• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी जिम्नी से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

    नई जिम्नी को जिनेवा मोटर शो-2018 में पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 13, 2017 15:25 ist
    info icon
    published onDec 13, 2017 15:25 IST
    last updated onDec 13, 2017 15:25 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Suzuki Jimny

    सुज़ुकी की नई जिम्नी इन दिनों काफी चर्चाओं में है। कुछ समय पहले इसके प्रोडक्शन मॉडल की तस्वीरें सामने आई थी, अब इसके फीचर से जुड़ी नई जानकारियां सामने आईं हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जिम्नी को मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    Maruti Suzuki Gypsy

    नई सुज़ुकी जिम्नी को मॉर्डन डिजायन दिया गया है। इस में आगे की तरफ सर्कुलर हैडलैंप्स और साइड में चौड़े व्हील आर्च आएंगे। टेललैंप्स को रियर बंपर पर फिट किया गया है।

    2018 Suzuki Jimny

    चौथी जनरेशन की जिम्नी का केबिन मारूति जिप्सी से प्रेरित है। इस में जिप्सी से मिलता-जुलता टू-डायल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल यूनिट को नई मारूति स्विफ्ट से और फ्लैट-बोटम स्टीयरिंग व्हील को मारूति डिजायर से लिया गया है। इस में 7.0 इंच स्मार्टप्ले इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए नई जिम्नी में मल्टीपल एयरबैग मिलेंगे।

    Maruti Suzuki Gypsy

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो नई जिम्नी में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर बूस्टरजेट टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। पुराने मॉडल में 1.3 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा था। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा था, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करते थे। पुराने मॉडल की तरह नई जिम्नी को भी ऑफ रोडिंग के लिए तैयार किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी नई जिम्नी को भारत में भी उतार सकती है। भारत में इसे जिप्सी की जगह उतारा जाएगा।

    2018 Suzuki Jimny

    यह भी पढें : नई डिजायर से कितनी अलग और खास होगी नई स्विफ्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है