• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुज़ुकी जिम्नी को और खास बना देगी ये स्टाइलिश कार किट

    भारत में सुज़ुकी जिम्नी को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 10, 2018 18:23 ist
    info icon
    published onJul 10, 2018 18:23 IST
    last updated onJul 10, 2018 18:23 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Suzuki Jimny

    सुज़ुकी ने हाल ही में जापान में चौथी जनरेशन की जिम्नी को लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही इसे यूरोप समेत कुछ चुनिंदा देशों में उतारा जाएगा। अब कंपनी ने नई जिम्नी की एक्सेसरीज से पर्दा उठाया है।

    Suzuki Jimny Accessories

    जापान में सुज़ुकी जिम्नी को दो वेरिएंट जिम्नी और जिम्नी सियेरा नाम से पेश किया गया है। दोनों वेरिएंट के लिए एक जैसी एक्सेसरीज पेश की गई है। बाहरी डिजायन को आकर्षक बनाने के लिए इस में सरवाइवल, ऑफरोड, हैरिटेज और रिवाइवल किट का विकल्प रखा गया है। इन सभी किट में बॉडी डेकल, ओआरवीएम कवर, डोर हैंडल कवर, रूफटोन कैरियर, की कवर, मड फ्लेप्स, अलॉय, अंडर बॉडी ट्रे और स्पेयर व्हील कवर को शामिल किया गया है।

    Suzuki Jimny Accessories

    केबिन के लिए भी कस्टमाइजेशन का विकल्प रखा गया है। इस लिस्ट में सीट फैब्रिक, कैबिन अपहोल्स्ट्री और ट्रिम अलाइमेंट शामिल है। जिम्नी में कई सारी एम्बिएंट लाइटिंग का विकल्प भी रखा गया है। इसके अलावा कुछ प्रोटेक्टिव एक्सेसरीज भी दी गई है। इस लिस्ट में व्हील चेन, स्नो वाइपर और 2.5 पीपीएम एयर फिल्टर शामिल है। बच्चों की सुरक्षा के लिए एक्ससेरीज में आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट को भी शामिल किया गया है।

    Suzuki Jimny

    भारत में सुज़ुकी जिम्नी को उतारा जायेगा या नहीं, इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे जिप्सी की जगह उतार सकती है। अगर कंपनी जिम्नी को भारत लाती है तो इसे मारूति के नेक्सा डीलरशिप के जरिये बेचा जाएगा। नेक्सा डीलरशिप पर उपलब्ध कारों के लिए कई एक्सेसरीज का विकल्प रखा गया है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि भारत आने वाली जिम्नी में भी कई एक्सेसरीज का विकल्प मिलेगा। भारत में इसका मुकाबला महिन्द्रा थार और फोर्स गुरखा से होगा।

    यह भी पढें : मारूति विटारा ब्रेज़ा की तुलना टाटा नेक्सन से...

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Jimny पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है