• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा स्लाविया और कुशाक नए 8-इंच टचस्क्रीन के साथ शोरूम पर पहुंचना हुई शुरू

    स्कोडा ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि वह अपनी स्लाविया और कुशाक कार में दी गई टचस्क्रीन यूनिट का साइज़ पहले से कम कर देगी। यह दोनों ही कारें अब नए 8-इंच टचस्क्रीन से लैस हो गई है और कंपनी ने इन्हें डीलरशिप पर पहुंचाना भी शुरू कर दिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 16, 2022 17:21 ist
    info icon
    published onJun 16, 2022 17:21 IST
    last updated onJun 16, 2022 17:21 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    Skoda Slavia and Kushaq cabin

    • नई यूनिट के बाकी सभी फंक्शन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
    • टचस्क्रीन के कम साइज़ के पीछे सेमीकंडक्टर की कमी सबसे बड़ा कारण है।
    • स्लाविया में सेगमेंट का सबसे बड़ा 10-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया था।
    • कुशाक तीसरी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जिसमें 10-इंच से ज्यादा का डिस्प्ले मिलता था।
    • स्कोडा ने कुछ समय पहले कुशाक में से ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स फीचर भी हटा दिया था।

    स्कोडा ने हाल ही में कन्फर्म किया था कि वह अपनी स्लाविया और कुशाक कार में दी गई टचस्क्रीन यूनिट का साइज़ पहले से कम कर देगी। यह दोनों ही कारें अब नए 8-इंच टचस्क्रीन से लैस हो गई है और कंपनी ने इन्हें डीलरशिप पर पहुंचाना भी शुरू कर दिया है।

    Skoda Kushaq touchscreen
    Skoda Slavia touchscreen

    अब तक इन दोनों स्कोडा कारों के टॉप वेरिएंट में बड़ा 10-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले (कुशाक मोंटे कार्लो एडिशन में यही यूनिट दी गई है) मिलता था। कंपनी ने ग्लोबल सेमीकंडक्टर की कमी के कारण चल रहे लंबे वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए इन कारों के टचस्क्रीन साइज को घ्टाया है। स्क्रीन का साइज़ कम होने के चलते इन दोनों स्कोडा मॉडल्स में से वायरलैस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले का ऑप्शन हट गया है। इस नई इंफोटेनमेंट यूनिट में पुराने सिस्टम वाले बाकी सभी फंक्शन काम करते हैं।

    हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के बाद कुशाक तीसरी कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जिसमें 10-इंच इंफोटेनमेंट सेटअप मिलता था, जबकि स्लाविया सेगमेंट का इकलौता मॉडल था जिसमें 10-इंच बड़ी टचस्क्रीन यूनिट दी गई थी।

    Skoda Slavia and Kushaq

    ऐसा पहली बार नहीं है जब सेमीकंडक्टर की कमी ने स्कोडा को प्रभावित किया है। कुछ महीनों पहले भी स्कोडा ने कुशाक की कई यूनिट्स को ऑटो-फोल्डिंग ओआरवीएम्स फीचर के बिना बेचा था। अनुमान है कि यह फीचर इसमें डीलर्स कुछ दिनों बाद फिर से वापस फिट कर सकते हैं। हालांकि, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि फोक्सवैगन भी वर्ट्स और टाइगन कार के साथ कुछ ऐसा ही करेगी।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    स्कोडा कुशाक 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है