• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई टाटा हैरियर फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर, बड़े टचस्क्रीन सिस्टम की दिखी झलक

    टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट से पर्दा उठने के बाद अगला नंबर टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का आने वाला है। फेसलिफ्ट हैरियर को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार इसके नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की जानकारी सामने आई है। नई हैरियर को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    सोनू
    सोनू
    Published On सितंबर 05, 2023 14:22 ist
    info icon
    published onSep 05, 2023 14:22 IST
    last updated onSep 05, 2023 14:22 IST
    362 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Harrier Facelift

    टाटा नेक्सन और टाटा नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट से पर्दा उठने के बाद अगला नंबर टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का आने वाला है। फेसलिफ्ट हैरियर को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और इस बार इसके नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम की जानकारी सामने आई है। नई हैरियर को 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

    क्या मिलेगा नया?

    Tata Harrier Facelift

    कैमरे में कैद हुई फोटो को जूम करने पर फेसलिफ्ट हैरियर के केबिन में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिखाई दे रहा है, जो वास्तव में मौजूदा 10.25-इंच डिस्प्ले से बड़ा लगता है। यह स्क्रीन लग्जरी रेंज रोवर स्पोर्ट जैसी दिखाई दे रही है जिसमें 13.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    Tata Safari 2023

    बड़ा टचस्क्रीन मिलने से यह मुकाबले में मौजूद एमजी हेक्टर के काफी करीब पहुंच जाएगी। हेक्टर में 14-इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है और ये सेगमेंट में सबसे बड़ी डिस्प्ले है। नया इंफोटेनमेंट सिस्टम कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले, और कुछ अन्य मॉडर्न फीचर सपोर्ट कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: 2023 टाटा नेक्सन में मिलेंगे यह 10 नए फीचर, डालिए एक नजर

    अन्य फीचर

    नई टाटा हैरियर का डिजाइन पूरी तरह से अपडेट किया जाएगा और यह पहले से ज्यादा शार्प व स्टाइलिश होगी। इसमें नई ग्रिल, नए अलॉय व्हील, कनेक्टेड एलईडी लाइटें और सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर दिए जाएंगे।

    Tata Safari cabin

    इसके केबिन को भी अपडेट किया जाएगा और यह पहले ज्यादा मॉडर्न अपील दे सकता है। इसमें बड़े टचस्क्रीन के अलावा कुछ नए फीचर भी शामिल किए जा सकते हैं। इसमें पहले से 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और सेकंड रो सीट, और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर मिलते हैं।

    पैसेंजर सुरक्षा के लिए इस टाटा कार में छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ईएसपी, फ्रंट पार्किंग सेंसर, और एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: टाटा 2024 की शुरुआत तक लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी कार

    इंजन

    Tata Safari engine

    फेसलिफ्ट हैरियर में पहले की तरह 2-लीटर डीजल इंजन, 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मिलना जारी रहेगा। टाटा इसमें नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दे सकती है, जिसका पावर आउटपुट 170पीएस और 280एनएम होगा। इस इंजन के साथ मैनुअल और डीसीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिल सकती है।

    प्राइस और कंपेरिजन

    नई टाटा हैरियर मौजूदा मॉडल से महंगी होगी। वर्तमान में हैरियर कार की कीमत 15.85 लाख रुपये से 25.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी700, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से रहेगा। इसके अलावा प्राइस के मोर्चे पर यह हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स को भी टक्कर देगी।

    यह भी देखेंः टाटा हैरियर ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टाटा हैरियर पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है