• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच ने भारत में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा किया पार

    टाटा पंच एसयूवी कार जैसे बॉडी स्टाइल, शानदार फीचर लिस्ट और कई पावरट्रेन ऑप्शन के चलते पॉपुलर मॉडल में से एक है

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 22, 2025 16:17 ist
    info icon
    published onJan 22, 2025 16:14 IST
    last updated onJan 22, 2025 16:17 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    Crosses 5 lakh sales

    • टाटा पंच आईसीई चार वेरिएंट: प्योर, एडवेंचर, अकंप्लिश्ड, और क्रिएटिव में उपलब्ध है।

    • पंच ईवी पांच वेरिएंट: स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड, और एम्पावर्ड प्लस में उपलब्ध है।

    • आखिरी एक लाख यूनिट की सेल्स महज 5 महीने में मिली है।

    • आईसीई वर्जन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है।

    • पंच ईवी दो बैटरी पैक: 25 केडब्ल्यूएच और 35 केडब्ल्यूएच में उपलब्ध है, और इसकी सर्टिफाइड रेंज 365 किलोमीटर तक है।

    • पंच आईसीई की कीमत 6.13 लाख रुपये से 10 लाख रुपये, जबकि पंच ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी कार ने भारत में पांच लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। भारत में इस गाड़ी को पहली बार अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था, और इसने करीब एक साल पहले ही 3 लाख यूनिट सेल्स का आंकड़ा हासिल किया था। यह टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी कार है जो सेल्स चार्ज में हमेशा टॉप पर रहती है। यहां देखिए एंट्री लेवल टाटा एसयूवी को किस वर्ष कितने बिक्री के आंकड़े मिले:

    साल

    सेल्स

    अक्टूबर 2021

    लॉन्च

    अगस्त 2022

    1 लाख

    मई 2023

    2 लाख

    दिसंबर 2023

    3 लाख

    जुलाई 2024

    4 लाख

    जनवरी 2025

    5 लाख

    टाटा पंच ने पहली एक लाख बिक्री का आंकड़ा लॉन्च के महज 10 महीने में हासिल कर लिया और दो लाख सेल्स हासिल करने में इसे करीब नौ महीने और लगे। तीन लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा दिसंबर 2023 में क्रॉस किया। तीन लाख से चार लाख यूनिट सेल्स पर पहुंचने में इसे सात महीने लगे, और अब महज 5 महीने में यह पांच लाख सेल्स पर पहुंच गई है।

    टाटा पंच: इंजन/बैटरी पैक

    Tata Punch

    टाटा पंच आईसीई वर्जन में पेट्रोल और सीएनजी पावरट्रेन का ऑप्शन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल - सीएनजी

    पावर

    88 पीएस

    73.5 पीएस

    टॉर्क

    115 एनएम

    103 एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी, 5-स्पीड एएमटी*

    5-स्पीड एमटी

    Tata Punch EV

    टाटा पंच इलेक्ट्रिक कार के बैटरी पैक और स्पेसिफिकेशन इस प्रकार है:

    वेरिएंट

    मिडियम रेंज

    लॉन्ग रेंज

    बैटरी पैक

    25 केडब्ल्यूएच

    35 केडब्ल्यूएच

    पावर

    82 पीएस

    122 पीएस

    टॉर्क

    114 एनएम

    190 एनएम

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट1 + पार्ट2)

    265 किलोमीटर

    365 किलोमीटर

    टाटा पंच: फीचर और सेफ्टी

    Tata Punch Interior
    Tata Punch EV Interior

    पंच आईसीई वर्जन में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक एसी, सिंगल-पैन सनरूफ, और कूल्ड ग्लव बॉक्स दिया गया है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), और रियर पार्किंग कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    पंच ईवी में पंच आईसीई वर्जन के मुकाबले कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर भी दिए गए हैं, जिनमें 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर शामिल है। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), और ब्लाइंड व्यू मॉनिटरिंग के साथ 360 डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    टाटा पंच: प्राइस और कंपेरिजन

    टाटा पंच कार की कीमत 6 लाख रुपये से 10.32 लाख रुपये के बीच है। वहीं पंच ईवी की प्राइस 10 लाख रुपये से 14.44 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम नई दिल्ली) के बीच है।

    पंच गाड़ी का मुकाबला हुंडई एक्सटर और सिट्रोएन सी3 से है। इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर मारुति फ्रॉन्क्स और टोयोटा टाइजर के कुछ वेरिएंट से भी है। वहीं पंच ईवी की टक्कर सिट्रोएन ईसी3 से है, जबकि इसे टाटा टियागो ईवी और टाटा टिगोर ईवी से प्रीमियम विकल्प के तौर पर भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है