• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई टाटा ग्रेविटास, मिलेंगे ये काम के फीचर

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ऑटो एक्सपो 2020 में हैरियर एसयूवी के 7-सीटर वर्जन ग्रेविटास (Gravitas) से पर्दा उठाया है। यह टाटा मोटर्स का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है।   

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 07, 2020 11:43 ist
    info icon
    published onFeb 05, 2020 11:37 IST
    last updated onFeb 07, 2020 11:43 IST
    171 Views
    • Write a कमेंट

    टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने ऑटो एक्सपो 2020 में हैरियर एसयूवी के 7-सीटर वर्जन ग्रेविटास (Gravitas) से पर्दा उठाया है। 'ग्रेविटास' टाटा का फ्लैगशिप प्रोडक्ट है, इसकी प्राइस हैरियर एसयूवी से करीब एक लाख रुपए तक ज्यादा रखी जा सकती है।    

    लुक्स के मामले में टाटा ग्रेविटास सी-पिलर तक अपने 5-सीटर वर्जन जैसी दिखाई पड़ती है।इसमें फ्रंट बंपर के ऊपर प्रोजेक्टर हेडलैंप्स को एलईडी डीआरएल्स के साथ पोज़िशन किया हुआ है। यह गाड़ी मशीन फिनिश 17-इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम जैसे फीचर्स के साथ पेश की गई है। इसके इंटीरियर में एक नई रो शामिल करने के लिए पीछे वाले हिस्से को थोड़ा बढ़ाया गया है। पीछे की ओर इसमें बड़े क्वॉर्टर ग्लास, चौड़ी विंडस्क्रीन, नए डिज़ाइन के एलईडी टेललैंप्स, बंपर और टेलगेट दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : 2020 टाटा हैरियर हुई लॉन्च, कीमत 13.69 लाख रुपये से शुरू

    Tata Buzzard: In Pics 

    इंटीरियर की बात करें तो इसमें अधिकतर फीचर्स हैरियर वाले ही दिए गए हैं। इसकी फीचर लिस्ट में 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, लैदर सीट और 6 तरह से पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट शामिल है। सबसे बड़ा बदलाव गाड़ी में तीसरी रो की सीटों पर देखने को मिलेगा। तीसरी रो पर इसमें ब्लोअर कंट्रोल्स के साथ ऐसी वेंट्स की सुविधा भी दी गई है।

    यह भी पढ़ें : ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस हुई बीएस6 टाटा हैक्सा सफारी एडिशन

    सेकंड रो में स्लाइडिंग फंक्शन के साथ कैप्टेन सीट दी गई है। वही तीसरी रो में बेंच सीट दी गई है। इसमें कुल सात पैसेंजर बैठ सकते हैं। नेक्सन ईवी की तरह ही ग्रेविटास भी ई-सिम बेस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस है। यह टेक्नोलॉजी इंजन स्टार्ट-स्टॉप और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर को ऑपरेट करने में मदद करती है। 

    Tata Buzzard: In Pics 

    इसमें हैरियर वाला 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है। टाटा ने इसे बीएस6 नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड करके पेश किया है। यह इंजन 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटी) का विकल्प भी रखा गया है।

    टाटा ग्रेविटास का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी500 (Mahindra XUV500) और ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई 6-सीटर एमजी हेक्टर प्लस से होगा है। 

    यह भी पढ़ें : टाटा एचबीएक्स कॉन्सेप्ट से उठा पर्दा, होगी टाटा की पहली माइक्रो एसयूवी

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा सफारी 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है