• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    तस्वीरों से जानिए कैसी है टाटा अल्ट्रोज़ हैचबैक

    अल्ट्रोज़ की स्टाइलिंग इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On जनवरी 22, 2020 14:15 ist
    info icon
    published onMar 12, 2019 18:02 IST
    last updated onJan 22, 2020 14:15 IST
    176 Views
    • Write a कमेंट

    लेटेस्ट अपडेट : टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अल्ट्रोज (Altroz) को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है, इसकी कीमत 5.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

    वर्तमान में चल रहे जिनेवा मोटर शो में टाटा ने मोटर्स ने 45एक्स कॉन्सेप्ट पर बेस्ड प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज़ को प्रदर्शित किया है। इसे 2019 के मध्य में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो, होंडा जैज़, हुंडई एलीट आई20 और फॉक्सवेगन पोलो से होगा। 

    आइए तस्वीरों के माध्यम से जानें कैसी होगी टाटा अल्ट्रोज़ : - 

    अल्ट्रोज़ की स्टाइलिंग इम्पैक्ट 2.0 डिज़ाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है। इसी डिज़ाइन लैंग्वेज पर टाटा हैरियर को भी तैयार किया गया है। इसे अल्फ़ा-आर्क (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड आर्किटेक्चर) प्लेटफार्म पर बनाया गया है। इसका डिजायन 45एक्स कॉन्सेप्ट से मिलता जुलता है, जिसे 2018 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। इसमें पतली हनीकॉम्ब ग्रिल मिलती है। ग्रिल के दोनों ओर स्वेप्ट-बैक हैडलैंप्स दिए गए हैं। ग्रिल और हैडलैंप्स के निचले सिरे पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे प्रीमियम बनाते है। इसके अलावा बंपर पर डी-आकार के फॉग लैंप दिए गए हैं। 

    Tata Altroz

    बात की जाए कार की साइड डिज़ाइन की तो, इसमें विंडो के निचले सिरे पर काले कलर की स्ट्रिप मिलती है। इसके अलावा जिनेवा शो में प्रदर्शित मॉडल में 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। हालांकि इसके भारतीय वर्ज़न में सेगमेंट की अन्य कारों की तरह 16-इंच के अलॉय व्हील दिए जाने की संभावना हैं। 

    टाटा अल्ट्रोज़ का केबिन हैरियर और नेक्सन से प्रेरित है। इसमें एसी वेंट्स के चारों ओर बॉडी-कलर एक्सेंट मिलता हैं।

    अल्ट्रोज़ के डैशबोर्ड के ऊपरी आधे हिस्से में सिल्वर कलर मिलता है। साथ ही सेंटर कंसोल के चारों ओर एम्बिएंट लाइटिंग मिलती है। ये सभी एलिमेंट कार को क्लासिक और प्रीमियम लुक देते हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि अल्ट्रोज़ की इस एम्बिएंट लाइटिंग में कई कलर विकल्प मिलेंगे। 

    इसके अलावा, अल्ट्रोज़ में 7-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसका यूजर इंटरफ़ेस हैरियर में मिलने वाले इंफोटेनमेंट सिस्टम की तरह है। यह एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

    अल्ट्रोज़ में उपयोग लिए गए मटेरियल की क्वालिटी उन्दा हैं। हालांकि शोकेस किए गए मॉडल में कार के डोर पैनल पर सॉफ्ट-लेदर का इस्तमाल किया गया है, जो शायद कार के प्रोडक्शन मॉडल में ना मिले। इसके अलावा हैंडल लिवर पर सिल्वर फिनिश मिलता है। यह कार के प्रोडक्शन मॉडल में भी मिलेगा। इसी के साथ डोर पर हेडलाइनर भी दी गई है। यह भी कार के प्रोडक्शन मॉडल में मिलेगी या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है। 

    टाटा अल्ट्रोज़ के प्रोडक्शन मॉडल में 3 इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज पेट्रोल, 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन विकल्प शामिल हैं। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आएगी। उम्मीद है कि कंपनी इसमें एएमटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी देगी। 

    इसमें एसी कंट्रोल पैनल पर एक क्रोम स्ट्रिप मिलती है।

    अल्ट्रोज़ में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इस पर ऑडियो और टेलीफोन कंट्रोल स्विच मिलते हैं। स्टीयरिंग व्हील के निचले आधे हिस्से में ग्लॉसी ग्रे फिनिशिंग दी गई हैं। नेक्सन और टियागो जैसी मौजूदा टाटा कारों की तुलना में अल्ट्रोज़ का स्टीयरिंग व्हील ज्यादा स्पोर्टी दिखता है।

    अल्ट्रोज़ में फैब्रिक और लेदर दोनों के मिश्रण वाली सीटें मिलती हैं। इसकी फ्रंट सीटों पर एडजस्टेबल हेडरेस्ट और सेंटर आर्मरेस्ट मिलता है। 

    कार की पिछली सीटों पर भी पैसेंजर की सुविधा के लिए एसी वेंट्स, दो एडजस्टेबल हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट मिलते हैं। हालांकि रियर आर्मरेस्ट पर कोई कप होल्डर नहीं दिए गए हैं।  

    टाटा की अन्य कारों की तरह अल्ट्रोज़ में भी 'ईको" मोड दिया गया है। 

    कार का बूट स्पेस कितना बड़ा है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि यह स्पेशियस होगा। 

    Tata Altroz

    कार के पिछले हिस्से पर स्मोक्ड फिनिश रैपराउंड एलईडी टेललैंप्स, बड़ी विंडस्क्रीन और स्पॉइलर दिया गया हैं। टेललैंप्स को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह कार के ऊपर और नीचे वाले हिस्से को विभाजित करते हैं। बूट लिड पर बड़े अक्षरों में अल्ट्रोज़ बैजिंग दी गई है।

    यह भी पढ़ें: तीन इंजन ऑप्शन में आएगी टाटा अल्ट्रोज़

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा अल्ट्रोज़ 2020-2023

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है