• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    स्कोडा सुपर्ब का थर्ड जनरेशन चीन में लाॅन्च

    जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी स्कोडा ने अपनी थर्ड जनरेशन कार सुपर्ब को चाइना में लाॅन्च कर दिया है। इस माॅडल को चार महीने पहले ही यूरोप आॅटो मार्केट में भी लाॅन्च किया था। स्कोडा की थर्ड जनरेशन सुपर्ब कार में एमक्यूबी (MQB) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, वहीं सेफ्टी व कनेक्टिविटी फीचर्स बढ़ाने पर भी काफी मेहनत हुई है। फिलहाल इस कार की कीमत व इंजन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

    सुमित
    सुमित
    Published On नवंबर 02, 2015 14:25 ist
    info icon
    published onNov 02, 2015 14:25 IST
    last updated onNov 02, 2015 14:25 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    इस मौके पर स्कोडा के सेल्स एंड मार्केटिंग के बोर्ड मेम्बर वरनर ईकोहाॅर्न का कहना है कि ‘सबसे अधिक शक्तिशाली बाजार चीन में स्कोडा सुपर्ब का लाॅन्च चीन में ब्रांड के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां हमारा ध्यान चीन में ग्राहकों का दिल जीतने और आने वाले वर्षों में यहां अपनी स्थिति मजबूत करने पर है। स्कोडा चाइना के लिए कोई नया नाम नहीं है। कंपनी इस माॅडल के जरिए विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चाइना में पांच लाख कारों की बिक्री प्रति वर्ष बढ़ाने की योजना बना रही है।’

    आपको बता दें कि स्कोडा सुपर्ब को चाइना के आॅटो बाजार में पहले भी उतारा जा चुका है, जहां इसके पिछले वेरिएंट की दो लाख यूनिट माॅडल की बिक्री हुई थी।

    संबंधित खबरें :

    फोर्ड ने लाॅन्च की अपडेट ईकोस्पोर्ट, कीमत 6.79 लाख रूपए

    अगले महीने लाॅन्च हो सकती है फिएट पुन्टो ईवो एक्टिव

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    स्कोडा सुपर्ब 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है