• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    देखिए, 2015-मारूति अर्टिगा की पहली झलक

    देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कम्पनी मारूति सुजुकी 20 अगस्त को इंडोनेशिया इंटरनेशन मोटर शो में अपनी लोकप्रिय एमपीवी अर्टिगा के फेसलिफ्ट को दिखाने जा रही है, परन्तु इससे पहले ही इंडोनेशिया में इसे स्पाईड किया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि अर्टिगा फेसलिफ्ट को अगस्त महिने के आखिर में लाॅन्च किया जाएगा।

    अभिजीत
    अभिजीत
    Published On अगस्त 12, 2015 19:31 ist
    info icon
    published onAug 12, 2015 19:31 IST
    last updated onAug 12, 2015 19:31 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    अर्टिगा फेसलिफ्ट वर्जन के एक्सटीरियर की बात करें तो मेज़रमेंट में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। फ्रंट में बोनट पर नई ग्रिल लगाई गई है, साथ ही फ्रेश लुक के लिए कई जगहों पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। रिडिजाइन फ्रंट बम्पर और स्पाई फोटो में दिखाए गए अलाॅय व्हील स्पोर्टी नज़र आते हैं। रियर प्रोफाइल पर नज़र डालें तो बड़ी टेललाइट के साथ संेट्रल में क्रोम का प्रयोग किया गया है, साथ ही रियर बम्पर व रिफलेक्टर भी रिफ्रेश दिखाई देते हैं। इंटीरियर में स्टार्ट/स्टाॅप बटन, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी व प्रिमियम अपोस्ट्ररी जैसे फंक्शन देकर कार को थोड़ा माॅर्डन लुक दिया जा सकता है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इंजन से छेड़छाड़ किए जाने की उम्मीद कम ही दिखाई देती है। पिछले वर्जन की तरह 2015-अर्टिका में भी 1.4 लीटर पेट्रोल व 1.3 लीटर डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ ही आने की उम्मीद है, जो 90पीएस की पावर व 200एनएम की टाॅर्क जनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मेनुअल गियर बाॅक्स दिए गए हैं लेकिन इस बार आॅटोमेटिक ट्रांसमिशन भी आने की संभावनाएं जताई जा रही है।

    गौरतलब है कि अप्रैल 2012 में कंपनी ने इस एमपीवी को भारत में लॉन्‍च किया था, तबसे कंपनी इस कार के पुराने मॉडल की ही बिक्री कर रही है और अभी तक इस कार का केवल मैनुअल ट्रांसमिशन का मॉडल ही बाजार में मौजूद है। कंपनी ने कीमतों का खुलासा अभी नहीं किया है।

    सोर्स : Autonetmagz.com

    अधिक जानने के लिए क्लिक करें : मारूति सुजु़की अर्टिका

    was this article helpful ?

    अभिजीत
    <p><span>A graduate of mechanical engineering, Abhijeet have had deep love for machines, especially the one that haul people around. He likes to explore every aspect of vehicle and has a hobby to tinker with all kinds of bikes and cars. His favorite spot being under the hood often lands him getting his hands painted with grease. His curiosities to understand cars better and share what he knows about them landed him at CarDekho. He got his best lessons on cars and bikes from working around with a few mechanics that happen to be his good friend. He has tools as his toys and likes to play around with them whenever he gets time to. </span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है