• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा विजन इन को आखिरकार मिल ही गया नया नाम, हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही है ये कार

    कंपनी ने आखिरकार विजन इन कॉन्सेप्ट को एक नया नाम ‘कुशाक‘ दिया है। कुशाक नाम संस्कृत के शब्द ‘कुशक‘ से लिया गया है जिसका मतलब राजा या शासक होता है।

    भानु
    भानु
    Published On जनवरी 07, 2021 17:17 ist
    info icon
    published onJan 07, 2021 17:17 IST
    last updated onJan 07, 2021 17:17 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    • ऑटो एक्सपो 2020 में विजन इन कॉन्सेप्ट को किया गया था शोकेस
    • नाम ‘कुशाक‘ संस्कृत के शब्द ‘कुशक‘ से लिया गया है जिसका मतलब है ‘किंग‘ या ‘शासक‘
    • अपकमिंग स्कोडा कुशाक में 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन का मिल सकता है ऑप्शन
    • स्कोडा मार्च में शोकेस करेगी इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को
    • 10 लाख रुपये से 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है इसकी कीमत 

    स्कोडा ने ऑटो एक्सपो 2020 में विजन इन नाम से अपनी अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार के कॉन्सेप्ट को शोकेस किया था। अब कंपनी ने आखिरकार विजन इन कॉन्सेप्ट को एक नया नाम ‘कुशाक‘ दिया है। कुशाक नाम संस्कृत के शब्द ‘कुशक‘ से लिया गया है जिसका मतलब राजा या शासक होता है। इससे पहले स्कोडा ने क्लिक और कॉस्मिक नाम भी सोचे थे मगर बाद में कुशाक नाम को फाइनल किया गया। 

    स्कोडा कुशाक एसयूवी को मार्च में शोकेस किया जाएगा जिसके बाद 2021 के मध्य तक ये बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। ये अपकमिंग एसयूवी कार भारत में तैयार किए गए स्कोडा फोक्सवैगन के नए एमक्यूबी एओ मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इस कार के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स कॉन्सेप्ट मॉडल से लिए जाएंगे जिनमें फ्रंट ग्रिल, पतले स्पिल्ट हेडलैंप्स और फ्लेयर्ड व्हील आर्क शामिल हैं। 

    यह भी पढ़ेंः 2021 में स्कोडा लाएगी नई सेडान, रैपिड कार की लेगी जगह

    इस अपकमिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी कार में केवल पेट्रोल इंजन का ही ऑप्शन मिलेगा, ऐसे में इसमें 1.0 लीटर टीएसआई इंजन (115पीएस/200एनएम) और 1.5-लीटर टीएसआई (150पीएस/250एनएम) का ऑप्शन दिया जा सकता है। इसमें 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल के साथ साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी जा सकती है, वहीं 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स ​मिल सकता है।

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta

    फीचर्स के तौर पर कुशाक एसयूवी में 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एपल कारप्ले और एंड्ररॉइड ऑटो कनेक्टिविटी से लैस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी दिए जा सकते हैं। 

    Skoda Vision IN Concept Revealed. 2021 Production SUV To Take On Kia Seltos, Hyundai Creta
    स्कोडा कुशाक की प्राइस 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस, निसान किक्स, रेनो डस्टर, मारुति सुजुकी एस-क्रॉस और अपकमिंग फोक्सवैगन टाइगन से होगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा कुशाक 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है