• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिशेलिन टायर: टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के सबसे अच्छी साथी

    भारत में इलेक्ट्रिक कार का सफर काफी लंबा है! आज इलेक्ट्रिक कार बाजार सिर्फ छोटी हैचबैक तक सीमित नहीं है, लेकिन इसमें हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसे ज्यादा प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस मॉडल भी शामिल हो गए हैं।

    अमित
    अमित
    Published On अक्टूबर 30, 2025 14:35 ist
    info icon
    published onOct 30, 2025 14:35 IST
    last updated onOct 30, 2025 14:35 IST
    79 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XEV 9e vs Tata Harrier EV

    भारत में इलेक्ट्रिक कार का सफर काफी लंबा है! आज इलेक्ट्रिक कार बाजार सिर्फ छोटी हैचबैक तक सीमित नहीं है, लेकिन इसमें हाल ही में लॉन्च हुई टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसे ज्यादा प्रीमियम और हाई परफॉर्मेंस मॉडल भी शामिल हो गए हैं।

    इलेक्ट्रिक गाड़ियों की यह नई पीढ़ी टायरों से हाई परफॉर्मेंस और ज्यादा ड्यूरेबिलिटी की मांग करती है, क्योंकि इंस्टेंट टॉर्क और बैटरी पैक का ज्यादा वजन उन पर एक्स्ट्रा दबाव डालता है। ऐसे में, साधारण टायर आपकी प्रीमियम ईवी के लिए एक बड़ा समझौता हो सकते हैं। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मिशेलिन के खासतौर पर तैयार किए गए प्रीमियम ईवी टायर यह काम आसानी से संभाल लेते हैं।

    प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के लिए स्पेशल ईवी टायर की जरूरत

    Tata Harrier EV

    इससे पहले कि हम यह जानें मिशेलिन हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक गाड़ी के लिए टायर को कैसे बनाती है, आइए पहले जानते हैं कि टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसी कार के लिए ईवी-स्पेसिफिक टायर की जरूरत क्यों है। आइए सबसे पहले इनके बैटरी पैक और मोटर स्पेसिफिकेशन को देखते हैं:

    स्पेसिफिकेशन

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई

    टाटा हैरियर ईवी

    बैटरी पैक

    59 केडब्ल्यूएच

    79 केडब्ल्यूएच

    65 केडब्ल्यूएच

    75 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर की संख्या

    1

    1

    1

    1 or 2

    फुल चार्ज में रेंज एमआईडीसी पार्ट I+II)

    542 किलोमीटर

    656 किलोमीटर

    538 किलोमीटर

    627 किलोमीटर (रियर-व्हील-ड्राइव) / 622 किलोमीटर (ऑल-व्हील-ड्राइव)

    ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव

    रियर-व्हील-ड्राइव, ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    231 पीएस

    286 पीएस

    238 पीएस

    238 पीएस (रियर-व्हील ड्राइव) / 394 पीएस (ऑल-व्हील ड्राइव)

    टॉर्क

    380 एनएम

    380 एनएम

    315 एनएम

    315 एनएम (रियर-व्हील ड्राइव) / 504 एनएम (ऑल-व्हील ड्राइव)

    दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी 200 पीएस से ज्यादा पावर और 300 एनएम से ज्यादा टॉर्क जनरेट करती है, जबकि हैरियर ईवी का ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट करीब 400 पीएस की पावर और 500 एनएम से ज्यादा का टॉर्क जनरेट करता है। लेकिन ये सिर्फ इंप्रेसिव नंबर नहीं है, एक ईवी में पावर तुरंत पहियों तक पहुंचती है और गाड़ी के टायर ही उस सारी एनर्जी और सड़क के बीच एकमात्र कॉन्टेक्ट पॉइंट होते हैं। इलेक्ट्रिक मोटर शुरू होते ही 100 प्रतिशत टॉर्क देती है, इसलिए सारा स्ट्रेन और लोड सीधे टायरों पर पड़ता है।

    Mahindra XEV 9e

    इसके अलावा, इलेक्ट्रिक गाड़ी आईसीई मॉडल से ज्यादा भारी भी होती हैं, और मुख्य रूप से बैटरी पैक की वजह से इनका वजन बढ़ता है। इसलिए सही टायर चुनना ज्यादा जरूरी है। मिशेलिन के प्रीमियम ईवी टायर इस सभी चीजों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और हर बार जबरदस्त ग्रिप, बेहतरीन परफॉर्मेंस, और शांत व कॉन्फिडेंट राइड देते हैं। लेकिन सवाल ये है कि मिशेलिन यह कैसे करती है?

    मिशेलिन के ईवी स्पेशलाइज्ड टायर

    Michelin

    ऊपर दिए गए सवाल का सीधा सा जवाब होगा कि यह ‘मिशेलिन की इंजीनियरिंग’ है। लेकिन अगर हम इसके बारे में और गहराई से जानें तो पता चलेगा कि ईवी टायर हेवी-ड्यूटी होते हैं और इन्हें एक खास स्ट्रक्चर और मैटेरियल से बनाया जाता है, ताकि ये पहियों पर पड़ने वाले अतिरिक्त लोड और अचानक टॉर्क से होने वाले फ्रिक्शन को झेल सकें। टायर के ट्रेड में ज्यादा मजबूत कंपाउंड इस्तेमाल होने से, ये ज्यादा टिकाऊ होते हैं और घिसाव को भी अच्छी तरह से रोकते हैं। 

    गीला हो या सूखा: हर बार मिलती है ग्रिप

    मिशेलिन रबड़ और ट्रेड डिजाइन में अपनी एक्सपर्टीज का इस्तेमाल टायरों और एसिमेट्रिक दोनों तरह के पेटर्न के लिए करती है। यह एक्सट्रीम सिलिका प्लस कंपाउंड और 360 डिग्री वेरिएबल साइप टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल करती है, जिससे ऐसे ईवी टायर बने हैं जिन पर हमेशा भरोसा कर सकते हैं। चाहे सतह गीली हो या सूखी, आप पूरी तरह से कंट्रोल में रहते है और सबसे जरूरी बात, आप सुरक्षित रहते हैं।

    कम रेजिस्टेंस, ज्यादा रेंज

    टायर को किस रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ता है? इसे रोलिंग रेजिस्टेंस कहते हैं, यह टायर और रोड़ सरफेस के बीच अपोजिंग फ्रिक्शन है, जिससे इलेक्ट्रिक मोटर को बैटरी पैक की ज्यादा पावर खर्च करनी पड़ती है। खास ट्रेड डिजाइन और स्पेशलाइज्ड कंपाउंड के साथ, मिशेलिन के ईवी स्पेसिफिक टायर रोलिंग रेजिस्टेंस को कम करते हैं, जिससे एनर्जी की कम खपत होती है और इलेक्ट्रिक गाड़ी को अधिकतम रेंज मिलती है।

    नॉइज कैंसलेशन

    Michelin

    इलेक्ट्रिक गाड़ी अपने शांत नेचर के लिए जानी जाती है, क्योंकि इनमें इंजन नहीं होता है और ना ही एग्जॉस्ट, केवल एक इलेक्ट्रिक मोटर होती है जो गाड़ी के पहियों को चुपचाप और अच्छे से घुमाती है। लेकिन अगर बाहर का शोर-शराबा केबिन में सुनाई दे तो दिक्कत हो सकती है। मिशेलिन इस समस्या को मिशेलिन एकॉस्टिक टेक्नोलॉजी से हल करती है, इस टेक्नोलॉजी के तहत टायर के अंदर एक वाइब्रेशन-एब्जॉर्बिंग पॉलीयुरेथेन फोम रिंग है जो अनचाहे शोर को 20 प्रतिशत तक कम करती है। पियानो रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर यह सच में शांत और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देते हैं। इसमें ट्रेड ब्लॉक और टायर ग्रूव्स को अनचाही साउंड फ्रीक्वेंसी को ब्लॉक करने के लिए डिजाइन किया गया है।

    प्रीमियम से लेकर लग्जरी तक - मिशेलिन के पास है हर सवाल का जवाब!

    ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, और लेक्सस जैसी लग्जरी कार ने लंबे समय से आराम, रिफाइनमेंट और परफॉर्मेंस के लिए बेंचमार्क सेट किए हैं, और मिशेलिन के ईवी रेडी टायर उसी स्टैंडर्ड से मैच करने के लिए तैयार किए गए हैं। ये टायर न सिर्फ टाटा हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सईवी 9ई, बल्कि लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान और एसयूवी के लिए भी हैं, जहां शांत, आराम और स्टेबिलिटी सबसे जरूरी है।

    मिशेलिन एकॉस्टिक टेक्नोलॉजी पियानो नॉइस रिडक्शन के साथ टायर की आवाज बहुत कम हो जाती है, जिससे प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार के केबिन में शांत माहौल बना रहता है। इनके एडवांस्ड कंपाउंड और कंस्ट्रक्शन बेहतर ग्रिप, लंबी लाइफ और ऑटोबान-लायक स्पीड पर स्मूद राइड सुनिश्चित करते हैं। शॉर्ट में कहें तो, चाहे वह हैरियर ईवी हो या मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस, मिशेलिन यह सुनिश्चित करती है कि टायर भी कार जितने ही लग्जरी महसूस हों।

    आप किस बात का इंतजार कर रहे हैं?

    अब आपको पता चल गया है कि अपनी हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार के लिए सही टायर चुनना कितना जरूरी है। मिशेलिन आपकी सभी जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए स्पेशलाइज्ड टायरों में ग्लोबल लीडर है, जिसके साथ आप पूरे भरोसे से ड्राइव कर सकते हैं। तो इंतजार न करें, बल्कि मिशेलिन की ऑफिशियल वेबसाइट पर टायर कॉन्फिग्रेटर देखें।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    महिंद्रा एक्सईवी 9ई पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है