• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ने 6 लाख बिक्री का आंकड़ा किया पार

    टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी कार टाटा पंच ने 6 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और यह आंकड़ा हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बन गई है। पंच कार को अक्टूबर 2021 मं लॉन्च किया गया था और यह रिकॉर्ड बनाने में इसे चार साल से कम समय लगा है। इसे अक्रामक प्राइस, शानदार फीचर वाले केबिन और इलेक्ट्रिक व आईसीई वर्जन में पेश करने के चलते इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। 6 लाख बिक्री के आंकड़े में पंच ईवी की सेल्स भी शामिल है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जुलाई 18, 2025 12:03 ist
    info icon
    published onJul 18, 2025 12:03 IST
    last updated onJul 18, 2025 12:03 IST
    216 Views
    • Write a कमेंट

    • अक्टूबर 2021 में लॉन्च होने के बाद अब टाटा पंच ने 6 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

    • इसमें इलेक्ट्रिक पंच की बिक्री भी शामिल है।

    • पंच एक पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है, जिसे फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट के साथ भी खरीदा जा सकता है।

    • वहीं पंच ईवी दो बैटरी पैक विकल्प में उपलब्ध है जिसकी फुल चार्ज में रेंज 365 किलोमीटर तक बताई गई है।

    • पंच कार की कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) जबकि पंच ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    टाटा मोटर्स की माइक्रो एसयूवी कार टाटा पंच ने 6 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है और यह आंकड़ा हासिल करने वाली भारत की सबसे तेज एसयूवी बन गई है। पंच कार को अक्टूबर 2021 मं लॉन्च किया गया था और यह रिकॉर्ड बनाने में इसे चार साल से कम समय लगा है। इसे अक्रामक प्राइस, शानदार फीचर वाले केबिन और इलेक्ट्रिक व आईसीई वर्जन में पेश करने के चलते इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। 6 लाख बिक्री के आंकड़े में पंच ईवी की सेल्स भी शामिल है।

    यहां देखिए लॉन्च के बाद से पंच और पंच ईवी ने कब सेल्स रिकॉर्ड बनाया:

    महीना और वर्ष

    सेल्स रिकॉर्ड

    अक्टूबर 2021

    लॉन्च

    अगस्त 2022

    1 लाख

    मई 2023

    2 लाख

    दिसंबर 2023

    3 लाख

    जुलाई 2024

    4 लाख

    जनवरी 2025

    5 लाख

    जुलाई 2025

    6 लाख

    टाटा मोटर्स के अनुसार कंपनी की वित्तीय वर्ष 2024-25 में पैसेंजर व्हीकल की कुल सेल्स में पंच की 36 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि पंच और पंच ईवी दोनों को ग्लोबल एनकैप और भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है। आइए जानते हैं पंच के दोनों वर्जन में क्या कुछ खास मिलता है:

    Tata Punch Front View

    टाटा पंच में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 88 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट का विकल्प भी दिया गया है, जो 73.5 पीएस की पावर और 103 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हालांकि पंच सीएनजी में केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।

    Tata Punch EV Front

    वहीं पंच ईवी दो वेरिएंट: मिडियम रेंज और लॉन्ग रेंज में उपलब्ध है। मिडियम रेंज में 25 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और एक इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जिसका पावर आउटपुट 82 पीएस और 114 एनएम है। लॉन्ग रेंज वर्जन में 35 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक और एक मोटर दी गई है, जो 122 पीएस की पावर और 190 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। मिडियम रेंज की फुल चार्ज में रेंज 265 किलोमीटर है और लॉन्ग रेंज वेरिएंट की फुल चार्ज में रेंज 365 किलोमीटर है।

    Tata Punch
    Tata Punch EV Dashboard

    आईसीई पावर्ड पंच की फीचर लिस्ट की बात करें तो इसमें एक 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कूल्ड ग्लव बॉक्स भी दिया गया है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए पंच गाड़ी में आगे दो एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, पीछे पार्किंग कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    पंच ईवी की फीचर लिस्ट में एक 10.25-इंच इंफाटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, आगे वेंटिलेटेड सीटें, और एयर प्यूरीफायर शामिल है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर के साथ 360 डिग्री कैमरा सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    Tata Punch
    Tata Punch EV

    टाटा पंच की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होती है और 10.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसका मुकाबला हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन सी3 से है। इसे मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर से सस्ती कार के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    पंच ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला सिट्रोएन ईसी3 से है। इसे टाटा टियागो ईवी और टिगोर ईवी के विकल्प के रूप में भी चुना जा सकता है

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है