। यहां देखें स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट के वेरिएंट-वाइज कलर ऑप्शन की जानकारी। 

    पावरट्रेन ऑप्शन 

    इंजन

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    टाटा सफारी 

    इंजन

    2-लीटर एमस्टैलियन टर्बो-पेट्रोल

    2.2-लीटर एमहॉक डीजल

    1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल 

    2-लीटर डीजल 

    पावर (पीएस)

    203 पीएस

    175 पीएस तक

    170 पीएस 

    170 पीएस 

    टॉर्क (एनएम)

    380 एनएम तक

    400 एनएम तक

    280 एनएम 

    350 एनएम

    ट्रांसमिशन

    6-स्पीड एमटी/6 स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी/6-स्पीड एटी

    ड्राइवट्रेन

    आरडब्लूडी

    आरडब्लूडी/4डब्लूडी

    एफडब्लूडी

    एफडब्लूडी

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन इंजन

    परफॉर्मेंस के मामले में स्कॉर्पियो एन खासकर पेट्रोल वेरिएंट में सफारी पर भारी पड़ती है। स्कॉर्पियो एन का टर्बो पेट्रोल इंजन 203 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, जो सफारी के 170 पीएस पावर और 280 एनएम टॉर्क वाले इंजन से काफी ज्यादा है। डीजल इंजन के मामले में दोनों कारों की पावर लगभग बराबर है, लेकिन स्कॉर्पियो एन एसयूवी सफारी के मुकाबले ज्यादा टॉर्क देती है। सबसे बड़ा अंतर 4डब्लूडी (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम का है, जो कि स्कॉर्पियो एन में मिलता है, और यह ऑप्शन सफारी में नहीं दिया गया है। यह ड्राइवट्रेन स्कॉर्पियो एन को उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है जो एडवेंचर और ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं।

    फीचर 

    फीचर 

    स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट

    टाटा सफारी

    ऑटो एलईडी हेडलैंप

    एलईडी फॉग लैंप

    एलईडी टेललैंप

    व्हील्स 

    18-इंच अलॉय व्हील

    19-इंच अलॉय व्हील

    रूफ रेल्स

    हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट

    एम्बिएंट लाइटिंग

    बॉस मोड

    इंफोटेनमेंट सेटअप

    12.3-इंच टचस्क्रीन

    इंफोटेनमेंट सिस्टम

    14.5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

    वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो

    डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले

    ✅(10.25-इंच फुल  डिजिटल)

    ✅(10.25-इंच फुल डिजिटल)

    वायरलेस फोन चार्जर

    साउंड सिस्टम

    12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम

    10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम

    ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम

    क्रूज कंट्रोल

    ✅ (अडेप्टिव)

    ✅ (अडेप्टिव)

    ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल 

    ✅ (डुअल जोन)

    ✅  (डुअल जोन)

    पावर्ड फ्रंट सीटें

    ✅ (ड्राइवर साइड 6-वे पावर्ड)

    ✅ मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट

    पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ कीलेस एंट्री

    वेंटिलेटेड सीटें

    ✅ (केवल फ्रंट)

    ✅ (फ्रंट और सेकंड रो)

    सनरूफ

    पैनोरमिक

    पैनोरमिक

    रियर-सेंटर आर्मरेस्ट

    पैडल शिफ्टर

    कूल्ड ग्लवबॉक्स

    मल्टी-ड्राइव मोड

    कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी

    एयरबैग

    6 एयरबैग

    7 एयरबैग

    360-डिग्री कैमरा

    ✅ (540-डिग्री)

    पार्किंग सेंसर

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ✅ (फ्रंट और रियर)

    ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल)

    हिल डिसेंट कंट्रोल

    रेन-सेंसिंग वाइपर

    रियर डिफॉगर

    टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)

    एडीएएस

    ✅ (लेवल-2)

    ✅ (लेवल-2)

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    फीचर्स के मामले में दोनों एसयूवी कारें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। इन दोनों एसयूवी कार में ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस फोन चार्जर, प्रीमियम साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। टाटा सफारी में दूसरी रो पर वेंटिलेटेड सीट, बड़ी 14.5-इंच टचस्क्रीन यूनिट, डॉल्बी एटमॉस के साथ 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम और 19-इंच अलॉय व्हील्स जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं, स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट कार में 540-डिग्री कैमरा, 12-स्पीकर वाला प्रीमियम सोनी साउंड सिस्टम, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 18-इंच व्हील सेटअप मिलता है। 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन

    टाटा सफारी

    सेफ्टी की बात करें तो सफारी में 7 एयरबैग मिलते हैं, जबकि स्कॉर्पियो एन गाड़ी में 6 एयरबैग दिए गए हैं। टाटा सफारी को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जबकि स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट का क्रैश टेस्ट होना फिलहाल बाकी है। उम्मीद है कि इसे प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है। 

    कारदेखो का क्या है कहना 

    इन दोनों एसयूवी में से किसी भी एक को चुनना आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट अब फीचर्स के मामले में पहले से काफी बेहतर हो गई है और इसका पावरफुल पेट्रोल इंजन और 4डब्लूडी क्षमता इसे उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है जो परफॉर्मेंस और ऑफ-रोड एडवेंचर चाहते हैं। वहीं, टाटा सफारी एक आरामदायक और फीचर लोडेड फैमिली एसयूवी कार है। अगर आपकी प्राथमिकता एक स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरिएंस, प्रीमियम इंटीरियर और फैमिली के लिए ज्यादा कंफर्ट हैं, तो सफारी आपके लिए सही गाड़ी साबित हो सकती है।

    आप इन सभी कारों पर भी विचार कर सकते हैं 

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन फेसलिफ्ट और टाटा सफारी के अलावा आप हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस, थार रॉक्स और महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ जैसे ऑप्शन भी देख सकते हैं। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    J
    jatin bhardwaj
    Aug 10, 2026, 12:42:45 PM

    Mahindra Scorpio -N is the best SUV Car

      जवाब
      Write a Reply

      explore similar कारें

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है