• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया की टेस्ट ड्राइव हुई शुरू, 28 फरवरी को होगी लॉन्च

    स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) की टेस्ट ड्राइव सभी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। कंपनी इस अपकमिंग सेडान कार की प्राइस जानकारी दो फेज में देगी। इसके 1.0 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स को 28 फरवरी जबकि 1.5 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स को 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च वाले दिन से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On फरवरी 25, 2022 11:07 ist
    info icon
    published onFeb 25, 2022 11:06 IST
    last updated onFeb 25, 2022 11:07 IST
    617 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा स्लाविया की बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है।

    skoda slavia

    • इसके 1.0 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स की बिक्री 28 फरवरी से जबकि 1.5 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स की बिक्री 3 मार्च से शुरू होगी।
    • लॉन्च वाले दिन से इनकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।
    • यह तीन वेरिएंट एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में मिलेगी।
    • इसमें कुशाक वाले 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस के साथ मिलेंगे।

    स्कोडा स्लाविया की टेस्ट ड्राइव सभी डीलरशिप पर शुरू हो गई है। कंपनी इस अपकमिंग सेडान कार की प्राइस जानकारी दो फेज में देगी। इसके 1.0 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स को 28 फरवरी जबकि 1.5 लीटर टीएसआई वेरिएंट्स को 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च वाले दिन से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।

    skoda slavia

    स्कोडा स्लाविया रैपिड से ज्यादा बड़ी, ज्यादा पावरफुल और ज्यादा प्रीमियम होगी। इसे तीन वेरिएंट्सः एक्टिव, एम्बिशन और स्टाइल में पेश किया जाएगा। इसके आखिरी दो वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन की चॉइस मिलेगी।

    इसमें कुशाक वाले 115पीएस 1.0 लीटर और 150पीएस 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की चॉइस मिलेगी। दोनों इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा, वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक और 1.5 लीटर इंजन के साथ 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी।

    skoda slavia

    स्कोडा स्लाविया कार में एलईडी हेडलैंप्स और वाइपर, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 इंच वर्चुअल कॉकपिट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल), छह एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा स्लाविया और ऑक्टाविया के बीच हैं ये पांच बड़े अंतर

    स्कोडा स्लाविया की प्राइस 10 लाख से 18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इस स्कोडा कार का कंपेरिजन हुंडई वरना, मारुति सुजुकी सियाज, होंडा सिटी और अपकमिंग फोक्सवैगन वर्टस से होगा।

    यह भी पढ़ें : स्कोडा स्लाविया का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्कोडा स्लाविया पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on स्कोडा स्लाविया

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है